• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

15 गांवों की महिलाओं पर स्मार्टफोन बैन, इस पंचायत का अजीब फरमान

Writer D by Writer D
23/12/2025
in राजस्थान, राष्ट्रीय
0
Smartphones

Smartphones

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जालौर। राजस्थान के जालौर जिले में पंचायत ने अजीबोगरीब फरमान सुनाया है। जिले की सुंधामाता पट्टी से जुड़े चौधरी समाज की पंचायत ने 15 गांवों की बहू-बेटियों के लिए कैमरे वाले मोबाइल फोन (Smartphones) के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। यह फैसला 26 जनवरी से लागू किया जाएगा।

पंचायत के आदेश के अनुसार, अब इन गांवों की महिलाएं स्मार्टफोन (Smartphones) या कैमरे वाले मोबाइल फोन का उपयोग नहीं कर सकेंगी। उन्हें केवल की-पैड वाले सामान्य मोबाइल फोन रखने की अनुमति होगी। इतना ही नहीं, शादी समारोह, सामाजिक कार्यक्रम, सार्वजनिक आयोजन या यहां तक कि पड़ोसी के घर जाते समय भी मोबाइल फोन साथ ले जाने पर पाबंदी रहेगी।

चौधरी समाज की बैठक

यह निर्णय रविवार को जालौर जिले के गाजीपुर गांव में आयोजित चौधरी समाज की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता सुंधामाता पट्टी के अध्यक्ष सुजनाराम चौधरी ने की। बैठक में 14 पट्टियों के प्रतिनिधि और समाज के पंच मौजूद रहे। इस दौरान मोबाइल फोन के बढ़ते उपयोग और उसके कथित दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई।

समाज अध्यक्ष सुजनाराम चौधरी ने बताया कि यह प्रस्ताव देवाराम कारनोल पक्ष की ओर से रखा गया था, जिसे पंच हिम्मतराम ने बैठक में पढ़कर सुनाया। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने विचार-विमर्श कर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि समाज की बहू-बेटियां केवल कॉलिंग के उद्देश्य से की-पैड मोबाइल फोन (Smartphones) का ही इस्तेमाल करेंगी।

हालांकि, पंचायत के फैसले में कुछ छूट भी दी गई है। पढ़ाई करने वाली बच्चियों को यदि मोबाइल (Smartphones) की आवश्यकता होगी, तो वे अपने घर के भीतर रहकर मोबाइल का उपयोग कर सकेंगी। लेकिन उन्हें भी सामाजिक कार्यक्रमों, शादी समारोह या पड़ोसियों के घर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

पंचायत ने फैसले के पीछे बताई वजह

पंचायत की ओर से इस फैसले के पीछे जो कारण बताया गया है, उसके अनुसार महिलाओं के पास स्मार्टफोन होने से छोटे बच्चे मोबाइल का अधिक उपयोग करने लगे हैं। इससे बच्चों की आंखों पर बुरा असर पड़ने और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की आशंका जताई गई है। पंचायत का मानना है कि इस फैसले से बच्चों को मोबाइल की लत से बचाया जा सकेगा।

पंचायत ने यह भी स्पष्ट किया कि बैठक में मोबाइल उपयोग को लेकर बनाए गए नियम सभी संबंधित गांवों में समान रूप से लागू होंगे। ये नियम जालौर जिले के गाजीपुरा, पावली, कालड़ा, मनोजिया वास, राजीकावास, दातलावास, राजपुरा, कोड़ी, सिदरोड़ी, आलड़ी, रोपसी, खानादेवल, साविधर, भीनमाल के हाथमी की ढाणी और खानपुर गांवों में लागू किए जाएंगे।

पंचायत के इस फैसले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे बच्चों के स्वास्थ्य के हित में बताया जा रहा है, तो वहीं कुछ इसे महिलाओं की स्वतंत्रता पर पाबंदी के रूप में देख रहे हैं।

Tags: rajasthan news
Previous Post

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ देख इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, कही ये बात

Next Post

फास्ट फूड की लत बनी जानलेवा, 16 साल की लड़की की आंतों में छेद से मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Ashish Chauhan
उत्तराखंड

ऋण फर्जीवाड़े के प्रकरणों पर जिला प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए एसआईटी जांच और कार्रवाई के निर्देश

09/09/2026
R Rajesh
Main Slider

विकास की नई तस्वीर गढ़ रहा राज्य संपत्ति विभाग, पहाड़ से राजधानी तक आधुनिक सुविधाओं पर जोर

09/09/2026
CM Dhami
Main Slider

शुद्धिकरण यज्ञ पर धामी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बाेले- प्रमाण नहीं

09/09/2026
CM Dhami listened to the problems
Main Slider

हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, सुनी समस्याएं

09/09/2026
Solid Waste Management Rules-2026
उत्तराखंड

स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर

09/09/2026
Next Post
Fast Food

फास्ट फूड की लत बनी जानलेवा, 16 साल की लड़की की आंतों में छेद से मौत

यह भी पढ़ें

Neem आयुर्वेदिक औषधी

फेफड़ों में संक्रमण को रोकने में मददगार है नीम, होगा कोरोना का इलाज

01/03/2022
इंस्पेक्टर शहीद

अनंतनाग : सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में आतंकी ढेर, इंस्पेक्टर शहीद

20/10/2020
CM Bhajan Lal

पश्चिमी राजस्थान में लगेगी 60 गीगावाट क्षमता की सोलर, विंड एवं हाइब्रिड परियोजना

22/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version