• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आजम की रिहाई को संघर्ष से पीछे रही सपा : शिवपाल यादव

Writer D by Writer D
22/04/2022
in उत्तर प्रदेश, सीतापुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सीतापुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) शुक्रवार को सीतापुर पहुंचे और उन्होंने जिला कारागार पहुंचे कर एक घंटे से भी अधिक समय तक पूर्व मंत्री व विधायक आजम खां से मुलाकात की। समाजवादी पार्टी से नाराजगी के बीच शिवपाल यादव की आजम से मुलाकात के तमाम मायने निकाले जा रहे हैं। मीडिया से वार्ता के दौरान भी उन्होंने सपा पर आजम खां की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया है। हालांकि भाजपा में जाने या नए ढंग से पार्टी शुरू करने को लेकर उन्होंने अभी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है।

शुक्रवार सुबह करीब दस बजे शिवपाल सिंह यादव जिला कारागार में दो वर्ष से अधिक समय से निरुद्ध पूर्व मंत्री व विधायक आजम खां से मुलाकात करने पहुंचे। इससे पूर्व गुरुवार को शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया से वार्ता करते हुए आजम के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई थी और मिलने की भी बात कही थी।

जेल में शिवपाल यादव ने एक घंटे से अधिक समय तक आजम खां से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आजम खां लोकसभा व विधानसभा के वरिष्ठ सदस्य रहे हैं। वर्तमान में आजम खां से विधानसभा में कोई सीनियर नहीं है।

अखिलेश से नाराजगी के बीच आजम खान से जेल में मिले शिवपाल यादव

समाजवादी पार्टी आजम खां की मदद के लिए कोई संघर्ष करते नहीं दिख रही है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। नेता जी की अगुआई में सपा को लोकसभा में आजम खां का मामला उठाना चाहिए था। अगर धरने पर भी बैठ जाते तो प्रधानमंत्री नेता जी की बात जरूर सुनते। संस्थापक सदस्य होने के बाद भी आजम खां की मदद नहीं हो पा रही है। उनपर साजिशन झूठे मुकदमे लिखाकर जेल में रखा गया है। अब केवल एक मुकदमा बचा है, छह बाह पूर्व बहस हो गई है, लेकिन अब तक फैसला नहीं आ सका है। मैं आजीवन आजम खां के साथ हूं। आजम खां के बाहर आने के बाद उचित फैसला लिया जाएगा।

भाजपा में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह समय बताएगा और उचित समय आने पर सबको अवगत करा दिया जाएगा। फिलहाल आजम खां की रिहाई होना अत्यंत आवश्यक है। संघर्ष और आंदोलन समाजवादियों की पहचान रहा है, लेकिन आजम खां के लिए संघर्ष न करना यह सभी समाजवादियों के लिए शर्म की बात है। मुलाकात के दौरान पुलिस महकमा पूरी तरह से सजग रहा और भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

Tags: azam khanLatest Sitapur News in Hindishivpal yadavSitapur Hindi SamacharSitapur Jailsitapur news in hindi
Previous Post

नमाज के दौरान मस्जिद के पास धमाका, 30 से ज्यादा लोगों की मौत

Next Post

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने ‘‘डॉक्टर से सुनिये’’ विषयक अभिनव पहल का किया शुभारंभ

Writer D

Writer D

Related Posts

Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही योगी सरकार: सूर्य प्रताप शाही

28/05/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

जनभागीदारी से मिलेगा निराश्रित गोवंश को सहारा

28/05/2026
Jal Jeevan Mission
लखनऊ

योगी सरकार में जल गुणवत्ता का परीक्षण: जल जीवन मिशन बना ग्रामीण महिलाओं की आय का नया जरिया

28/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

तकनीक, संवेदनशीलता और प्रोफेशनल दक्षता से लैस रहे यूपी पुलिस: मुख्यमंत्री

28/05/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: पैसों के दुरुपयोग पर होगी सख्ती दण्डात्मक कार्यवाही: केशव प्रसाद

28/05/2026
Next Post
brajesh pathak

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने ‘‘डॉक्टर से सुनिये’’ विषयक अभिनव पहल का किया शुभारंभ

यह भी पढ़ें

CM Bhajanlal

CM भजनलाल ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना में विजय रूपाणी के निधन पर शोक व्यक्त किया

13/06/2025
Calcutta University

कलकत्ता विश्वविद्यालय में ऑनलाइन परीक्षा के लिए 24 घंटे की जगह मिलेंगे सिर्फ 3 घंटे

20/09/2020
mumbai indians

मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में जब आया नीता अंबानी का फोन

07/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version