• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Sonbhadra Mining Collapse: अब तक 6 शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Writer D by Writer D
17/11/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, सोनभद्र
0
Mining Collapse
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली स्थित कृष्णा माइनिंग खदान (Mining Collapse) में रविवार देर शाम हुए हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है। लगभग 300 फीट गहराई में बड़ी चट्टान अचानक धंसकर गिर पड़ी, जिसके नीचे कई मजदूर दब गए। घटना के बाद रेस्क्यू टीम ने रातभर ऑपरेशन चलाया गया और सोमवार सुबह तीन शव और बरामद किए। अब तक कुल 6 मजदूरों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कई अन्य मजदूरों के अभी भी दबे होने की आशंका बनी हुई है।

सोनभद्र के जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह और पुलिस अधीक्षक मौके पर लगातार डटे हुए हैं। दोनों अधिकारी रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं और बचाव दलों को जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं ताकि राहत कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा न आए। NDRF, SDRF, स्थानीय पुलिस, अग्निशमन टीम और खनन तकनीकी विशेषज्ञों की संयुक्त टीम 300 फीट नीचे चल रहे खतरनाक और चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू अभियान में जुटी हैं। गहराई ज्यादा होने, अंधेरे और संकरे रास्तों के कारण बचाव कार्य शुरू से ही मुश्किल रहा है।

इसके अलावा मलबा हटाते समय चट्टानों के खिसकने का खतरा भी बना हुआ है, जिसकी वजह से टीम को बेहद सावधानी से काम करना पड़ रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि रेस्क्यू को तेज करने के लिए अतिरिक्त उपकरण, जनरेटर, रोशनी की व्यवस्था और मशीनरी तुरंत उपलब्ध कराई गई है। प्रशासन का दावा है कि दबे मजदूरों तक जल्द पहुंचने के लिए पूरी क्षमता के साथ ऑपरेशन चल रहा है।

अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया है कि मौके पर मौजूद परिवारों को समय-समय पर जानकारी दी जाए और उन्हें हर तरह की मदद दी जाए। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल के आसपास जमा होकर रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर रख रहे हैं। हादसे के बाद माइन संचालक समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। जिला प्रशासन ने मामले की जांच कराने के संकेत दिए हैं। फिलहाल रेस्क्यू टीमें तेजी से काम कर रही हैं और सभी की निगाहें दबे मजदूरों के सुरक्षित बाहर आने पर टिकी हैं।

Tags: mining collpasesonbhdra news
Previous Post

Android में धमाका: इस फोन में आ रहा iPhone-स्टाइल NameDrop फीचर!

Next Post

बिना सेव किए मैसेज? WhatsApp का ये शॉर्टकट कर देगा काम!

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
WhatsApp Trick: बिना नंबर सेव किए किसी को भी भेजें मैसेज, जान लें तरीका

बिना सेव किए मैसेज? WhatsApp का ये शॉर्टकट कर देगा काम!

यह भी पढ़ें

Draupadi Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नंगे पांव चलकर शुरू की सप्तकोसी परिक्रमा

21/03/2026
theif arrested

शातिर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद

04/03/2021
Transfer

चुनाव से पहले बदल गए प्रयागराज और हरदोई जिले के पुलिस कप्तान

04/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version