• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘थप्पड़ विवाद’ ने पकड़ा तूल, अपनी सफाई में बीजेपी सांसद ने कही ये बात

Writer D by Writer D
29/03/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, पश्चिम बंगाल, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Babul Supriyo

Babul Supriyo

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पश्चिम बंगाल की टॉलीगंज सीट से भाजपा उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो ने “थप्पड़ विवाद” पर सफाई दी है। बाबुल सुप्रियो ने कहा कि उन्होंने किसी को भी थप्पड़ नहीं मारा। उनका कहना है कि उन्होंने एक व्यक्ति को सिर्फ बड़े भाई की हैसियत से धक्का दिया था। बाबुल सुप्रियो ने कहा कि उन्होंने उस शख्स को धक्का इसलिए दिया था, क्योंकि वहां महिलाएं भी बैठी थीं और वो शराब पीकर बदतमीजी कर रहा था। दरअसल, बाबुल सुप्रियो का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो एक शख्स को थप्पड़ मारते दिख रहे थे। ये वीडियो रविवार का था। बताया जा रहा था कि उन्होंने जिस शख्स को थप्पड़ मारा है, वो भाजपा का कार्यकर्ता ही था।

बाबुल सुप्रियो ने सोमवार को कहा कि कल (रविवार) कुछ नहीं हुआ। जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वो गलत हैं। वहां महिला मोर्चा की कुछ महिलाएं बैठ थीं और वहीं कुछ लोग शराब पी रहे थे। उन लोगों ने महिलाओं के साथ गलत व्यवहार किया। इस वजह से उन्हें धक्का दिया। थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आने के बाद राजनीति भी शुरू हो गई है।

कान्हा की नगरी में जारी है होली का हुड़दंग, रंगों में सराबोर हैं श्रद्धालु

टीएमसी ने बाबुल सुप्रियो के बर्ताव पर सवाल उठाए हैं। इस पर भी सुप्रियो ने जवाब देते हुए कहा, “मुझे टीएमसी से सीखने की जरूरत नहीं है कि मुझे क्या करना है। मैं एक बड़ा भाई हूं और अगर कहीं कोई टेंशन होती है और एक बड़े भाई के रूप में मैंने हाथ उठा भी दिया, तो उसे थप्पड़ के रूप में माना जाएगा।”

उन्होंने टॉलीगंज से टीएमसी उम्मीदवार अरूप बिस्वास और उनके भाई पर वसूली करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि बिना वसूली के यहां कोई काम नहीं होता है। सुप्रियो ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में हमारे 5 कार्यकर्ता मारे गए। उन्होंने क्या किया? अगर उन्होंने (अरूप बिस्वास) पिछले 10 साल में यहां सच में काम किया होता, तो उन्हें इतना कैंपेन करने की जरूरत ही नहीं होती।

उन्होंने कहा कि बंगाल में टीएमसी के नेता चार पाकिस्तान बनाने की बात करते हैं, लेकिन टीएमसी की तरफ से इसकी निंदा भी नहीं होती।

Tags: Babul supriyobengal election 2021bengal election newsBengal NewsNational news
Previous Post

कान्हा की नगरी में जारी है होली का हुड़दंग, रंगों में सराबोर हैं श्रद्धालु

Next Post

पैसे के लेन-देन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post
shot

पैसे के लेन-देन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

lip

बदलते मौसम से ड्राई होने लगे हैं होंठ, तो घर में ऐसे बनाएं लिपबाम

07/11/2025
BARC's fake scientist Qutubuddin arrested.

युवती के अपहरण मामले में दो गिरफ्तार

09/08/2023
Manish Sisodia

Liquor Policy: अब ED करेगी मनीष सिसोदिया से पूछताछ, आज तिहाड़ जेल पहुंचेगी टीम

07/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version