• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गुंडों के दम पर सरकार बनाने का सपना देख रही सपा-बसपा : केशव मौर्य

Writer D by Writer D
09/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश व प्रदेश में किसानों, गरीबों और मजदूरों की सरकार है। भाजपा की सरकार गरीबों के कल्याण के लिए निरंतर काम कर रही है। मेरे लिए सीतापुर की पावन धरती पर आना ही गौरव की बात है। इस बार महमूदाबाद विधानसभा में भी कमल खिलेगा। यह बात महमूदाबाद में सरकारी कार्यक्रम के बाद जनसभा को सम्बोधित करते प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कही।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा लगातार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बिना किसी भेदभाव के विकास किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए हर समय तत्पर है। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद गुंडों, माफियाओं और समाज में दहशत फैलाने वालों के घरों पर बुलडोजर बेधड़क चला है। प्रदेश की जनता ने 2022 में दोबारा भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि जनता की मंशा को भांप कर विपक्षी दलों में खलबली मची है और कई पार्टियों के विधायक व नेता भाजपा में जुड़ रहे हैं।

महमूदाबाद स्थित जवाहर लाल नेहरू पॉलिटेक्निक में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा पार्टी के विधायकों के साथ विपक्षी दलों के विधायकों की भी मांगे पूरी करने में भाजपा पीछे नही रही है। सपा-बसपा का इतिहास लोगों की जमीने हड़पने, अवैध कब्जे करने का रहा है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।

Image

कमल के फूल ने जनता को अनेकों कल्याणकारी और लाभकारी योजनाओं का लाभ दिया है। यदि भाजपा सरकार नहीं आई होती तो राम मंदिर का निर्माण तथा धारा 370 को हटाया जाना असम्भव था। भाजपा किसानों की सच्ची हितैषी है। कोरोना काल में सरकार ने जनता की हर सम्भव मदद करने का कार्य किया है। सपा-बसपा की सरकारें होती तो गरीब जनता के लिए मिलने वाला फ्री राशन उन्हें नहीं मिल पाता। सपा-बसपा गुंडों और माफियाओं के दम पर सरकार बनाने का सपना संजोए है, जो सफल नहीं होगा।

जगदगुरू स्वामी रामभद्राचार्य की पहल ‘हिन्दू एकता महाकुंभ’ की CM योगी ने की सराहना

माता सीता के नाम से प्रसिद्ध नगरी सीतापुर के महमूदाबाद विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विधानसभाओं के सर्वांगीण विकास हेतु कुल 113 विभागीय परियोजनाओं (लागत 254.49 करोड़ रुपये) का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। pic.twitter.com/8eaA02o3Ok

— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) December 9, 2021

उपमुख्यमंत्री का काफिला कार द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा। कार्यक्रम स्थल पर बने मंच पर डिप्टी सीएम ने पहुंच कर मौजूद लोगों का अभिवादन करने के बाद दीप प्रज्ज्वलन किया।

Image

तत्पश्चात सांसद, जिलाध्यक्ष व सभी विधायकों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान सीतापुर के डीएम, एसपी , पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता और भाजपा नेता मौजूद रहे।

254 करोड़ की परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम के दौरान लोक निर्माण विभाग की 217 किमी दूरी की 80 सड़कें जिनकी लागत 15,964 लाख रुपये है। इन सड़कों का लोकार्पण किया। इसके साथ लोक निर्माण विभाग की ही 74 किमी दूरी की 32 सड़कों का शिलान्यास किया, जिनकी लागत 1897 लाख रुपये है। सेतु निगम के द्वारा प्रस्तावित एक पुल का भी लोकार्पण किया गया , जिसकी कीमत 7588 लाख रुपये है।

Tags: Keshav mauryasitapur newsup news
Previous Post

जगदगुरू स्वामी रामभद्राचार्य की पहल ‘हिन्दू एकता महाकुंभ’ की CM योगी ने की सराहना

Next Post

पीएम मोदी ने CDS बिपिन रावत समेत सभी वीर सपूतों को अर्पित की श्रद्धांजलि

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणवी लहजे के कायल हुए जींदवासी

17/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

वर्षाकाल में नागरिकों को नहीं होनी चाहिए कोई असुविधा: एके शर्मा

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

17/07/2026
Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

150 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जीत के फॉर्मूले पर अड़ी सपा

17/07/2026
Next Post

पीएम मोदी ने CDS बिपिन रावत समेत सभी वीर सपूतों को अर्पित की श्रद्धांजलि

यह भी पढ़ें

लोक संस्कृति हमारी पहचानमंत्री धामी है : मुख्यमंत्री पुष्कर

17/10/2021
Kashi Vidyapeeth

काशी विद्यापीठ में खुला देश का पहला ट्रांसजेंडर सेल

14/07/2023
'Universe Boss' Chris Gayle Underwater Push-Ups In Maldives

‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल ने मालदीव में पानी के अंदर किये पुश-अप

18/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version