• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सौरव गांगुली की दूसरी सफल सर्जरी, दिल की धमनियों में लगाए गए दो और स्टेंट

Desk by Desk
28/01/2021
in Main Slider, खेल, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
सौरव गांगुली sourav ganguly

सौरव गांगुली

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की गुरुवार को 26 दिनों के अंतराल में दूसरी बार एंजियोप्लास्टी हुई। जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. देवी शेट्टी व अश्विन मेहता की मौजूदगी में सौरव के पारिवारिक चिकित्सक डॉ. आफताब खान ने इसे सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। एंजियोप्लास्टी के बाद सौरव की हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें गहन चिकित्सकीय निरीक्षण में रखा गया है। एंजियोप्लास्टी के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सौरव को देखने अस्पताल पहुंचीं हैं।

BCCI chief Sourav Ganguly undergoes another angioplasty, two more stents implanted: Hospital sources

— Press Trust of India (@PTI_News) January 28, 2021

मुख्यमंत्री ने कहा कि सौरव से उनकी बातचीत हुई है। वह ठीक हैं। वे उन्हें भविष्य के लिए शुभेच्छा देती हूं। इससे पहले सुबह वरिष्ठ माकपा नेता व बंगाल के पूर्व शहरी विकास मंत्री अशोक भट्टाचार्य भी सौरव को देखने अस्पताल पहुंचे थे। अपोलो अस्पताल सूत्रों ने बताया कि सुबह सौरव का एंजियोग्राम किया गया। उसकी रिपोर्ट के आधार पर ही एंजियोप्लास्टी करने का निर्णय लिया गया।

जानें कब होगी NEET 2021 का एग्जाम, पैटर्न समेत ले सारी जानकारी

बता दें कि टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में शुमार सौरव की पहली एंजियोप्लास्टी गत दो जनवरी को दिल का हल्का दौरा पडने के बाद हुई थी। उनके दिल की तीन धमनियों में अवरोध पाया गया था। उस वक्त एंजियोप्लास्टी कर एक स्टेंट लगाया गया था। बाकी दो धमनियों में कुछ समय बाद स्टेंट लगाने का डॉक्टरों ने निर्णय लिया था। गत सात जनवरी को सौरव को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी और घर पर ही आराम करने की सलाह दी गई थी। सौरव तब से घर पर ही थे।

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक मंगलवार शाम व बुधवार सुबह सौरव ने फिर सीने में हल्के दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद उन्होंने डॉ. आफताब खान से परामर्श किया। डॉ. खान की सलाह पर सौरव बुधवार को अपोलो अस्पताल आकर भर्ती हो गए थे। सौरव को बेहला स्थित उनके घर से अस्पताल ले जाने के लिए ग्रीन कॉरीडोर तैयार किया गया था।

Tags: BCCIbcci chiefBCCI President Sourav GangulyBoard of Control for Cricket in IndiaCricket News in Hindicricketer sourav gangulyganguly in hospitalindian cricketindian cricket teamLatest Cricket News Updatessourav gangulysourav ganguly angioplastySourav Ganguly HealthSourav Ganguly Health Conditionsourav ganguly health news updateSourav Ganguly Health Updatesourav ganguly health updatessourav ganguly heart attacksourav ganguly newssourav ganguly news in hindisourav ganguly news todayबीसीसीआईसौरव गांगुली
Previous Post

PNB ने मैनेजर पदों के लिए निकाली भर्ती, pnbindia.in पर करें आवेदन

Next Post

महोबा कांड: निलंबित IPS मणिलाल पाटीदार पर इनाम बढ़ाकर 1 लाख किए जाने कवायद शुरू

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने कलेक्ट्रेट सभागार में की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक, ‘योजना दीदी’ ई-पुस्तक का किया विमोचन

25/09/2026
उत्तराखंड

PMGSY ने पहाड़ जैसी जिंदगी को दी नई रफ्तार

25/09/2026
Main Slider

नहीं रहे रामगोविंद चौधरी, SGPGI में ली अंतिम सांस; सपा में शोक की लहर

25/09/2026
Main Slider

26 और 27 सितंबर को रेड अलर्ट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित रहेंः CM धामी

25/09/2026
उत्तराखंड

उत्तरकाशी में मुख्य सचिव ने हवाई पट्टी, कलेक्शन सेंटर और पीएम श्री कॉलेज का किया निरीक्षण

25/09/2026
Next Post
Manilal Patidar

महोबा कांड: निलंबित IPS मणिलाल पाटीदार पर इनाम बढ़ाकर 1 लाख किए जाने कवायद शुरू

यह भी पढ़ें

UPITS: ग्रेटर नोएडा में गूंजेगी अमरोहा की ढोलक की थाप, 6 प्रमुख इकाइयों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच

24/09/2026
deputy jailer

इटावा जिला कारागार के डिप्टी जेलर पर बदमाशों ने बरसाई गोलियां, बाल-बाल बचे

21/08/2021
Samajwadi Party

सपा ने जारी की 12 प्रत्याशियों की लिस्ट, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

02/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version