• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिद्धू ने इमरान खान को बताया बड़ा भाई, BJP बोली- फिर दिखाया अपना पाकिस्तान प्रेम

Writer D by Writer D
20/11/2021
in Main Slider, पंजाब
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

करतारपुर साहिब की यात्रा पर पाकिस्तान गए नवजोत सिंह सिद्धू की बयानबाजी पर सियासत शुरू हो गई है। शनिवार को सिद्धू ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को अपना बड़ा भाई बताया है। उन्होंने कहा कि इमरान ने उन्हें बहुत प्यार दिया है।

सिद्धू के इस बयान पर BJP प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि सिद्धू ने एक बार फिर अपना पाकिस्तान प्रेम दिखाया है। वे हमेशा पाकिस्तान का गुणगान करते रहते हैं। पात्रा ने कहा कि यह कांग्रेस की सोची-समझी साजिश है।

कांग्रेसी सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि इमरान खान किसी का बड़ा भाई हो सकता है लेकिन भारत के लिए वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और सेना के गठजोड़ की कठपुतली है। जो पंजाब में ड्रोन के जरिए हथियार और नशा भेज रहा है। इसके अलावा वह रोजाना जम्मू कश्मीर में LOC पर आतंकवादियों को भेज रहा है। उन्होंने सिद्धू से पूछा कि क्या हम पुंछ में हमारे सैनिकों की शहादत को इतनी जल्दी भूल गए।

अकाली नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि नवजोत सिद्धू ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को आज फिर अपना बड़ा भाई बताया। एक ऐसे देश के प्रधानमंत्री को जो सीमा पर रोज हमारे सैनिकों को मारने का हुक्म देता है। हमारे कितने सैनिक शहीद हो चुके हैं।

क्रूज ड्रग्स केस: आर्यन खान के खिलाफ साजिश के नहीं मिला सबूत

नवजोत सिद्धू को उस मां से पूछना चाहिए, जिसका बेटा बॉर्डर पर शहीद होकर आता है। इसके बावजूद मां कहती है कि मैं देशभक्त हूं और दूसरे बच्चे को भी सीमा पर भेजूंगी। दूसरी तरफ एक देश का चुनाव हुआ प्रतिनिधि देश के साथ गद्दारी कर दुश्मन को अपना भाई बताता है। यह देश के साथ गद्दारी है। ऐसे चुने हुए प्रतिनिधि के खिलाफ सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए और सैनिकों को भी कहना चाहिए कि हम ऐसे गद्दारों को सुरक्षा नहीं देंगे।।

पाकिस्तान पहुंचने पर सिद्धू का शाही स्वागत हुआ। पाकिस्तान की धरती पर कदम रखते ही उन पर फूलों की वर्षा की गई। इसके बाद करतारपुर साहिब के CEO मुहम्मद लतीफ ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पूरा पाकिस्तान आपका स्वागत करता है। हम लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रहे थे। इसी बात पर सिद्धू ने कहा कि इमरान मेरे बड़े भाई हैं। उन्होंने मुझे बहुत प्यार दिया है। इसके बाद माला पहनाकर सिद्धू का स्वागत किया गया।

NEET सॉल्वर गैंग सरगना पीके को कोर्ट ने सात दिन के लिए भेजा पुलिस कस्टडी में

सिद्धू की पाकिस्तानी पीएम इमरान खान से नजदीकी पहली बार नहीं है। इससे पहले वे इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में भी पहुंच गए थे। वहां पर उन्होंने पाक आर्मी चीफ कमर बाजवा को गले लगा लिया था। इसके बाद वे करतारपुर कॉरिडोर खोलने को लेकर पाकिस्तान में हुए कार्यक्रम में भी हिस्सा लेने गए थे।

Tags: imran khankartarpur coridoorNational newsNavjot Singh SiddhuPunjab News
Previous Post

क्रूज ड्रग्स केस: आर्यन खान के खिलाफ साजिश के नहीं मिला सबूत

Next Post

राजनाथ और सीएम धामी ने शहीद सम्मान यात्रा का किया शुभारंभ

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
Share Market
Business

मामूली बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में

31/07/2026
Next Post
shaheed samman yatra

राजनाथ और सीएम धामी ने शहीद सम्मान यात्रा का किया शुभारंभ

यह भी पढ़ें

CM Yogi participated in the celebrations organized on the 556th Prakash Parv.

गुरु नानक देव जी के उपदेश आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत: मुख्यमंत्री योगी

05/11/2025
Savin Bansal

जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल, स्वान के कॉप्स होंगे आधुनिक

25/09/2025
Deoghar Airport

देवघर के नवनिर्मित एयरपोर्ट को मिला एरोड्रम का लाइसेंस, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

01/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version