• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिपाही ने पत्नी और सात बच्चों पर धारदार हथियार से हमला कर की खुदकुशी, पत्नी की भी मौत

Writer D by Writer D
15/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजीपुर
0
Farmer dies after being hit by train

hit by train

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजीपुर जनपद के दिलदारनगर नगर थाना क्षेत्र के उसिया गांव में शनिवार की भोर पारिवारिक कलह से ऊबे एक सिपाही ने पत्नी और सात बच्चों पर धारदार हथियार से वारकर दिया।

सिपाही ने इसके बाद ट्रेन के आगे कूदकर खुद अपनी जान दे दी। इस घटना में उपचार के दौरान जिला अस्पताल में उसकी पत्नी की भी मौत हो गई। वहीं तीन मासूमों की हालत नाजुक बनी हुई है।

उसिया गांव निवासी मुंशी यादव (42) प्रयागराज में तैनात था। उसका स्थानांतरण बीते जनवरी माह में फत्तेहपुर हुआ था। वह वहां पुलिस लाइन में आमद कराकर बीती 5 जनवरी से ही मेडिकल लीव पर  घर आ गया था। वह अपने परिवार के साथ रात में छत पर सोया था। शनिवार की भोर में किसी बात को लेकर पत्नी रीना देवी(38) से उसकी कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई की गुस्से में आए सिपाही ने अपनी पत्नी के सिर और गले पर धारदार हथियार से वार कर दिया।

CM योगी का मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा का कल करेंगे दौरा

मां के चीखने की आवाज सुनकर पुत्री नेहा(16), रीतू(13), नीतू (10) और वर्षा (8) की नींद टूट गई। उनके शोर मचाने से पूर्व सिपाही ने धारदार हथियार से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद सो रही पुत्री सुधा (6), कृष्णा (2) और श्याम (7) के उपर भी जानलेवा हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्चों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आरोपी के बड़े भाई की पत्नी जैसे ही घटना स्थल पर पहुंची, सभी को लहूलुहान देखकर बेहोश होकर गिर पड़ी।

आवाज सुनकर ग्रामीण घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े और वारदात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वहां पत्नी रीना देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं सुधा, कृष्णा और श्याम की हालत नाजुक बनी हुई है।

इधर वारदात को अंजाम देकर आरोपी सिपाही मुंशी यादव ने ककरही डेरा के सामने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने बताया कि घटना का कारण प्रथम दृष्ट्या पारिवारिक कलह सामने आ रहा है। वैसे मामले की छानबीन की जा रही है।

Tags: crime newsup news
Previous Post

CM योगी का मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा का कल करेंगे दौरा

Next Post

डीडीयू जंक्शन पर ऑक्सीजन कंटेनर हुआ लीक, RPF की सूझबूझ से हादसा टला

Writer D

Writer D

Related Posts

House Roof Collapsed
उत्तर प्रदेश

बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

06/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जिसे कांग्रेस और सपा ने कभी नहीं पूछा, प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें पूजा: मुख्यमंत्री

06/08/2026
Atiq Ahmed's son Aban dies in a road accident.
उत्तर प्रदेश

अतीक अहमद के बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत, जेल में बंद भाई अली से मिलने जा रहा था झांसी

06/08/2026
Tarun Tejpal
Main Slider

तहलका के पूर्व तरुण तेजपाल को बड़ा झटका, रेप केस में दोषी करार

06/08/2026
Mayawati-Umashankar
Main Slider

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह को राखी बांधती थीं मायावती

06/08/2026
Next Post
Oxygen container

डीडीयू जंक्शन पर ऑक्सीजन कंटेनर हुआ लीक, RPF की सूझबूझ से हादसा टला

यह भी पढ़ें

CM Dhami flagged off 09 mobile medical units

मुख्यमंत्री धामी ने 09 मोबाइल मेडिकल यूनिट (एम्बुलेंस) को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

16/10/2025
Police Encounter

मुठभेड़ में दो गो तस्कर घायल, तीन आरोपित गिरफ्तार

01/12/2022
Qamar Javed Bajwa

पाकिस्तान सेना के पूर्व प्रमुख कमर जावेद बाजवा की मौत

29/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version