• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रक्षाबंधन पर बहनों ने मुख्यमंत्री योगी को भेजी राखी

Writer D by Writer D
06/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मेरठ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश की महिलाओं से जो वादा किया था वह पूरा कर दिखाया। सीएम योगी (CM Yogi) ने प्रदेश की महिलाओं को एक भाई की तरह सुरक्षा का हर माहौल देने का वादा निभाया। इसीलिए हम बहने रक्षाबंधन पर अपने भाई से पहले योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) को राखी बांधेंगी, जिसके लिए हमने बाकायदा प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के लिए डाक द्वारा राखी भेज दी है। ऐसा कहना है मेरठ की महिलाओं का।

योगी सरकार में निर्भय हुई महिलाएं

मेरठ के कई इलाकों की महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के लिए राखी बनाई और डाक द्वारा पोस्ट भी कर दी ताकि इन बहनों का प्यार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कलाई पर दुआ बनकर उनके साथ रहे। इन बहनों का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें निर्भय होकर जीना सिखा दिया क्योंकि पहले गुंडों का राज इस कद्र बढ़ गया था कि महिलाएं घरों के अंदर भी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं करती थी। जब से योगी सरकार बनी है तब से घर, बाजार, ऑफिस, स्कूल, कॉलेज हर जगह महिलाएं सुरक्षित रहती हैं।

रोमियो स्क्वायड ने बढ़ाया लड़कियों में सुरक्षा का विश्वास

गुरु नानक नगर निवासी चारू जैन, शशी जैन और सोनी जैन ने योगी आदित्यनाथ के लिए अपने हाथों से राखी बनाई है और अब उसको पोस्ट करने की तैयारी है। चारु का कहना है कि जिस तरह योगी सरकार से पहले पिछली सरकारों में शोहदों का आतंक बढ़ता जा रहा था तो कई लड़कियों ने शोहदों के आतंक के आगे घुटने टेकते हुए स्कूल कॉलेज तक जाना बंद कर दिया था। लेकिन योगी सरकार बनते ही बालिकाओं की सुरक्षा के लिए रोमियो स्क्वायड का गठन किया गया। जिससे लड़कियों में अपनी सुरक्षा का विश्वास और शोहदों में कानून का खौफ पैदा हुआ। रोमियो स्क्वायड स्कूल, कॉलेज सहित तमाम संस्थानों के बाहर तैनात रहती है और बालिकाओं की सुरक्षा करती है।

योगी सरकार ने खाद्यान्न कालाबाजारियों पर कसा शिकंजा, 5.87 करोड़ के राजस्व की बचत

योगी सरकार ने सिखाया मनचलों को सबक

माधवपुरम निवासी पारुल, श्रुति और नंदिनी का कहना है कि जब घर से बाजार जाया करते थे तो जगह जगह मनचले खड़े रहते थे और महिलाओं से छेड़छाड़ करते थे। लेकिन योगी सरकार ने इन मनचलों को सबक सिखाने के लिए मिशन शक्ति जैसी तमाम योजनाएं चलाई जिससे आज महिलाएं प्रदेश भर में हर जगह अपने आप को सुरक्षित महसूस करती हैं। इसलिए योगी आदित्यनाथ में अपने बड़े भाई का रूप दिखाई देता है। क्योंकि एक भाई से ज्यादा सुरक्षा अपनी बहन को और कोई नहीं दे सकता।

योगी सरकार में महिलाएं बनी आत्मनिर्भर

गुप्ता कॉलोनी निवासी नीलू और नव्या का कहना है कि सरकार ने महिलाओं को सुरक्षा तो दी है साथ ही आत्मनिर्भर बनाने के लिए अलग-अलग कार्यक्रम चलाएं हैं। महिलाएं दूसरों पर निर्भर न रहकर अपने छोटे-छोटे रोजगार कर रही है और दूसरों को भी रोजगार दे रही हैं। इसलिए योगी आदित्यनाथ को हम राखी भेज रहे हैं ताकि हमारी दुआएं उनके साथ हमेशा उनकी कलाई पर हमारी राखी के रूप में मौजूद रहे।

Tags: cm yogimerrut newsrakshabandhanup news
Previous Post

आजादी के 75वें वर्ष के मुख्य समारोह में आमंत्रित होंगी प्रदेश की पद्म सम्मानित विभूतियां

Next Post

जगदीप धनखड़ की जीत पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘लाल टोपी वालों के कारनामे भूली नहीं है यूपी की जनता’, अखिलेश पर अनिल राजभर का तीखा हमला

30/09/2026
Electricity Bill
Main Slider

योगी सरकार का उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, लगातार चौथे महीने बिजली बिल में राहत

30/09/2026
Main Slider

मुश्किल घड़ी में ‘अभिभावक’ बनी योगी सरकार, वाराणसी के 11,219 परिवारों को 191 करोड़ से अधिक की मदद

30/09/2026
AK Sharma
Main Slider

अखिलेश यादव के बिजली वाले बयान पर एके शर्मा का पलटवार, बोले- जब सत्ता में थे तब किसानों को बिजली-पानी क्यों नहीं दिया?

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

भाजपा विधायक को पाकिस्तानी नंबर से धमकी, जांच में जुटी पुलिस

30/09/2026
Next Post
cm yogi

जगदीप धनखड़ की जीत पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई

यह भी पढ़ें

पेड़ से लटका मिला दो सहेलियों का शव

पेड़ से लटका मिला दो सहेलियों का शव, पुलिस पूछताछ हुआ यह खुलासा

21/09/2020
Hathras accident: CM Yogi inspected the spot

हाथरस हादसाः फुल एक्शन में सीएम योगी, सर्किट हाउस में की घटना की समीक्षा

03/07/2024
Veg Chowmein

बच्चों का फेवरेट है वेज चाउमीन, हाथ से नहीं जाने देते खाने का मौका

14/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version