• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बहन के प्रेमी ने की थी जूता व्यवसायी की हत्या

Writer D by Writer D
06/03/2022
in उत्तर प्रदेश, एटा, क्राइम
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के नगला पोता दरगाह के पास बीती एक मार्च को जूता व्यवसायी की गोली मारकर हत्या (Murder) मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को घटना का खुलासा किया है। हत्यारोपी कोई और नहीं बल्कि मृतक की बहन का प्रेमी निकला। मृतक की बहन की शादी 07 मार्च को किसी अन्य लड़के से होने जा रही थी। इसी बात से क्षुब्ध होकर युवक को मौत के घाट उतारा गया था।

पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने बताया कि शहर क्षेत्र के नगला पोता निवासी अबरार हुसैन एक मार्च की रात करीब आठ बजे बहन की शादी के कार्ड बांटकर बाइक से घर लौट रहा था। चूंकि उसकी बहन की शादी 07 मार्च को बदायूं के एक लड़के से होने जा रही थी। नगला पोता दरगाह के पास अबरार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई जियाउल हुसैन द्वारा अभियोग दर्ज कराया गया था, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने से मौत होने की पुष्टि हुई थी।

हत्याकांड के खुलासे के लिए इंटेलिजेंस विंग, स्वाट टीम और कोतवाली नगर पुलिस को लगाया गया था। जांच पड़ताल में पता चला कि नगला पोता निवासी परवेज अबरार की बहन से प्यार करता था, जिससे वह जबरन शादी का दवाब बना रहा था। लेकिन प्रेमिका अपने भाईयों के कहे अनुसार अपनी शादी 07 मार्च को जनपद बदायूं के किसी लड़के से करने जा रही थी। अबरार ने 21 फरवरी को बहन को परवेज से फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया था। बहन को गोली से मारने का प्रयास किया था, लेकिन मौसी की लड़की ने उसको बचा लिया था।

इस बात की जानकारी परवेज को हुई तो उसने ठान ली कि वह अबरार को जिंदा नहीं छोडे़गा। इस पर मृतक की बहन ने प्रेमी को समझाया कि उसकी शादी होने वाली है, अब उसको भूल जाए। परवेज ने कहा कि वह किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शादी नहीं होने देगा, चाहे कितने भी लोगों को मारना पड़े। इसी बात को लेकर एक मार्च को परवेज ने अबरार की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस द्वारा अबरार के कमरे से वह तमंचा बरामद किया, जिससे बहन पर गोली चलाई थी। वह असलहा भी पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर लिया, जिससे आरोपी ने अबरार की हत्या की थी। एसएसपी का कहना है कि हत्यारे को जेल भेज दिया गया है तथा इस वारदात में शामिल अन्य दो लोगों की तलाश की जा रही है।

Tags: crime newsetah newsup news
Previous Post

चालक की हत्या कर फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

गर्भवती महिला का मिला शव, हत्या की आशंका

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पौधरोपण व युवा गोमती मित्रों का सम्मान

21/06/2026
उत्तर प्रदेश

पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनताः योगी

21/06/2026
Main Slider

योग भारत की विरासत, स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार: सीएम योगी

21/06/2026
Aligarh Metal Sculptures
उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ की धातु मूर्तियों को मिला GI टैग, यूपी बना नंबर-1

20/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

संपत्ति की पहचान, स्वामित्व और रिकॉर्ड की जानकारी मिलेगी एक क्लिक पर

20/06/2026
Next Post
Dead Bodies

गर्भवती महिला का मिला शव, हत्या की आशंका

यह भी पढ़ें

congress leader arrested

अश्लील चैट के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, पार्टी ने किया निलंबित

22/03/2021
anna vitran yojna

PM मोदी ने की निःशुल्क अन्न वितरण योजना की शुरुआत, लाभार्थियों से किया संवाद

05/08/2021
Imarti Devi

इमरती देवी ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, सीएम शिवराज की मंजूरी का इंतजार

25/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version