• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आजमगढ़ जिपं अध्यक्ष सीट पर सपा को मिली ऐतिहासिक जीत

Desk by Desk
03/07/2021
in Main Slider, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आजमगढ़ जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष पद का परिणाम भाजपा के भीतरघात को साफ जाहिर कर दिया। भाजपा अपने जीते हुए 12 प्रत्याशियों मे से मात्र 5 का ही वोट पा सकी, बाकी अन्य ने बगावत कर अपना वोट सपा प्रत्याशी विजय यादव को दे दिया। चुनाव परिणाम आने के बाद राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि सपा प्रत्याशी को सभी विपक्षी दलों के साथ निर्दलियों का भी समर्थन मिल गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद जीत के साथ सपा ने लगातार तीसरी बार पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर अपना कब्जा जमा लिया। इस बार के चुनाव में पूर्व मंत्री बलराम यादव के साथ ही भाजपा से सपा में आए पूर्व सांसद रमाकांत यादव, बसपा से सपा में आए पूर्व मंत्री चंद्रदेव यादव करैली भी पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के पुत्र विजय यादव को जीत दिलाने के लिए शुरू से ही रणनीति में जुट गए थे। सपा के दिग्गज नेताओं की रणनीति के आगे सत्तारूढ़ दल के उन नेताओं को मुंह की खानी पड़ी, जो निर्दलियों और बसपा सदस्यों को लेकर जोड़तोड़ का प्रयास कर रहे थे।

जनपद में 84 जिला पंचायत सदस्यों में 25 सपा, 14 बसपा, 12 भाजपा, कांग्रेस, उलेमा काउंसिल एक-एक और 26 अन्य उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी। भाजपा ने बसपा और निर्दलीय सदस्यों को साथ लेने के साथ ही विपक्ष के कुछ सदस्यों को लेकर जिला पंचायत पर कब्जा जमाने की रणनीति बनाई, लेकिन सफलता नहीं मिली।

मतदान के दौरान सपा-भाजपा में जमकर हुआ बवाल, SP ने संभाला मोर्चा

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले में एकजुट हुए सपा के नेताओं ने भी सतर्कता बरतते हुए जिला पंचायत फतह करने की कमान थाम ली थी। पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित इस सीट पर सदस्यों के परिणाम घोषित होने के बाद से ही तस्वीर लगभग स्पष्ट हो गई थी। सपा के पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के पुत्र विजय यादव को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का आशीर्वाद मिलने के बाद से ही अध्यक्ष पद के लिए योजना बना रही थी। सपा के विजय यादव को चुनौती देने के लिए भाजपा ने अतरौलिया विधानसभा से चुनाव हार चुके कन्हैया निषाद के पुत्र संजय निषाद को मैदान में उतारा था, लेकिन उन्हें महज पांच वोट ही मिल सके। जबकि सपा के विजय यादव को 79 वोट मिले।

जिपं अध्यक्ष सकुशल सम्पन्न: डीएम

आजमगढ जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार के निर्देशन में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। 84 जिला पंचायत सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

जिलाधिकारी ने बताया कि अपराहन 3ः00 बजे से प्रेक्षक की देखरेख में मतगणना प्रारंभ की गई, जिसमें सपा प्रत्याशी विजय को 79 मत प्राप्त हुए तथा बीजेपी प्रत्याशी संजय निषाद को कुल 5 मत मिले। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर विजय को विजयी घोषित करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया।

Tags: jila panchayat adhyakshjila panchayat adhyaksh chunavPanchayat chunavpanchayat chunav 2021Panchayat Chunav Newspanchayat election 2021up newsup news in hindiUP Panchayat election
Previous Post

अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, 15 बाइकों के साथ चार गिरफ्तार

Next Post

गांवों में छाया तेंदुआ का आतंक, जयमाला व चंपाकली ने शुरू की कांबिंग

Desk

Desk

Related Posts

Masala Papad
Main Slider

लंच या डिनर कभी भी बनाएं ये डिश, मिलेगा होटल वाला स्वाद

18/07/2026
PM Surya Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजनाः सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा यूपी

17/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने भीड़ में खड़े युवक को मंच पर बुलाया, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणवी लहजे के कायल हुए जींदवासी

17/07/2026
Next Post

गांवों में छाया तेंदुआ का आतंक, जयमाला व चंपाकली ने शुरू की कांबिंग

यह भी पढ़ें

Maha Kumbh 2025

डिजिटल महाकुम्भ: योगी सरकार का नई पहल, मरीजों की इंटेंसिव केयर में भी मददगार बनेगा एआई

08/12/2024
murder

खेत में मिला लापता युवक का खून से लथपथ शव,  मचा हड़कंप

06/05/2021
murder

NSG कमांडो ने तलवार से काट डाला शराब कारोबारी का हाथ, मौत

18/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version