• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सोनम वांगचुक पर सरकार का एक्शन, लद्दाख हिंसा के बाद NGO का लाइसेंस किया रद्द

Writer D by Writer D
25/09/2025
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Sonam Wangchuk

Sonam Wangchuk

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) के NGO का लाइसेंस केंद्र सरकार ने कैंसिल कर दिया है। लेह हिंसा के बाद गृह मंत्रालय ने ये कार्रवाई की है। एफसीआरए नियम तोड़ने पर केंद्र सरकार ने SECMOL का एफसीआरए रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया।

गृह मंत्रालय की जांच में कई गड़बड़ियां और नियमों का उल्लंघन सामने आया था। दरअसल, सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) की संस्था पर आरोप है कि उसने विदेशी चंदे और पैसों को लेकर सही जानकारी नहीं दी और एफसीआरए कानून के नियमों का पालन नहीं किया।

SECMOL ने 3.35 लाख रुपये को विदेशी दान दिखाया, जबकि बाद में कहा कि यह रकम पुरानी बस बेचकर मिली थी। मगर यह पैसा न तो FCRA खाते में दिखा और न ही सही तरीके से खुलासा किया गया। साल 2020-21 में 54,600 रुपये स्थानीय फंड गलती से एफसीआरए खाते में जमा कर दिए गए। संस्था ने माना कि यह भारतीय वॉलंटियर्स से खाना-रहने के खर्च के लिए लिया गया था, लेकिन गलत खाते में चला गया।

वहीं, एक विदेशी संस्था से 4.93 लाख रुपये मिले थे, लेकिन कोविड-19 लॉकडाउन के कारण कार्यक्रम न होने पर पैसा वापस कर दिया गया। मंत्रालय का कहना है कि एफसीआरए कानून में विदेशी फंड वापस करने का कोई प्रावधान नहीं है। संस्था ने 2020-21 में 79,200 रुपये वेतन और स्टाइपेंड से सीधे काटकर “फूड फीस” के तौर पर दिखाया। मंत्रालय ने कहा कि यह तरीका गलत है और हिसाब-किताब पारदर्शी नहीं है।

गृह मंत्रालय ने माना कि संस्था ने बार-बार एफसीआरए की धारा 8(1)(a), 17, 18 और 19 का उल्लंघन किया है। इसी वजह से संस्था का एफसीआरए रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया है। अब SECMOL को विदेश से चंदा या मदद नहीं मिल सकेगी। संस्था को अपने कामकाज के लिए केवल स्थानीय फंड और भारतीय स्रोतों से ही पैसा जुटाना होगा।

लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया था। देखते ही देखते यह प्रदर्शन उग्र हो गया। इस झड़प में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 70 से अधिक लोग घायल हो गए। छात्र सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे थे, जो लद्दाख को राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर 10 सितंबर से भूख हड़ताल पर थे। हिंसा के बाद वांगचुक ने अपना अनशन तोड़ दिया।

Tags: Sonam Wangchuk
Previous Post

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बैलेट पेपर की गणना के बाद की जाएगी EVM-VVPAT की काउंटिंग

Next Post

स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराता: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली से पहले किसानों को ₹5,000, किस राज्य की सरकार ने किया ऐलान?

14/10/2026
पंजाब

मानसा झोटा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, घर और मेडिकल स्टोर पर चला बुलडोजर

14/10/2026
Main Slider

CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आशुतोष-सौरभ 5 दिन की न्यायिक हिरासत में

14/10/2026
पंजाब

पंजाब में आज से 153 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू, कुल संख्या 1,245 हुई

14/10/2026
Amit Shah
नई दिल्ली

‘2029 में प्रचंड हार के लिए रहें तैयार’, राहुल गांधी पर अमित शाह का हमला

14/10/2026
Next Post
CM Dhami visited Sahastradhara Crossing market

स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराता: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

sainik school

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए 20 अक्टूबर से करें आवेदन

15/10/2020
Akhilesh Yadav

लोकतांत्रिक मुद्दों को उठाने नहीं दे रही भाजपा सरकार: अखिलेश यादव

19/09/2022

महाराष्ट्रः आज से खुलेंगे सिनेमा हॉल-पार्क, कोरोना प्रोटोकॉल करना होगा फॉलो

22/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version