• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कलियुगी पुत्र ने पिता की पीट पीट कर की हत्या

Writer D by Writer D
20/09/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, हमीरपुर
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हमीरपुर। जिले के चिकासी क्षेत्र में एक निर्दयी बेटे ने जमीन के विवाद को लेकर अपने पिता की हत्या (Murder) कर शव को चार पहिया वाहन से बांध कर घसीटते हुए नहर के किनारे ले जाकर फेंक दिया। पिता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि इस ह्रदयविदारक घटना में बेटे ने पिता को पहले घर से अगवा किया और फिर उनकी जमकर पिटाई कर अधमरी हालत में गाड़ी से बांधकर कई किलोमीटर तक घसीटा। कल देर रात हुयी इस वारदात के पीछे पिता पुत्र के बीच जमीन के विवाद को वजह बताया गया है। पुलिस ने सोमवार को सुबह परिजनाें से घटना की जानकारी मिलने पर मामले की छानबीन कर शव को बरामद कर लिया।

पुलिस के मुताबिक चिकासी थाने के बरौली गांव निवासी गयाप्रसाद का बड़ा पुत्र चंद्रभान बरेल गांव में अपनी ससुराल में रहता था। उसका छोटा पुत्र जीवनलाल गांव में पिता के साथ रहकर खेती करता था। जमीन के विवाद को लेकर बड़ा पुत्र चंद्रभान पिता से रंजिश मानता था। इसी विवाद के चलते कल देर रात चंद्रभान अपने पुत्रों रिंकू व सचिंदू और दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ अपने घर आया।

दरवाजे में सो रहे पिता गया प्रसाद (60) का अपहरण कर उसने पिता की लाठी डंडो से जमकर पिटाई की। इससे पिता की मौत होने पर वह पिता के शव को चार पहिया से घसीटते हुये नहर के किनारे ले गया, जिससे शव के चीथेड़े उड़ गये।

मृतक का दूसरा पुत्र जीवनलाल रात के समय ही चिकासी थाने में शिकायत करने गया था, मगर पुलिस ने उसे डांट कर भगा दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी पीके सिंह ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।

Tags: Hamirpur news
Previous Post

जमीन के विवाद में देवर ने भाभी की गोली मारकर की हत्या

Next Post

बलात्कार के आरोपित को मंगनी के कार्यक्रम के बीच से पुलिस ने उठाया

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

12 वर्षों में देश में 17 करोड़ से अधिक लोगों को मिली नौकरियां व रोजगार: सीएम योगी

10/08/2026
CM Yogi performed Rudrabhishek on the second Monday of Sawan.
उत्तर प्रदेश

सावन के दूसरे सोमवार सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक

10/08/2026
Bharat Tiwari Encounter
Main Slider

भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, SDM समेत 11 के खिलाफ गैर-जमानती वारंट

10/08/2026
OTS
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा कदम: करदाताओं को राहत, निकायों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

10/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की अमिट गाथा का नाम है तिरंगा: सीएम योगी

10/08/2026
Next Post
Arrested

बलात्कार के आरोपित को मंगनी के कार्यक्रम के बीच से पुलिस ने उठाया

यह भी पढ़ें

Minority Education Bill 2025

UP मदरसा एक्ट पर ‘सुप्रीम’ फैसला, हाईकोर्ट के फैसले को रद्द करते हुए दी मान्यता

05/11/2024
ममता बनर्जी

सांसदों के निलंबन पर ममता बनर्जी बोलीं – संसद से सड़क तक सरकार का करेंगे विरोध

21/09/2020
director of lohiya

लोहिया के डायरेक्टर डॉ एके त्रिपाठी ने फिर से दे दिया इस्तीफा

22/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version