• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘अपना भविष्य बर्बाद न करो बेटा…’, संभल में उपद्रवियों से बोले SP कृष्ण बिश्नोई

Writer D by Writer D
24/11/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, संभल
0
SP Krishna Bishnoi

SP Krishna Bishnoi came on the road to control the situation in Sambhal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। संभल की जामा मस्जिद (Sambhal Jama Masjid) को लेकर चल रहे विवाद को लेकर रविवार को अचानक बवाल शुरू हो गया। मस्जिद का दोबारा सर्वेक्षण करने के दौरान हंगामा और जमकर पथराव किया गया। पुलिस के कई वाहन फूंक डाले गए। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। इस बीच हालात पर काबू पाने के लिए एसपी संभल, कृष्ण बिश्नोई (SP Krishna Bishnoi) सड़क पर उतर आए। एक वीडियो में वह भीड़ में शामिल उपद्रवियों को समझाते हुए नजर आए। वह उनसे कह रहे हैं कि बेटा आपका भविष्य बहुत अच्छा है, नेताओं के चक्कर में अपना भविष्य बर्बाद मत करो।

वीडियो में दिख रहा है कि एसपी उपद्रवियों को समझा रहे हैं और पास में सड़क पर कई हजार ईंट-पत्थर पड़े हैं। उसी से उठाकर भीड़ ईंट फेंकती रही। बाद में कप्तान खुद भीड़ की तरफ बढ़े। बता दें कि रविवार सुबह करीब छह बजे संभल के डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई (SP Krishna Bishnoi) के साथ एक सर्वे टीम जामा मस्जिद पहुंची।

संभल जामा मस्जिद विवाद: सर्वे के दौरान पथराव… वाहन फूंके, इलाके में तनाव

इस दौरान कोर्ट कमिश्नर रमेश राधव की अगुवाई में मस्जिद (Jama Masjid) का सर्वे शुरू हुआ। जैसे ही मस्जिद पर सर्वे की जानकारी स्थानीय लोगों को मिली, मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में मस्जिद के बाहर जमा हो गए। मुस्लिम समाज के लोगों ने सुबह-सुबह छुट्टी के दिन सर्वे पर आपत्ति जताई। जल्द ही मस्जिद के बाहर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और नाराज भीड़ ने पुलिस को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के समझाने के बावजूद भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया।

सीएम योगी ने सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए

पथराव के दौरान पुलिस समझाती रही, लेकिन पत्थरबाज नहीं माने। सीएम योगी ने पत्थरबाजी करने वालों पर कड़ा एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं। वहीं डीजीपी ने कहा- पत्थर बाजी करने वालों की पहचान जा रही है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

दो घंटे चला सर्वे, रिपोर्ट 29 नवंबर को पेश होगी

मस्जिद (Jama Masjid) के अंदर सुबह 7:30 बजे से लगभग दो घंटे तक सर्वे चला। कोर्ट कमिश्नर रमेश राधव की अगुवाई में टीम ने मस्जिद के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। सर्वे पूरा होने के बाद टीम वहां से निकल गई। इस मामले की अगली सुनवाई 29 नवंबर को होनी है, जिसमें सर्वेक्षण की प्रारंभिक रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाएगी।

Tags: jama masjidsambhal newsSP Krishna Bishnoi
Previous Post

IPL Auction: आज सजेगा खिलाड़ियों का बाजार, लगेगी इतने करोड़ रुपये की बोली

Next Post

मायावती का बड़ा ऐलान, बोलीं- अब कोई भी उपचुनाव नहीं लड़ेगी बसपा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
Mayawati

मायावती का बड़ा ऐलान, बोलीं- अब कोई भी उपचुनाव नहीं लड़ेगी बसपा

यह भी पढ़ें

Holika Dahan

होलिका दहन कब है ? जानें मुहूर्त व पूजन सामग्री

06/03/2025
CM Yogi

प्रदेश को ‘वन ट्रिलियन डॉलर’ की इकॉनमी बनाएगा सीएम योगी का ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’

02/07/2025
AK Sharma

नगर विकास मंत्री का प्रयागराज दौरा, महाकुम्भ मेला की तैयारियों का करेंगे स्थलीय निरीक्षण

05/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version