• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विश्वकप क्रिकेट फाइनल मैच के लिए विशेष ट्रेन

Writer D by Writer D
18/11/2023
in खेल, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Train

Special train for World Cup cricket final match

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने अहमदाबाद में रविवार को विश्व कप क्रिकेट (World Cup Final) के फाइनल मैच को देखने के लिए लोगों की भारी मांग को देखते हुए नयी दिल्ली से अहमदाबाद के लिए एक विशेष ट्रेन (Special Train) चलाने का फैसला किया है।

रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने यहाँ बताया कि विश्व कप क्रिकेट के फाइनल मैच के लिए अहमदाबाद जाने के लिए भारी भीड़ है। सभी ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है। इस कारण से हवाई जहाजों के किराए भी 20,000 से 40,000 रुपये तक पहुंच गये हैं। रेलवे ने इसे देखते हुए एक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

अधिकारियों के अनुसार ट्रेन में सीटें उपलब्ध हैं और सीटों के किराये सर्ज एयर फेयर की तुलना में कई गुना कम हैं। उन्होंने बताया कि नयी दिल्ली और साबरमती (अहमदाबाद) के बीच आने जाने का स्लीपर श्रेणी का किराया 620 रुपये, एसी-3 इकोनॉमी का 1525 रुपये, एसी-3 का 1665 रुपये, एसी-2 का 2245 रुपये और फर्स्ट एसी का किराया 3490 रुपये रखा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि यह नयी दिल्ली-साबरमती-नयी दिल्ली ट्रेन (02265/02266) आज शाम पांच बजे नयी दिल्ली से रवाना होगी और कल सुबह 7.15 बजे साबरमती पहुंचेगी। फिर मैच खत्म होने के बाद मध्य रात्रि पश्चात 2:30 बजे साबरमती से ट्रेन चलेगी और शाम सात बजे नयी दिल्ली लौटेगी।

Tags: indian railwaySpecial trainWorld Cup finalWorld Cup Final 2023
Previous Post

छठ पर्व में भूल से भी न करें ये गलतियां, पड़ेगा पछताना

Next Post

आतंक का पर्याय राशिद उर्फ गेड़ा एंकाउंटर में ढेर, 1 लाख रुपये का था इनामी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami listened to the 135th edition of 'Mann Ki Baat'
राष्ट्रीय

‘मन की बात’ नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए निरंतर प्रेरित करता है : धामी

28/06/2026
Anand Bardhan
राष्ट्रीय

काशीपुर में विकास परियोजनाओं पर मुख्य सचिव का फोकस, अधिकारियों को दिए निर्देश

28/06/2026
CM Bhagwant Mann
राष्ट्रीय

श्री अकाल तख्त के आदेश का अक्षरशः पालन करेंगे : भगवंत मान

28/06/2026
CM Nayab Saini
राजनीति

पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी

28/06/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

28/06/2026
Next Post
UP Encounter

आतंक का पर्याय राशिद उर्फ गेड़ा एंकाउंटर में ढेर, 1 लाख रुपये का था इनामी

यह भी पढ़ें

Shehnaaz Gill

शहनाज गिल अस्पताल में भर्ती, बिग बॉस के विनर ने तस्वीर शेयर कर कही ये बात

05/08/2025
Goods Trains Collided

दो मालगाड़ियों में भीषण टक्कर, लोको पायलट की मौत,चार कर्मचारी घायल

19/04/2023
cylinder explosion

शादी समारोह में गैस सिलेंडर में लगी आग, हलवाई समेत 22 झुलसे

15/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version