• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाकुम्भ में श्रद्धालुओं की देखभाल करेंगे एम्स और आर्मी के स्पेशलिस्ट डॉक्टर

Writer D by Writer D
28/11/2024
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, स्वास्थ्य
0
Maha Kumbh

Maha Kumbh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज : महाकुम्भ (Maha Kumbh) में देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की देखभाल के लिए इस बार विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप स्वस्थ महाकुम्भ की योजना को साकार करने के लिए मेला क्षेत्र में युद्ध स्तर की तैयारी की जा रही है। इस बार के महाकुंभ में श्रद्धालुओं से लेकर महात्माओं तक के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की बड़े पैमाने पर तैनाती की जा रही है। इसी क्रम में यहां प्रयागराज के परेड ग्राउंड में 100 बेड का अस्पताल तैयार किया जा रहा। वहीं, इस बार महाकुम्भ में श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए एम्स रायबरेली और आर्मी अस्पताल के स्पेशलिस्ट डॉक्टर तैनात किए जा रहे हैं।

24 घंटे काम करेगा अस्पताल

परेड क्षेत्र में बन रहे 100 बेड वाले अस्पताल की जिम्मेदारी देख रहे वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गौरव दुबे कहते हैं कि महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न आने पाए इसके लिए हमारी तैयारी पुख्ता है। परेड ग्राउंड में 100 बेड का अस्पताल लगभग 70 फीसदी बनकर तैयार है। 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले जरूरी इंतजाम पूरे करने के लिए 24 घंटे काम चल रहा है। मेला के दौरान यहां 24 घंटे डॉक्टरों की तैनाती रहेगी, जहां अनलिमिटेड ओपीडी की क्षमता के हिसाब से सुविधाएं मौजूद रहेंगी।

डिलीवरी रूम और इमरजेंसी वार्ड की भी मिलेगी सुविधा

उन्होंने बताया कि महाकुम्भ (Maha Kumbh) में मेल, फीमेल और चिल्ड्रन वार्ड अलग-अलग तैयार किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त डिलीवरी रूम, इमरजेंसी वार्ड और डॉक्टर्स रूम भी रहेंगे। जांचों की भी विशेष व्यवस्था होगी। जिससे यहां आने वाले किसी एक भी व्यक्ति को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। विशेष तौर पर सामान्य जांच के बाद मरीज को तत्काल दवा उपलब्ध कराने का भी पूरा इंतजाम रहेगा।

श्रद्धालुओं को हर प्रकार की सुविधा मुहैया कराई जाएंगी

इसके साथ ही विशेष सुविधाओं वाले 20-20 बेड के आठ छोटे अस्पताल भी श्रद्धालुओं की देखभाल के लिए तैयार किया जा रहे हैं। मेला क्षेत्र और अरैल में 10-10 बेड के दो आईसीयू, आर्मी हॉस्पिटल की ओर से बनाए जा रहे हैं, जहां श्रद्धालुओं को हर प्रकार की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। वहीं, झूंसी के 25 बेड वाले अस्पताल में 10 बेड का आईसीयू एम्स रायबरेली बनाएगा, जहां 24 घंटे मरीजों के स्वास्थ्य की देखभाल की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए दो अस्पतालों में तैनात रहेंगे विशेषज्ञ

दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक समागम में 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अंदाजा है। जिसके मद्देनजर सभी को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लक्ष्य है।

इसी उद्देश्य के तहत देश-विदेश से महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जा रही है। इसमें सामान्य अस्पतालों के अलावा संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए भी दो अस्पतालों का इंतजाम किया गया है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी।

Tags: maha kumbhPrayagraj News
Previous Post

पूर्वांचल के इंडस्ट्रियल हब बनने की ओर बढ़े गोरखपुर के कदम

Next Post

प्लास्टिक फ्री महाकुम्भ को लेकर मिशन मोड में हो रहा काम

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अखिलेश का पीडीए सिर्फ सत्ता की सीढ़ी, कन्नौज की जनता से हुई बड़ी चूक: असीम अरुण

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

बेटियों के पांव पखार सीएम योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

नारी गरिमा से खिलवाड़ स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री योगी

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

सरेंडर प्लान फेल, श्रद्धा दुबे पुलिस को दे गई चकमा; अफसरों पर कार्रवाई

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो…’, चंद्रशेखर आजाद ने CM योगी को ललकारा

19/10/2026
Next Post
Maha Kumbh 2025

प्लास्टिक फ्री महाकुम्भ को लेकर मिशन मोड में हो रहा काम

यह भी पढ़ें

Mithilesh Chaturvedi

‘कोई… मिल गया फेम’ एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा, लखनऊ में ली अंतिम सांस

04/08/2022
Smriti Irani

स्मृति ईरानी ने अमेठी में कराई आवास के लिए जमीन की रजिस्ट्री, इतने लाख का किया भुगतान

22/02/2021

PM मोदी ने देशवासियों से की उपहारों की नीलामी में शामिल होने की अपील

19/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version