• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आश्रम में सो रहे संत पर धारदार हथियार से हमला

Writer D by Writer D
09/07/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, जौनपुर
0
murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर। जिले में मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कट्टाहित गांव स्थित सद्गुरु कबीर विज्ञान आश्रम में सो रहे संत ध्यान दास (60) पर गुरुवार की देर रात धारदार हथियार से हमला (Attacked) किया गया।

संत ध्यान दास को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बतायी गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मूल रूप से फतेहपुर जिले के नारायणपुर निवासी संत ध्यान दास अपने पिता केशव दास उर्फ रणजीत सिंह के साथ कबीर विज्ञान आश्रम में रहते हैं। रोज की तरह गुरुवार शाम आश्रम में वह भोजन करने के बाद सोने के लिए अपने कक्ष में चले गए। रात करीब दो बजे उनके ऊपर अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। सिर और हाथ पर वार होने से संत ध्यान दास गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर जब तक लोग मौके पर पहुंचे तब तक हमलावर फरार हो गए।

आश्रम में मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और आननफानन घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में घायल की हालत चिंताजनक देख बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। उनकी हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है।

इधर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) मछलीशहर अतर सिंह, मछलीशहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक देवानंद मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए। शुक्रवार सुबह मौके पर डाग स्क्वायड को भी बुलाया गया। पुलिस को स्थानीय लोगों ने बताया कि आश्रम का विवाद पिछले दो वर्षों से चल रहा है। इससे पहले 2019 में मुख्य संत विमल दास संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए थे।

पुलिस ने घायल संत के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच में जुटी पुलिस मामले को प्रॉपर्टी और आश्रम के विवाद से जोड़कर देख रही है। सीओ ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रहे हैं।

Tags: crime newsJaunpur news
Previous Post

जेल में बंदी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Next Post

जिंदा को मृत दिखाकर जमीन करा ली अपने नाम, मुकदमा दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi served food to the children with his own hands.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से बच्चों को परोसा भोजन

01/07/2026
CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस काल में जनता की मजदूरी लूट का श्रोत था मनरेगा: केशव मौर्य

01/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
Champat Rai
अयोध्या

टिन्नू से ऐसी उम्मीद नहीं थी… राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से घिरे चंपत राय बोले

01/07/2026
Next Post
Case Filed

जिंदा को मृत दिखाकर जमीन करा ली अपने नाम, मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें

Yogi

कोविड व नॉन कोविड मृत्यु में प्रमाण पत्र मिलने में न हो कोई दिक्कत : योगी

03/08/2021
cm dhami

आदर्श, श्रेष्ठ एवं आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड बनाने का हमारा लक्ष्य: सीएम धामी

12/06/2022
Hair color

चुने सही हेयर कलर, लगेंगी बेहद खूबसूरत

05/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version