• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष भ्रमित, उनकी पार्टी ढोंगी है: अनिल राजभर

Writer D by Writer D
07/02/2023
in उत्तर प्रदेश, गोंडा
0
Anil Rajbhar

Anil Rajbhar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोंडा। उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर (Anil Rajbhar) ने मंगलवार को सर्किट हाउस में कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दिग्भ्रमित और उनकी पूरी पार्टी ढोंगी है।

श्री राजभर (Anil Rajbhar)  ने आज यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुये सपा पर कड़ा प्रहार किया। उन्हाेंने कहा कि श्री स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान भी पार्टी प्रायोजित है। उन्होंने आरोप लगाते हुये कहा कि श्री मौर्य से सपा अध्यक्ष यादव के इशारे पर जानबूझ कर बयान दिलवाया गया है। उन्होंने कहा कि मंदिर जाने से श्री यादव को कोई नहीं रोक रहा। पार्टी अध्यक्ष किसानों, नौजवानों और विकास की बात करने के बजाय जानबूझ कर केवल आमजन का ध्यान भटकाने के लिये अनर्गल बयानबाजी कर रहे है।

श्री राजभर ने कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर दिये गये बयान पर पलटवार करते हुये कहा कि आसमान पर थूकने वालों हश्र बुरा होता है। श्री गांधी जनभावनाओं का आदर करना सीख लें , ये उनके और उनकी पार्टी के लिये हितकारी होगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश के उत्तरोतर विकास का दावा करते हुये कहा कि निवेशकों के समर्थन मिलने के कारण आज प्रदेश सरकार ने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का बजट पचीस लाख करोड़ रुपए कर दिया। ये बात कांग्रेस नेता गांधी को समझ में नहीं आ रही। उन्होंने कहा कि रामायण श्रद्धा, संस्कृति का दुनिया में सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला ग्रंथ है। श्री राजभर ने कहा कि रामायण या रामचरित मानस को राजनीति में घसीटना नहीं चाहियॆ वरना राजनीति का अस्तित्व समाप्त हो जायेगा।

जिले के प्रभारी मंत्री ने आज आम बजट पर आय़ोजित प्रबुद्धजन संगोष्ठी को संबोधित करते हुये कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जारी बजट गरीब, वंचित, निचले, माध्यम और उच्च समेत सभी वर्गों के लिये लाभदायक और हितकारी है।

Tags: gonda news
Previous Post

एक दूजे के हुए सिद्धार्थ और कियारा, सामने आई शादी की क्यूट तस्वीरें

Next Post

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या, गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
Arrested

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या, गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Dowry

विवाहिता की दहेज के लिए हत्या का आरोप, ससुराली फरार

22/06/2021

फ्रांस से 3 और फाइटर प्लेन पहुंचा भारत, बंगाल के हासीमारा में होगी तैनाती

22/07/2021
IGI Airport

IGI एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, डिपोर्ट किया जा रहा शख्स इमिग्रेशन से भागा

07/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version