• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेताओं को भेजा कानूनी नोटिस

Writer D by Writer D
24/07/2022
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
smriti irani

smriti irani

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने रविवार को कांग्रेस नेताओं-जयराम रमेश और पवन खेड़ा को कानूनी नोटिस भेजकर कहा कि वे उन पर तथा उनकी बेटी पर लगाए गए   निराधार और झूठे  आरोपों के लिए माफी मांगें।

ईरानी (Smriti Irani) ने यह कदम कांग्रेस नेताओं द्वारा आरोप लगाए जाने के एक दिन बाद उठाया है। रमेश और खेड़ा ने ईरानी की 18 वर्षीय बेटी जोइश ईरानी पर गोवा में अवैध रूप से बार चलाने का आरोप लगाया था। उन्होंने मंत्री पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग भी की थी।

कानूनी नोटिस में कहा गया है कि अगर कांग्रेस नेता बिना शर्त और स्पष्ट रूप से माफी नहीं मांगते हैं तथा अपने आरोप वापस नहीं लेते हैं, तो ईरानी उनके खिलाफ दीवानी और आपराधिक कार्यवाही शुरू करेंगी।

ईरानी (Smriti Irani)  द्वारा भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि कांग्रेस नेताओं ने मंत्री की युवा बेटी पर हमला किया, जो विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष की छात्रा हैं।

केशव प्रसाद मौर्य ने गाथा महोत्सव 2022 का किया ऑनलाइन उद्घाटन

नोटिस में कहा गया है कि जोइश ईरानी ने कभी भी कोई बार या कोई व्यावसायिक उद्यम चलाने के लिए किसी लाइसेंस के वास्ते आवेदन नहीं किया है। इसमें कहा गया है कि उन्हें गोवा में आबकारी विभाग ने कोई कारण बताओ नोटिस नहीं भेजा है जैसा कि कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है।

बयान में कहा गया है, ये आरोप न केवल हमारी मुवक्किल और उनकी बेटी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि उनकी गरिमा को भंग करने का भी प्रयास हैं।

कांग्रेस ने शनिवार को ईरानी की बर्खास्तगी की मांग करते हुए उनकी बेटी पर गोवा में एक अवैध बार चलाने का आरोप लगाया था। वहीं, ईरानी ने पलटवार करते हुए कहा था कि नेशनल हेराल्ड मामले में उनके मुखर रुख के कारण उनकी बेटी पर गांधी परिवार के इशारे पर दुर्भावनापूर्णै आरोप लगाया गया है।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को गोवा में उस रेस्तरां के बाहर प्रदर्शन किया, जिसके बारे में कांग्रेस का दावा है कि यह स्मृति ईरानी की बेटी का है।

Tags: congress leadersdelhi newsNational newssmriti irani
Previous Post

ताश के पत्ते की तरह ढही तीन मंजिला बिल्डिंग, 2 घायल

Next Post

SSC Scam: अर्पिता मुखर्जी को ले जा रही ED की कार का एक्सीडेंट

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

29/09/2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया : मुख्यमंत्री साय

28/09/2026
पंजाब

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर अमृतसर में श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

28/09/2026
Main Slider

वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन

28/09/2026
Next Post
Arpita Mukherjee

SSC Scam: अर्पिता मुखर्जी को ले जा रही ED की कार का एक्सीडेंट

यह भी पढ़ें

AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने ओमप्रकाश राजभर की मां को अर्पित की श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिजनों को दी सांत्वना

20/04/2024
Sarso ka saag

सर्दियों में ले इस खास डिश का मजा, जानें बनाने का तरीका

07/12/2025
अमेरिका में कोरोना

अमेरिका में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 58 लाख के पार, 1.80 लाख के करीब लोगों की मौत

27/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version