• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनपथ व भैंसाकुण्ड में आधुनिक सुलभ शौचालय का निर्माण तत्काल शुरू कराएं : पाठक

Writer D by Writer D
30/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, गोरखपुर, राजनीति
0
Brajesh Pathak

Brajesh Pathak

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के विधायी एवं न्याय, ग्रामीण अभियन्त्रण के मंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लखनऊ स्थित मध्य विधान सभा क्षेत्र के विकास संबंधित सभी परियोजनाओं को प्राथमिकता पर पूर्ण कराएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जो विकास से संबंधित कार्यपूर्ण हो चुके है उनकी तिथि निर्धारित कर लोकार्पण की कार्यवाही अतिशीघ्र कराएं।

विधायी एवं न्याय मंत्री आज अपने कार्यालय कक्ष सं0-91 में मध्य विधान सभा क्षेत्र के विकास संबंधित कार्यों की नगर निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कराए जा रहे कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की उदासीनता न बरती जाए। उन्होंने कहा कि मध्य विधान सभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में कोई कमी न होने पाए।

श्री पाठक ने कहा कि लखनऊ प्रदेश की राजधानी है प्रदेश के विभिन्न अंचलों से लोगों का आवागमन बना रहता है। राज्य सरकार आम जनमानस को बुनियादी सुविधायें उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। इस लिए सभी विकास कार्य मानक के अनुरूप कराये जाए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से कहा कि मानसून के दौरान जलभराओं की समस्या को स्थायी समाधान की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लखनऊ को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिला हुआ है। इसके लिए मध्य विधानसभा क्षेत्र में जो विकास योजनायें निर्माणाधीन है, उनको समय से पूरा कराया जाए।

CM योगी ने किया सहायता समूहों को 88.66 करोड़ का फंड ऑनलाइन ट्रांसफर

विधायी एवं न्याय मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि हजरतगंज एवं भैंसाकुंड में मेनरोड पर आधुनिक सुलभ शौचालय की अत्यन्त आवश्यकता है। उन दोनों जगहों पर एक-एक आधुनिक सुलभ शौचालय के लिए स्थान चिन्हित कर तत्काल कार्य शुरू कराया जाए। जिससे आम जनता को सहूलियत मिल सके। उन्होंने कहा कि लम्बित कार्यों को समय से पूरा करायें।

विधायी एवं न्याय मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि बरसात के मौसम में सीवर लाइन एवं नाली की सफाई नियमित रूप से कराएं। मेनहोल के ढक्कन खुले नहीं होने चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि बरसात का पानी एकत्रित न होने पाए, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। नाली एवं नालों की सफाई भी करायी जाए।

इस बैठक में नगर आयुक्त श्री अजय कुमार द्विवेदी, मुख्य अभियन्ता नगर निगम श्री मनीश वर्मा, अधिशासी अभियन्ता श्री अमर नाथ सहित वरिष्ठ विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: Brijesh PathakLucknow News
Previous Post

स्लीपर बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

Next Post

स्मार्टफोन खरीद के लिए एक अरब 16 करोड़ 48 लाख से अधिक वित्तीय स्वीकृत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा से लेकर रोजगार तक के लिए संकल्पबद्ध है सरकार: मुख्यमंत्री

26/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

ग्रीन हाइड्रोजन भविष्य की ऊर्जा का आधार: सीएम योगी

26/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी का जापान दौरा : रणनीतिक साझेदारी का नया इतिहास रचेंगे यूपी व जापान

26/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

यूपी सरकार व यामानाशी के बीच ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक पर ऐतिहासिक समझौता

26/02/2026
Umashankar Singh
Main Slider

बसपा विधायक के घर से 10 करोड़ कैश बरामद, अवैध खनन से जुड़े अहम दस्तावेज बरामद

26/02/2026
Next Post
Smartphones

स्मार्टफोन खरीद के लिए एक अरब 16 करोड़ 48 लाख से अधिक वित्तीय स्वीकृत

यह भी पढ़ें

Kashmiri Chicken Pulao

इस डिश के साथ बनाए अपने विकेंड को स्पेशल, चाटते रह जाएंगे उंगलियां

24/05/2025
Shot

चाय की चुस्की ले रहे पूर्व प्रधान को मारी गोली, हालत गंभीर

03/02/2022

‘मिस यूनिवर्स’ बनीं हरनाज कौर संधू, 21 साल बाद भारत ने जीता टाइटल

13/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version