• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखीमपुर के लिए निकले सिद्धू के काफिले को सहारनपुर बार्डर पर रोका

Writer D by Writer D
07/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, सहारनपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई हिंसा का मुद्दा अभी थमा नहीं है। गुरुवार को भी इस पर सियासत जारी है। एक ओर इस मामले में जहां न्यायिक जांच के लिए एक सदस्यीय आयोग का गठन कर दिया गया है, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा हुआ है।

बुधवार को राहुल और प्रियंका गांधी के पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद आज अखिलेश यादव, सतीश मिश्रा नवजोत सिद्धू समेत कई विपक्षी नेता लखीमपुर जाकर पीड़ित परिवारों से मिलेंगे।

यूपी बार्डर पहुंचे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ चल रहे काफिले में पूरा जोश नजर आ रहा है और किसान मजदूर एकता जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत में नवजोत सिंह सिद्धू ने पूछा कि उन्हें किस अधिकार के साथ रोका जा रहा है यदि उनके पास लिखित में कोई आदेश है तो वह दिखाएं।

सुबह से पंजाब काग्रेंस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ओके यूपी की सीमा में प्रवेश को लेकर हरियाणा बॉर्डर पर भारी फोर्स तैनात किया गया था। एडीजी राजीव सभरवाल और कमिश्नर लोकेश एम समेत पुलिस प्रशासन के तमाम आला अधिकारी शाहजहांपुर पुलिस चौकी जमे रहे। प्रशासन का प्रयास है कि किस सिद्धू का काफिला जैसे ही हरियाणा से होते यूपी कि सीमा में प्रवेश करें उसे वहीं पर रोक दिया जाए ताकि उन्हें लखीमपुर खीरी जाने से रोका जा सके। अनुमान लगाया जा रहा था कि सिद्धू के काफिले को यहां पर रोक दिया जाएगा। रोकने के लिए शाहजहांपुर पुलिस चौकी पर ही उनके ठहरने की व्यवस्था भी की गई है अनुमान के मुताबिक सिद्धू के साथ कारों व ट्रैक्टर ट्रॉली ओं का काफिला चल रहा था।

उम्मीद की जा रही थी कि शाम छह बजे तक ही का किला यहां पहुंच पाएगा। मौके पर मौजूद अधिकारियों मे एडीजी राजीव सब्बरवाल डीएम अखिलेश सिह, एस एसपी डा एस चनप्पा आदि आला अधिकारी मौजूद हैं।

Tags: navjot siddhuSaharanpur newsup news
Previous Post

गृहमंत्री ने की हाई लेवल बैठक, डोभाल समेत कई अधिकारी शामिल

Next Post

5 राज्यों में चुनाव को लेकर एक्शन मोड में BJP, जेपी नड्डा ने बुलाई बैठक

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल जनहित में हो’, CM योगी ने साइबर सुरक्षा और फॉरेंसिक पर दिया जोर

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
Next Post

5 राज्यों में चुनाव को लेकर एक्शन मोड में BJP, जेपी नड्डा ने बुलाई बैठक

यह भी पढ़ें

बिना वैक्सीन लगवाए केंद्र से वापस हुए अनेकों लोग, सामने आई यह वजह

26/06/2021
car falls into Gandak canal

तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़कर गंडक नहर में गिरी, दो की मौत; एक लापता

11/08/2023
state bank of india

SBI की आज इतने घंटे बंद रहेंगी ये खास सेवाएं, फटाफट निपटा लें अपने काम

04/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version