• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेरह साल से लापता किसान का खेत में मिला कंकाल, गांव में मचा हडकंप

Writer D by Writer D
07/07/2021
in Main Slider, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Skeleton found

Skeleton found

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तेरह साल पहले लापता किसान के खेत में कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते हैं कि खेत मालिक के लापता होने के बाद उनकी बहनों ने वर्ष 2009 में जमीन को बेच दिया था। पुलिस और ग्रामीणों ने लापता खेत मालिक का कंकाल होने की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों ने हड्डी का सैंपल लिया है। वहीं पुलिस न्यायालय से अनुमति लेकर मृतक की बहन से डीएनए मिलान कराने की तैयारी में है।

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के शेखूपुर झकड़ी निवासी हेमा देवी पत्नी सोमपाल सिंह ने वर्ष 2009 में नौगांवा सादात के हादीपुर कलां गांव निवासी राजपाल सिंह की बहनों से खेती की जमीन खरीदी थी। सोमपाल सिंह जिलाधिकारी के ड्राइवर रहे हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान वह बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए थे। उनकी पत्नी हेमा देवी ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ा था। बताते हैं जमीन की खरीद-फरोख्त से पहले खेत मालिक राजपाल सिंह वर्ष 2008 में लापता हो गए थे। पेशे से किसान राजपाल सिंह अपनी पत्नी के साथ रहते थे। उनके पास कोई संतान नहीं थी। उनकी पत्नी ने राजपाल सिंह के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

गैंगवार में मारे गए अजीत सिंह की पत्नी को BJP ने बनाया ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी

खेत के वर्तमान मालिक सोमपाल सिंह को मछली पालन के लिए खेत में तालाब बनवाना था। सोमवार की शाम मजदूर जेसीबी से खुदाई कर रहे थे। तभी कंकाल दिखाई दिया। इससे काम कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। थोड़ी ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ सतीश पांडेय ने मुआयना किया। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ ने बताया कि कंकाल गांव के ही रहने वाले राजपाल सिंह का बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने हड्डी का सैंपल लिया है। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद हड्डी का राजपाल की बहन से डीएनए मिलान कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मैंने वर्ष 2009 में राजपाल सिंह की दो बहनों से जमीन खरीदी थी। अब उस जमीन में तालाब खुदवा रहे थे। इस दौरान दो-तीन हड्डी मिली हैं, जिन्हें पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करे।

-सोमपाल सिंह, खेत मालिक पति

Tags: Amroha newsSkeleton foundup news
Previous Post

गैंगवार में मारे गए अजीत सिंह की पत्नी को BJP ने बनाया ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी

Next Post

STF के साथ मुठभेड़ में ढेर हुआ दो लाख का इनामी बदमाश अजय कालिया

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पेपर लीक के मामलों में सरकार किसी भी दोषी को बख्शने वाली नहीं: मुख्यमंत्री

25/07/2026
CM Yogi laid the foundation stone for 125 development projects in Fatehpur.
उत्तर प्रदेश

सपा-कांग्रेस की देन हैं नकल माफिया, इनकी जगह जेल या जहन्नुम : योगी आदित्यनाथ

25/07/2026
Surge in GST collection in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में छलांग, एसजीएसटी में 24 प्रतिशत की वृद्धि

25/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में 2047 तक सपा की सरकार नहीं आने वाली : केशव प्रसाद मौर्य

25/07/2026
Abhijit Deepke thanked CJI Surya Kant.
Main Slider

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJI सूर्यकांत को दिया श्रेय

25/07/2026
Next Post
crook Ajay Kalia killed

STF के साथ मुठभेड़ में ढेर हुआ दो लाख का इनामी बदमाश अजय कालिया

यह भी पढ़ें

Electricity Connection

हर घर होगा रोशन, योगी सरकार सबको देगी बिजली कनेक्शन

21/04/2023
यूपी में 16 जनवरी को Amit mohan prasad,

यूपी में कोरोना से 24 घंटे में रिकॉर्ड 113 मौत, 6895 नए मामले आए

15/09/2020
CM Yogi

सीएम योगी ने कांस्य पदक जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई

01/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version