• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Elon Musk को लगा बड़ा झटका, उड़ान से पहले SpaceX बूस्टर रॉकेट में लगी आग

Writer D by Writer D
12/07/2022
in Main Slider, Tech/Gadgets, अंतर्राष्ट्रीय
0
SpaceX

SpaceX

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। Elon Musk की कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) द्वारा विकसित एक बूस्टर रॉकेट सोमवार को ग्राउंड टेस्ट के दौरान आग लगने के बाद फट गया (SpaceX Rocket Blast)। यह घटना स्पेसएक्स के टेक्सास यूनिट की है जहां बूस्टर रॉकेट की टेस्टिंग की जा रही थी।

इस बूस्टर रॉकेट को स्पेसएक्स (SpaceX Booster Rocket) के अगले स्टारशिप अंतरिक्ष यान के लिए तैयार किया गया था। अब इसके दुर्घटना का शिकार हो जाने से एलन मस्क के इस साल तक स्टारशिप लॉन्च करने के लक्ष्य को संभावित झटका लगा है। मस्क (Elon Musk Twitter) ने सुपर हेवी बूस्टर 7 प्रोटोटाइप के शाम के विस्फोट के बाद ट्वीट किया, “हाँ, वास्तव में अच्छा नहीं हुआ। टीम नुकसान का आकलन कर रही है।” नासा स्पेसफ्लाइट वेबसाइट द्वारा रिकॉर्ड किए गए लाइवस्ट्रीम में देखा गया है कि घटना में फिलहाल किसी नुक़सान के कोई तत्काल संकेत नहीं हैं।

Holy moly. Well, that was unexpected!https://t.co/dUUqw7ojRv pic.twitter.com/7IGztPuE12

— Chris Bergin – NSF (@NASASpaceflight) July 11, 2022

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि आख़िर विस्फोट कैसे हुआ, जबकि विस्फोट बहुत तेज़ मालूम देता है। वीडियो को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि धमाके की वजह से कैमरा भी हिल रहा है। वहीं बूस्टर रॉकेट धमाके के बाद भी सीधा खड़ा हुआ है, जबकि उसका निचला हिस्सा आग की लपटों का शिकार हो गया है और परीक्षण क्षेत्र धुओं से भर गया है। हालांकि यह घटना तब हुई है जब कथित रूप से टेस्टिंग से पहले अग्नि परीक्षण की सभी प्रक्रियाओं से निपट लिया गया था। बूस्टर 33 रैप्टर इंजनों से लैस था और इस साल के अंत में इसी के ज़रिए अंतरिक्ष में स्टारशिप को पहुंचाने का लक्ष्य था।

शरारती तत्वों ने खंडित की हनुमान प्रतिमा, इलाके में तनाव

स्पेसएक्स की स्टारशिप, अपने सुपर-हैवी फर्स्ट-स्टेज बूस्टर के साथ 394 फीट (120 मीटिर) लंबी होगी जिससे मानव अंतरिक्ष यात्रा को और ज़्यादा किफायती और नियमित बनाने में मदद मिलेगी। यह स्टारशिप प्रोग्राम एलन मस्क की महत्वाकांक्षी योजनाओं के केन्द्र में था, जिसे नेक्स्ट जेनरेशन स्पेस लॉन्च वाहन भी कहा जा रहा है। हालांकि रॉयटर्स ने बताया है कि सोमवार को इस घटना की वजह पूछे जाने पर स्पेसएक्स ने कुछ भी कहने से इनकार किया है और सवाल का जवाब नहीं दिया।

यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने भी यह पूछे जाने पर कि क्या वो विस्फोट की जांच करेगा, कोई जवाब नहीं दिया। 2020 के अंत और 2021 की शुरुआत में, स्पेसएक्स ने उच्च-ऊंचाई वाले परीक्षण लॉन्च की एक सीरीज में ही स्टारशिप के चार प्रोटोटाइप खो दिए, जिसमें वापसी लैंडिंग की कोशिशें विस्फोटों का शिकार हो गई। स्टारशिप प्रोटोटाइप ने आखिरकार मई 2021 में एक सुरक्षित टचडाउन हासिल किया था।

Tags: # world newsinternational NewsspaceX booster rocket
Previous Post

शरारती तत्वों ने खंडित की हनुमान प्रतिमा, इलाके में तनाव

Next Post

NEET UG एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
Next Post
NEET UG Admit Card

NEET UG एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

यह भी पढ़ें

cm yogi

डॉ. .श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया: सीएम योगी

23/06/2022
Pashupati Paras

मोदी कैबिनेट से पशुपति पारस ने दिया इस्तीफा, सीट न मिलने से थे नाखुश

19/03/2024
वरिष्ठ खण्ड अभियंता रेलपथ फैजाबाद senior section engineer track Faizabad

वरिष्ठ खण्ड अभियंता रेलपथ फैजाबाद के लिपिक की तानाशाही से ट्रैकमेंटेनर परेशान

01/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version