• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वैष्णो देवी यात्रा रूट पर लैंडस्लाइड से अबतक 30 मौतें, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

Writer D by Writer D
27/08/2025
in Main Slider, क्राइम, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
landslide on Vaishno Devi Yatra route

landslide on Vaishno Devi Yatra route

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जम्मू। कश्मीर में मूसलाधार बरसात से काफी तबाही मची हुई है। भारी बारिश के कारण वैष्णो देवी मार्ग (Vaishno Devi Yatra) पर मंगलवार को हुए भूस्खलन से अभीतक 30 लोगों की मौत हो चुकी है। इस भूस्खलन में वैष्णो देवी की यात्रा में जा रहे 6 श्रद्धालु भी हैं जिनकी मौत हो चुकी है। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने संभावना जताई जा रही है। जम्मू संभाग में भारी बारिश ने काफी तबाही मचाई है। राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि वे स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। उन्होंने यहां के हालात के बारे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को फोन पर जानकारी दी है।

मंगलवार को जम्मू संभाग में भारी बारिश और वैष्णो देवी मार्ग (Vaishno Devi Yatra) पर भूस्खलन की चपेट में आकर छह श्रद्धालुओं सहित कुल 30 लोगों की जान चली गई है। इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। से सब देखते हुए वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा रोक दी गई है।एसएसपी रियासी परमवीर सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के कटरा में वैष्णो देवी मंदिर के पास भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 30 लोगों की मौत हो गई है।

राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक्स पोस्ट में वैष्णो देवी मार्ग (Vaishno Devi Yatra) पर भूस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा कि उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से फोेन पर बातचीत कर राज्य में भारी बारिश के कारण पैदा हुए हालात और नुकसान के बारे में जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि त्रिकुटा पहाड़ी स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर का घुमावदार रास्ते पर पिछली दोपहर करीब 3 बजे यह हादसा हुआ। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में राहत और बचाव कार्य चल रहा है।

जम्मू के रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि कटरा और उसके आसपास बचाव और राहत कार्यों में सेना की तीन राहत टुकड़ियाँ तुरंत तैनात की गईं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा कि सेना की एक टुकड़ी अर्धकुंवारी, कटरा में लोगों की जान बचाने में मदद कर रही है, एक राहत टुकड़ी कटरा से ठाकरा कोट जाने वाली सड़क पर भूस्खलन वाले स्थान पर पहुँच गई है और एक सेना की टुकड़ी जौरियाँ के दक्षिण में सहायता प्रदान कर रही है। लोगों की जान बचाने, ज़रूरतमंदों को सहायता प्रदान करने और नागरिकों को सुरक्षित क्षेत्रों में ले जाने के प्रयास जारी हैं। नागरिक एजेंसियों के साथ निकट समन्वय किया जा रहा है।

बारिश के चलते दर्जनों पहाड़ी सड़कें भूस्खलन व बाढ़ के कारण अवरुद्ध या क्षतिग्रस्त हो गईं। जम्मू आने-जाने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गईं। हर तरफ तबाही ही तबाही के मंजर नजर आ रहे हैं। यहां कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है।

Tags: Jammu NewsNational newsVaishno Devi yatra
Previous Post

बप्पा को लगाएं स्पेशल मोदक का भोग, ये है बनाने का तरीका

Next Post

भारतीय टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर ने आईपीएल से लिया संन्यास

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
Ravichandran Ashwin

भारतीय टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर ने आईपीएल से लिया संन्यास

यह भी पढ़ें

police encounter

पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश भोला राठौर गिरफ्तार, दारोगा घायल

28/11/2020
keshav maurya

भाजपाइयों ने केशव मौर्य का मनाया 52वां जन्मदिन, दीर्घजीवी होने की करी कामना

07/05/2021
M-777 Ultra Light Howitzer

लाल किले पर पहली बार स्वदेशी तोप से सलामी, 48 KM तक दाग सकती है गोले

15/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version