• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बरेली के किसानों पर मेहरबान योगी सरकार, भारी छूट पर मिलेंगे 1002 सोलर पंप

Writer D by Writer D
27/11/2025
in उत्तर प्रदेश, बरेली, राजनीति
0
Solar Pumps

Solar Pumps

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। योगी सरकार (Yogi Government) ने बरेली के अन्नदाता किसानों को बड़ी सौगात दी है। किसानों की समृद्धि और सिंचाई संकट दूर करने के लिए इस बार बरेली जिले को विशेष प्राथमिकता दी गई है। पीएम कुसुम योजना के तहत जहां पूरे प्रदेश में कुल 40521 सोलर पंप (Solar Pumps) वितरित किए जाएंगे, वहीं बरेली जनपद के लिए 1002 सोलर पंप का लक्ष्य निर्धारित है। कृषि विभाग ने सभी पात्र किसानों से 15 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है। उपनिदेशक कृषि, अमरपाल सिंह ने बताया कि जिले में पंजीकृत किसानों के बीच सोलर पंप (Solar Pumps) का आवंटन पूरी तरह पारदर्शी होगा, जिसके लिए ई-लॉटरी की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। आवेदन केवल कृषि विभाग की वेबसाइट पर ही किया जाएगा।

बरेली के किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ-महज पांच हजार में शुरू होगी प्रक्रिया

पीएम कुसुम योजना के तहत आवेदन के समय किसानों को सिर्फ पांच हजार रुपये टोकन मनी जमा करनी होगी। इसके बाद मोबाइल पर बुकिंग कन्फर्मेशन प्राप्त होगा। अनुदान घटाने के बाद बची हुई राशि किसान ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। किसानों की सुविधा के लिए बैंक से ऋण लेकर भी शेष अंश जमा करने का विकल्प उपलब्ध है, जिस पर एआईएफ योजना के अंतर्गत छह प्रतिशत ब्याज में छूट दी जाएगी। बोरिंग और जमीन के सत्यापन के बाद ही पात्र किसानों को सोलर पंप (Solar Pumps) उपलब्ध कराए जाएंगे।

बरेली में कौन-कौन से पंप (Pumps) सबसे ज्यादा मांग में

जिले में 2 एचपी सबमर्सिबल, 3 एचपी डीसी सबमर्सिबल और 5 एचपी सबमर्सिबल पंप की मांग सबसे अधिक है। बरेली के भोजीपुरा, मीरगंज, फतेहगंज, सेंथल, बहेड़ी और फरीदपुर ब्लॉकों में किसानों की सबसे अधिक रुचि देखी जा रही है। गंगापुर, बिशारतगंज और नवाबगंज में भी आवेदन तेजी से बढ़ रहे हैं। बोरिंग की तकनीकी शर्तों में 2 एचपी पंप हेतु 4 इंच बोरिंग, 3 और 5 एचपी हेतु 6 इंच तथा 7.5 और 10 एचपी पंप हेतु 8 इंच बोरिंग अनिवार्य है। सत्यापन के समय बोरिंग मानक पूरा न होने पर आवेदन निरस्त माना जाएगा तथा टोकन मनी जब्त हो जाएगी।

बरेली के किसानों को कितना अनुदान मिलेगा

केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किसानों को अत्यधिक सब्सिडी दी जा रही है जिसमें, 2 एचपी सरफेस पंप 98593 अनुदान, 2 एचपी डीसी सबमर्सिबल 100215 अनुदान, 3 एचपी डीसी सबमर्सिबल 133621 अनुदान, 5 एचपी एसी सबमर्सिबल 188038 अनुदान, 7.5 से 10 एचपी पंप पर 254983 तक का अनुदान।

यह योजना किसानों की लागत घटाकर उन्हें बिजली और डीजल निर्भरता से मुक्त कर रही है। कृषि उपनिदेशक, अमरपाल सिंह ने बताया कि इस योजना से बरेली जिले में सिंचाई लागत में भारी कमी आएगी तथा किसानों की आय बढ़ेगी। विभाग का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक किसान इस योजना से लाभान्वित हों और आत्मनिर्भर कृषि की दिशा में आगे बढ़ें।

Tags: solar pumpsYogi News
Previous Post

राज्यपाल ने किया मुख्यमंत्री धामी के जीवन पर आधारित पुस्तकों का विमोचन

Next Post

विकसित उत्तर प्रदेश – 2047: मुख्यमंत्री योगी की प्राथमिकताओं में इंडस्ट्रियल व इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार मुख्य रूप से शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

भारी बारिश के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर योगी सरकार अलर्ट

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की सख्ती का असर, 2.30 करोड़ की अवैध हेरोइन-स्मैक के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

26/09/2026
Next Post
Viksit UP

विकसित उत्तर प्रदेश - 2047: मुख्यमंत्री योगी की प्राथमिकताओं में इंडस्ट्रियल व इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार मुख्य रूप से शामिल

यह भी पढ़ें

Rakesh Jhunjhunwala , Amul

‘अपने बल से बुलंद बना’, Amul ने खास अंदाज में दी राकेश झुनझुनवाला को श्रद्धांजलि

17/08/2022
Vinod Upadhyay

एनकाउंटर में ढेर हुआ गैंगस्टर विनोद उपाध्‍याय, सिर पर था एक लाख रुपये का इनाम

05/01/2024
Explosion in Phulpur IFFCO factory

फूलपुर इफको कारखाने में विस्फोट, एक कर्मचारी की मौत, छह घायल

23/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version