• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक नहीं, दो नहीं…, 70 बार कटा स्कूटी चालान, अब ट्रैफिक पुलिस ने की ये तैयारी

Writer D by Writer D
22/06/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गोरखपुर
0
Challan

Challan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक स्कूटी (Scooty) का डेढ़ साल के भीतर 70 बार चालान (Challan) कट चुका है। स्कूटी की कीमत 85 हजार रुपये है, जबकि उसका अब तक चालान 70500 रुपये का कटा है। इस मामले में यातायात विभाग ने दस ऐसे वाहनों की सूची निकाली है, जिन्होंने सबसे ज्यादा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया है। पुलिस ऐसे वाहनों को नोटिस जारी करने जा रही है।

जानकारी के अनुसार, यह स्कूटी UP 53 DW 0524 नंबर से पंजीकृत है। इसका पिछले साल 2022 में 37 बार चालान हुआ था, जबकि इस साल अभी तक 33 बार चालान हुआ। स्कूटी से रेड लाइट जंप करने के साथ ही हेलमेट न पहनने को लेकर चालान किया गया है। दरअसल, गोरखपुर में बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था बड़ी समस्या है। नगर निगम के चुनाव में ट्रैफिक के साथ ही  जलजमाव दूसरा प्रमुख मुद्दा रहा है।

शहर में जरूरत से ज्यादा वाहनों का भार है, जिसकी वजह से कई मुख्य चौराहों पर जाम लगता है। इस जाम से निजात दिलाने के लिए गोरखपुर पुलिस प्रशासन ने जगह-जगह ट्रैफिक सिग्नल की व्यवस्था की है।

ट्रैफिक सिग्नल की सहायता से सहूलियत मिलती है। इस बीच यदि कोई ट्रैफिक सिग्नल के नियम तोड़ता है तो चौराहों पर लगे सिक्योरिटी कैमरे में वाहनों के नंबर आ जाते हैं। इसके बाद वाहनों का ऑटोमेटिक चालान कट जाता है। इसकी वजह से व्यवस्था में सुधार हुआ है, लेकिन कुछ लोगों को वाहनों के चालान की परवाह नहीं है।

चालान कटा 70 बार, जमा एक भी बार नहीं किया

गोरखपुर में एक ऐसे शख्स का पता चला है, जिसके पिछले साल करीब 37 बार चालान कटे थे। इस साल 2023 में कुल 33 बार चालान कट चुके हैं। पिछले साल ₹36500 का चालान कटा था और अभी ₹34000 का कुल चालान कटा है। गोरखपुर के अल्हदादपुर के रीड साहब धर्मशाला के रहने वाले आकाश जैन के पास एक्टिवा है, जिसका नंबर यूपी 53 DW 0524 है। इस स्कूटी का पिछले डेढ़ साल के भीतर 70 बार चालान कटा है, जिसकी कुल कीमत ₹70500 है, लेकिन अब तक भी बार चालान नहीं जमा किया है।

50 दिन से हिंसा की आग में जल रहा है मणिपुर, अब स्कॉर्पियो में आईईडी ब्लास्ट

इस मामले को लेकर SP Traffic एमपी सिंह ने बताया कि शहर के 10 वाहनों की लिस्ट निकाली गई है। इन वाहनों का सबसे अधिक चालान हुआ है। ऐसे लोगों को नोटिस भेजने की तैयारी है, अन्यथा वाहन को सीज किया जाएगा। चालान जमा करने के बाद ही वाहनों को छोड़ा जाएगा।

Tags: crime newsgorakhpur newstraffic policeup news
Previous Post

50 दिन से हिंसा की आग में जल रहा है मणिपुर, अब स्कॉर्पियो में आईईडी ब्लास्ट

Next Post

होकरा मंदिर जा रही जीप गहरी खाई में गिरी, नौ की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पौधरोपण व युवा गोमती मित्रों का सम्मान

21/06/2026
उत्तर प्रदेश

पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनताः योगी

21/06/2026
Main Slider

योग भारत की विरासत, स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार: सीएम योगी

21/06/2026
Father's Day
फैशन/शैली

आई लव यू डैडी से पापा कहते तक, ये गाने फादर्स डे को बनाते है और भी यादगार

21/06/2026
Raksha Bandhan Gifts
Main Slider

किसी को भी तोहफे में न दें ये चीजें, रिश्ते में आ जाएगी दरार

21/06/2026
Next Post
Jeep fell

होकरा मंदिर जा रही जीप गहरी खाई में गिरी, नौ की मौत

यह भी पढ़ें

पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि Pandit Deendayal's death anniversary

पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि : पीएम मोदी, बोले – हमारी राजनीति में राष्ट्रनीति सर्वोपरि

11/02/2021
mathura panchayat chunav

मथुरा में नौ बजे तक 9.52 प्रतिशत हुआ मतदान, मतदाताओं में दिखा उत्साह

29/04/2021

शाहरुख के ट्रांसफॉर्मेशन पर बेटी सुहाना का कमेंट ‘मेरे डैड 56 साल के है’ 

27/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version