• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिपाही ने संदिग्ध हालात में सरकारी राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या

Writer D by Writer D
12/04/2022
in इटावा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Shot
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। जिले के ऊसराहार थाना क्षेत्र की ताखा तहसील में तैनात हेड पुलिस कांस्टेबल ने सरकारी रायफल से गोली मारकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। सिपाही को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी सैफई विजय सिंह, थाना प्रभारी मोहम्मद तारिक चिकित्सा विश्वविद्यालय में बने शव गृह पर पहुंचे हैं।

बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय हेड कांस्टेबल प्रेम प्रकाश, पुत्र जगदीश चंद्र निवासी नगला केवल कोतवाली देहात एटा का रहना वाला था, जो इटावा जिले की ताखा तहसील में सुरक्षा में तैनात था। आज सुबह 5 बजे तहसील की तीसरी मंजिल पर अपने रूम के अंदर सरकारी राइफल से अपने आप को गोली मार ली। पड़ोस के कमरे में तैनात सिपाही सफीक अहमद ने थाना पुलिस को सूचना दी, जिस पर थाना प्रभारी गंगादास गौतम ने तत्काल प्रभाव से पहुंचकर के 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के लिए पहुंचाया, जहां पर पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। हालांकि अभी गोली मारने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

बीच सड़क पर धू-धू कर जली 40 इलेक्ट्रिक स्कूटी, 20 जलकर खाक

फिलहाल अभी कानपुर से फॉरेंसिंक टीम बुलाई गई है। उसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि मृतक ने पहले अपने हाथ की नस काटने का प्रयास किया, जिसमें सफल ना होने पर उसने अपनी सरकारी रायफल से गोली मार ली। परिजनों को सूचना दे दी गई थी, जिस पर सैफई पीजीआई में मृतक के ससुराल पक्ष, पिता व पत्नी सहित परिजन पहुंच चुके हैं।

मृतक सिपाही के भाई प्रेमचंद ने बताया 8 दिन पहले ही घर पर आया हुआ था, जहां पर किसी भी प्रकार की कोई टेंशन नाम की चीज नहीं मालूम पड़ी थी। यह कदम क्यों उठाया, यह तो नहीं बता सकते लेकिन हमारे भाई ने बहुत ही गलत किया है। हमारे परिवार में किसी भी प्रकार से कोई कमी नहीं थी, फिर भी उन्होंने यह कदम क्यों उठाया बता नहीं सकते हैं।

Tags: crime newsEtawah newsup news
Previous Post

MLC Election: 33 सीटों पर भाजपा की बड़ी जीत, सीएम योगी ने दी बधाई

Next Post

पाकिस्तान में सरकार बदली, हालात नहीं

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम, जेवर पहुंचे स्विस राष्ट्रपति गाय बर्नार्ड पारमेलिन

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

सेवा संकल्प बाइक यात्रा का होगा समापन, वडनगर से काशी पहुंचे 500 बाइक यात्री करेंगे बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 में तेजी लाने के निर्देश, पात्र परिवारों को तय समय पर मिले पक्का घर

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

12 अक्टूबर तक पूरा होगा फसल क्षति का डिजिटल सर्वे, प्रभावित किसानों को मिलेगी नियमानुसार सहायता

06/10/2026
Revenue
उत्तर प्रदेश

सितंबर में आबकारी राजस्व ने लगाई ऐतिहासिक छलांग: करीब 800 करोड़ रुपए की अधिक कमाई

06/10/2026
Next Post

पाकिस्तान में सरकार बदली, हालात नहीं

यह भी पढ़ें

cm yogi

सरदार पटेल की परिकल्पना है एक भारत-श्रेष्ठ भारत: सीएम योगी

31/10/2022
राहुल गांधी Rahul Gandhi

तमिलनाडु : राहुल गांधी,बोले -लोगों को संसद और न्यायपालिका पर अब नहीं रहा भरोसा

27/02/2021
CM Dhami

आजीविका महोत्सव में शामिल हुए सीएम धामी, 202 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

10/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version