• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा नेता रामगोविन्द चौधरी के बेटे को पंचायत चुनाव में मिली करारी शिकस्त

Writer D by Writer D
03/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बलिया, राजनीति
0
SP leader Ram Gobind Chaudhary

सपा नेता रामगोविन्द चौधरी के बेटे को मिली हार

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता व प्रदेश की विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी के पुत्र रंजीत चौधरी को जिला पंचायत चुनाव में करारी शिकस्त मिली है। हालांकि, जिले के कई दिग्गजों ने अपने पुत्रों को जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव जिता कर अपनी राजनीतिक जमीन बचा ली है।

बलिया में जिला पंचायत सदस्य पद के अब तक प्राप्त परिणाम मिलाजुला साबित हुए हैं। कई दिग्गजों को हार मिली है तो कइयों ने अपनी राजनीतिक जमीन बचाने में कामयाबी हासिल की है। यूपी के नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी के पुत्र रंजीत चौधरी वार्ड नम्बर 16 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए समाजवादी पार्टी के समर्थित प्रत्याशी थे। वे तीसरे नम्बर पर हैं। इस सीट पर बसपा समर्थित प्रत्याशी असगर उर्फ गुड्डू मलिक ने जीत दर्ज की है।

केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत की बेटी का कोरोना से निधन

वहीं, पूर्व मंत्री बसपा नेता अम्बिका चौधरी के पुत्र आनन्द चौधरी ने वार्ड नम्बर 45 से विजय पताका फहरायी है। यह सीट फेफना विधायक व सूबे के मंत्री उपेन्द्र तिवारी के लिए भी प्रतिष्ठा का सवाल बन गई थी। यही नहीं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र यादव की जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए दावेदारी मानी जा रही थी। वार्ड नम्बर 10 से देवेंद्र यादव भी चुनाव हार गये हैं।

उधर, वार्ड नम्बर 42 से सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव की पत्नी रंजू देवी चुनाव जीत गयी हैं। वार्ड नम्बर 17 से कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी को हार का सामना करना पड़ा है। यहां कुंजन राजभर ने जीत दर्ज की है। वार्ड नम्बर 15 से निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य जयप्रकाश यादव को विजय यादव ने चुनाव में हरा दिया है।

भाजपा के पूर्व सांसद राम चरित्र निषाद का कोरोना से निधन

वार्ड नम्बर 58 से कांग्रेस नेता विनोद सिंह की पत्नी गीता सिंह ने फतह हासिल की है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल के बेटे विनय अंचल वार्ड नम्बर 27 से चुनाव हार गये हैं। वार्ड नम्बर 12 से कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप भी सिंह चुनाव हार गये हैं।

Tags: Panchayat chunavpanchayat chunav 2021Panchayat chunav countingPanchayat Chunav NewsSP leader Ram Gobind Chaudharyup panchayat chunav
Previous Post

केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत की बेटी का कोरोना से निधन

Next Post

सामने आया कोरोना का नया म्यूटेंट ‘N440K’, 10 गुना अधिक संक्रामक होने का दावा

Writer D

Writer D

Related Posts

Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
ED Raid
उत्तर प्रदेश

ED की ताबड़तोड़ रेड, टेरर फंडिंग से जुड़े 13 ठिकानों पर कार्रवाई

16/07/2026
Next Post
Corona's new mutant 'N440K'

सामने आया कोरोना का नया म्यूटेंट 'N440K', 10 गुना अधिक संक्रामक होने का दावा

यह भी पढ़ें

वैष्‍णो देवी मंदिर के 3 पुजारी समेत 22 कोरोना पॉजिटिव

वैष्‍णो देवी मंदिर के 3 पुजारी समेत 22 लोग कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

18/08/2020
burning bus

स्लीपर बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

30/07/2021

काव्या जोन्स, एक युवा गायिका की शानदार गायिकी के लिए हो जाइए तैयार

05/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version