• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुई चांदी, 3 लाख के पार पहुंची

Writer D by Writer D
19/01/2026
in Business
0
Silver

Silver

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सोना-चांदी (Gold-Silver) की कीमतों में गिरावट को लेकर लगाए जा रहे तमाम अनुमान गलत साबित होते नजर आ रहे हैं। दोनों कीमती धातुएं लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी (Silver) ने बाजार खुलते ही जबरदस्त उछाल दिखाया और एक किलो चांदी (Silver)  की कीमत इतिहास में पहली बार तीन लाख रुपये के पार पहुंच गई।

एमसीएक्स (MCX) पर चांदी का मार्च वायदा 13,550 रुपये यानी 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 3,01,315 रुपये प्रति किलो के अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया। वहीं सोना (Gold) भी पीछे नहीं रहा और तेज बढ़त के साथ नए शिखर पर जा पहुंचा।

जनवरी में चांदी (Silver) 65 हजार रुपये से ज्यादा उछली

पिछले साल 2025 में जोरदार तेजी दिखाने के बाद चांदी (Silver) ने 2026 की शुरुआत भी रिकॉर्ड तोड़ रफ्तार के साथ की है। जनवरी महीने में अब तक चांदी की कीमत 65,614 रुपये प्रति किलो बढ़ चुकी है। 31 दिसंबर 2025 को जहां एक किलो चांदी का भाव 2,35,701 रुपये था, वहीं अब यह बढ़कर 3,01,315 रुपये प्रति किलो के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया है।

सोने में भी तेज उछाल

सोने (Gold) की कीमतों ने भी इसी तरह तेज चाल दिखाई है। एमसीएक्स पर फरवरी वायदा सोना पिछले शुक्रवार को 1,42,517 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, लेकिन सोमवार को कारोबार शुरू होते ही यह 1,45,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। यानी एक ही सत्र में करीब 2,983 रुपये की तेजी दर्ज हुई।

साल की शुरुआत से अब तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत 1,35,804 रुपये थी। मौजूदा स्तर के हिसाब से अब तक सोना (Gold) 9,696 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो चुका है।

सोने-चांदी (Gold-Silver) के दामों की बढ़ने की वजह

बाजार जानकारों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड को लेकर टैरिफ धमकी से वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव बढ़ा है। इसी अनिश्चितता के माहौल में निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं, जिसका सीधा फायदा सोने और चांदी की कीमतों को मिल रहा है।

Tags: gold ratesilver rate
Previous Post

मैं इस मतलबी औरत को…. प्रतीक यादव ने पत्नी अपर्णा को तलाक देने का किया ऐलान!

Next Post

बेघर की गई सीमा को मिला न्याय का भरोसा

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

बैंक हड़ताल के बीच रविवार को खुलेंगे बैंक, ग्राहकों को भेजा गया जरूरी मैसेज

26/09/2026
Stock Market
Business

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 148 अंक उछला

25/09/2026
Business

यूपी में पांच दिन थमेगा बैंकिंग कामकाज, बैंक हड़ताल से बढ़ेगी परेशानी

23/09/2026
Gold
Business

सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव भी गिरे

22/09/2026
UPI
Business

2000 से ऊपर UPI पेमेंट पर कितना लगेगा MDR? पूरा गणित समझिए

16/09/2026
Next Post
cm yogi

बेघर की गई सीमा को मिला न्याय का भरोसा

यह भी पढ़ें

AK Sharma

एके शर्मा ने अलीगढ़ के जट्टारी उपकेन्द्र का किया निरीक्षण

06/02/2023
Tejashwi Yadav

जीविका दीदीयों होंगी स्थायी और वेतन 30 हजार…’ तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

22/10/2025
Azam Khan

आजम खान के बैरक की तलाशी लेने पहुंचे जिला जज और DM, जानें क्या हुआ बरामद

01/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version