• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केमिकल कंपनी में बॉयलर फटने से लगी भीषण आग, छह लोगों की मौत

Writer D by Writer D
23/05/2024
in क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Six killed in fire in chemical company

Six killed in fire in chemical company

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। महाराष्ट्र के डोंबिवली के एमआईडीसी इलाके के सोनारपाड़ा में स्थित अमुदान केमिकल कंपनी (Chemical Company) में गुरुवार को दोपहर में बॉयलर फटने से जोरदार विस्फोट हुआ और भीषण आग लग गई। केमिकल कंपनी में आग लगने से अब तक छह लोगों की मौत हो गई है। 34 घायलों का इलाज डोंबिवली के विभिन्न अस्पतालों में हो रहा है, इनमें चार को आईसीयू में रखा गया है।

डोंबिवली एमआईडीसी के फेज नंबर दो में स्थित अमुदान केमिकल कंपनी (Chemical Company) में एक के बाद एक तीन बॉयलर फटने से आग लग गई थी। आग इतनी तेजी से फैली कि आस-पास की चार अन्य कंपनियों को भी अपने घेरे में ले लिया। जब यहां विस्फोट हुआ तो उस समय कंपनी में 50 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे, लेकिन धमाका सुनते ही कुछ मजदूर सुरक्षित बाहर निकल गए थे। इस घटना में 48 घायलों को तत्काल विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। फायर ब्रिगेड के जवानों ने अब तक कंपनी से छह शव निकाले हैं, जिनमें दो महिलाएं और चार पुरुष हैं। करीब दस घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

नारायणपुर में नक्सली मुठभेड़ में 7 माओवादी ढेर, 10 से ज्यादा घायल

अमुदान कंपनी (Chemical Company)में लगी आग ने आस-पास की निकटवर्ती मेट्रोपॉलिटन कंपनी, केजी कंपनी, अंबर केमिकल कंपनी और हुंडई कंपनी के शो रूम को भी अपने घेरे में ले लिया, जिससे कई गाड़ियां जलकर खाक हो गई हैं। कल्याण पूर्व, कल्याण पश्चिम, पलावा एमआईडीसी और ठाणे फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं और आग बुझाने की कोशिशें कर रहे हैं, लेकिन आग अभी भी काबू में नहीं आ सकी है। अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि केमिकल की आग होने से आग बुझाने में भारी दिक्कत हो रही है।

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि डोंबिवली में अमुदान केमिकल कंपनी में विस्फोट के बाद आग लगने से अब तक छह लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में अब तक 48 घायलों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। मौके पर फायर ब्रिगेड के साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और टीडीआरएफ के जवान आग को काबू में लाने का प्रयास कर रहे हैं।

Tags: Chemical CompanyMaharashtra NewsMumbai NewsNational news
Previous Post

नारायणपुर में नक्सली मुठभेड़ में 7 माओवादी ढेर, 10 से ज्यादा घायल

Next Post

सीएम के बुजुर्ग और बीमार माता-पिता को प्रताड़ित किया जा रहा है: आतिशी

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
Savin Bansal
राजनीति

जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली, सब जगह से थकहार संजीव पहुंचा था डीएम द्वार

21/05/2026
Next Post
Atishi

सीएम के बुजुर्ग और बीमार माता-पिता को प्रताड़ित किया जा रहा है: आतिशी

यह भी पढ़ें

vaccine for children

अब बच्चों को भी मिलेगा वैक्सीन का कवच, भारत बायोटेक को मिली मंजूरी

12/05/2021
Sex on the Beach

2022 में भारतीयों ने इंटरनेट पर सबसे ज्यादा ढूंढा ‘Sex on the Beach’, जानें इसकी रेसिपी

15/12/2022
CM Dhami

जी-20 से उत्तराखंड की संस्कृति और कारपोरेट को मिलेगा ग्लोबल होने का अवसर: सीएम धामी

28/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version