• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोदी सरकार का नया साल का तोहफा, इन सेविंग्स स्कीम पर अब मिलेगा ज्यादा ब्याज

Writer D by Writer D
30/12/2022
in Business
0
Investment

Investment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केंद्र सरकार ने देशवासियों को नए साल का तोहफा दिया है. सरकार ने NSC, पोस्ट ऑफिस टर्म डिपॉजिट (Post Office Term Deposits) सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (Senior Citizen Savings) पर मिलने वाले ब्याज दरों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. हालांकि, पीपीएफ की ब्याज दरों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. नई ब्याज दरें एक जनवरी से लागू हो जाएंगी.

वित्त मंत्रालय के नोटिफिकेशन के अनुसार, जनवरी से मार्च की तिमाही के लिए कुछ सेविंग स्कीम (Savings Scheme) पर ब्याज दरों में 0.20 से 1.10 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई है.

पीपीएफ की दर में कोई बदलाव नहीं

पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम के ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यह दिसंबर तिमाही की तरह मार्च तिमाही में भी 7.1% के लेवल पर बरकरार है. किसान विकास पत्र के ब्याज दर में सरकार ने इजाफा किया है. 123 महीने के लिए किसान विकास पत्र पर दिसंबर तिमाही में 7% का ब्याज दर मिल रहा था जो अब 123 महीने की अवधि पर 7.2% फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा.

SSY की ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं

वहीं, सरकार ने सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF) और सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) जैसी छोटी बचत

योजनाओं की ब्याज दरों को जनवरी-मार्च तिमाही के लिए संशोधित नहीं किया गया है. बेटियों के लिए शुरू की गई सुकन्या समृद्धि योजना पर भी ब्याज दर 7.6 प्रतिशत पर रखा गया है.

इन स्कीमों (Savings Scheme) की ब्याज दरों में इजाफा

केंद्र सरकार ने पोस्ट ऑफिस की एक से पांच वर्ष की टर्म डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज दरों में भी बढ़ोतरी की है. इसके अलावा सीनियर सिटीजन स्कीम, मंथली इनकम स्कीम, राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र के लिए भी इंटरेस्ट रेट में इजाफा हुआ है.

Saving Schemes

कितनी बढ़ी हैं ब्याज दरें

राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) पर 1 जनवरी से 7 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा, जबकि अभी यह 6.8 फीसदी है. इसी तरह, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में निवेश पर 1 जनवरी से 8 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा. फिलहाल ये 7.6 फीसदी है. मंथली इनकम स्कीम की ब्याज दर भी 6.7 प्रतिशत से बढ़कर 7.1 फीसदी हो जाएगी. 1 से 5 साल की अवधि की पोस्ट ऑफिस टर्म डिपॉजिट स्कीम्स पर ब्याज दरें 1.1 प्रतिशत तक बढ़ जाएंगी.

इससे पहले दिसंबर तिमाही के लिए सरकार ने कुछ स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की थी. यह बढ़ोतरी 0.30 बेसिस प्वाइंट की गई थी. केंद्र सरकार हर तिमाही छोटी बचत योजनाओं की समीक्षा करती है. अंतिम रूप से वित्त मंत्रालय ये फैसला लेता है.

Tags: intrest ratesSavings Scheme
Previous Post

यूपी के मुख्य सचिव का बढ़ा कार्यकाल, लगातार दूसरी बार मिले सेवा विस्तार

Next Post

ऑफिस में घुसकर जिम मालिक को बदमाशों ने मारी गोली, मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

29/10/2026
Gold
Business

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

29/10/2026
Gold
Business

सोना-चांदी के दाम में बड़ी कटौती, रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे पहुंची कीमतें

28/10/2026
Stock Market
Business

शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 700 अंक लुढ़का, निफ्टी 22,600 के नीचे

28/10/2026
Business

सोने की कीमतों में नरमी, चांदी भी फिसली; देखें आज का ताजा रेट

26/10/2026
Next Post
Firing

ऑफिस में घुसकर जिम मालिक को बदमाशों ने मारी गोली, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

money

आज से आम आदमी की जिंदगी से जुड़े कई तरह के नियमों में होगा बदलाव

01/12/2020
rape penailty

नाबालिग से बलात्कार के बाद हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

11/02/2021
Mallikarjun Kharge

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कोरोना संकट पर मोदी को लिखा पत्र

09/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version