• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रायबरेली जहरीली शराब कांड के छह आरोपी गिरफ्तार

Writer D by Writer D
02/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, रायबरेली
0
Illegal Liquor

Illegal Liquor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायबरेली। पिछले दिनों महराजगंज के पहाड़पुर इलाके में जहरीली शराब कांड के छह आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है।

जिला अधिकारी वैभव श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की सयुंक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जहरीली शराब के छह आरोपियों को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है।

श्लोक कुमार ने बताया कि केतन प्रधान नामक व्यक्ति हैदरगढ़ के रहने वाले शराब माफिया नवीन जायसवाल के सम्पर्क में था। दोनों ने सांठगांठ कर मिलावटी शराब को बना कर आपूर्ति की थी। इस मामले में इनका साथ राजन ने दिया था। नवीन जायसवाल ने अपने रिश्तेदार संदीप विनय और अनिल तथा अपने मिली मददगार अन्नू वर्मा को इस मिलावटी शराब के स्कैम में यह जहरीली शराब तैयार की थी। मिलावटी शराब की 25 पेटी पहाड़पुर के अनुज्ञापी धीरेंद्र सिंह के और 25 पेटी केतन प्रधान के ठेके पर सप्लाई की गई थी।

गौरतलब है कि बीती 25 जनवरी को इसी शराब के सेवन से करीब नौ लोगो की मौत हो गयी और 30-35 लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ गए जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि नवीन जायसवाल जो कि इस सिंडिकेट का मुखिया है उसका अवैध शराब बनाने का पुश्तैनी धंधा है और वही इसको वित्तीय और अन्य प्रकार से पोषित करता था। इस पूरे कांड में पहाड़पुर के देशी शराब का अनुज्ञापी धीरेंद्र बहादुर सिंह उसका प्रबन्धक धीरेंद्र सिंह और सेल्समैन राम प्रताप यादव पहले ही पकड़े जा चुके है जबकि आज विनय, अनिल, संदीप, अखण्ड प्रताप सिंह उर्फ राजन , अजित उर्फ अन्नू, और कुँवर प्रताप सिंह उर्फ केतन गिरफ्तार किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि यह लोग मिलावटी शराब तैयार कर उसे विंडीज़ व अन्य ब्रांड के नाम से नकली रैपर और क्यू आर कोड चिपका कर व्यापक रूप से फर्जीवाड़ा करते थे और बिना टैक्स अदा किए काली कमाई कर रहे थे और शराब के ठेकों पर सप्लाई करते थे। कार्यवाही के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में शराब की बोतलें, नकली रैपर क्यू आर के बंडल और मिलावटी शराब बनाने के समान बरामद हुए है। नवीन अजित अखंड और प्रवीण पुराने हिस्ट्रीशीटर है।

जहरीली शराब कांड की गाज गिरने से आबकारी विभाग के 3 लोग और 6 पुलिस कर्मी निलंबित किये गए। जिला प्रशासन इस स्कैम से जुड़े लोगों पर कठोर कार्यवाही कर रहा है जिसमे इस सिंडिकेट के लोगो की काली कमाई से अर्जित सम्पति को चिन्हित कर उसे कुर्क करने की कार्यवाही भी शामिल है।

इस घटना का मुख्य सूत्रधार नवीन जायसवाल अभी फरार चल रहा है जिसके खिलाफ पुलिस ने 25 हज़ार का इनाम घोषित किया है और उसे भी गिरफ्तार करने की पूरी कवायद चल रही है। गिरफ्तार लोगो पर सम्बंधित धाराओ में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Tags: crime newsRae Bareli Poisonous Liquor Caseraibareliy news
Previous Post

यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में छापा, 39 लाख बरामद

Next Post

अगर खा लेते हैं अनहेल्दी फूड, तो जानें भूख पर काबू पाने का तरीका

Writer D

Writer D

Related Posts

Harmanpreet Kaur
Main Slider

हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री सम्मान, इंग्लैंड तक दिखा जश्न

26/05/2026
Divyanka Tripathi gave birth to twins
Main Slider

‘इशिता भल्ला’ के घर आए ‘करण-अर्जुन’, दिव्यांका त्रिपाठी ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

26/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को गुणवत्ता और आधुनिक तकनीक से जोड़ें: मुख्यमंत्री योगी

26/05/2026
DGP
Main Slider

चार साल बाद यूपी पुलिस को मिलेगा परमानेंट DGP… जानें कौन रेस में सबसे आगे?

26/05/2026
Kedarnath Dham
Main Slider

केदारनाथ धाम यात्रा में तेजी से बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या, टूट रहे पुराने रिकॉर्ड

26/05/2026
Next Post
food

अगर खा लेते हैं अनहेल्दी फूड, तो जानें भूख पर काबू पाने का तरीका

यह भी पढ़ें

vaccine

देश में Omicron की दहशत के बीच बड़ी राहत, बच्चों की वैक्सीन को मिली मंजूरी

25/12/2021
Home Ministry

विघटनकारी शक्तियां देश की विकास यात्रा को रोक नहीं पाएंगी : शाह

19/07/2021

यूपी में शराब की दुकानें अब रात दस बजे तक खुलेंगी

27/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version