• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खेल पुरस्कारों का हुआ ऐलान, रोहित शर्मा के कोच को मिलेगा ये बड़ा सम्मान

Writer D by Writer D
14/11/2022
in खेल
0
Rohit Sharma

Rohit Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है। 30 नवंबर 2022 को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022 (Sports Awards) समारोह के दौरान उन्हें यह अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। अचंत शरत कमल  टेबल टेनिस में एक बड़ा नाम हैं और वह राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदकों की झड़ी (कुल सात गोल्ड मेडल) लगा चुके हैं।

केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय द्वारा सोमवार (14 नवंबर) को जारी की सूची में 25 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है। इस लिस्ट में बैडमिंटन खिलाड़ियों एचएस प्रणय और लक्ष्य सेन, एल्डोस पॉल, अविनाश साबले, बॉक्सर निकहत जरीन जैसे स्टार्स का नाम भी शामिल है। इसके साथ ही सात कोचों को द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चुना गया है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू  सभी खिलाड़ियों और कोचों को अवार्ड प्रदान करेंगी।

रोहित शर्मा के कोच को भी मिलेगा सम्मान

खास बात यह है कि इस बार किसी क्रिकेटर को अर्जुन अवॉर्ड या खेल रत्न से सम्मानित नहीं किया जा रहा है। केवल द्रोणाचार्य अवॉर्ड (लाइफटाइम कैटेगरी) की लिस्ट में दिनेश लाड को चुना गया जो जाने-माने क्रिकेट कोच हैं। दिनेश लाड भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को भी कोचिंग दे चुके हैं।

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार: अचंत शरत कमल

अर्जुन पुरस्कारों की लिस्ट: सीमा पुनिया (एथलेटिक्स), एल्डोस पॉल (एथलेटिक्स), अविनाश मुकुंद साबले (एथलेटिक्स), लक्ष्य सेन (बैडमिंटन), एचएस प्रणय (बैडमिंटन), अमित (मुक्केबाजी), निकहत जरीन ( बॉक्सिंग), भक्ति प्रदीप कुलकर्णी (शतरंज), आर प्रज्ञानानंद (शतरंज), दीप ग्रेस एक्का (हॉकी), सुशीला देवी (जूडो), साक्षी कुमारी (कबड्डी), नयन मोनी सैकिया (लॉन बॉल), सागर कैलास ओवलकर (मलखंभ), इलावेनिल वलारिवन (शूटिंग), ओमप्रकाश मिथरवाल (शूटिंग), श्रीजा अकुला (टेबल टेनिस), विकास ठाकुर (भारोत्तोलन), अंशु (कुश्ती), सरिता (कुश्ती), परवीन (वुशु), मानसी गिरीशचंद्र जोशी (पैरा बैडमिंटन), तरुण ढिल्लन (पैरा बैडमिंटन), स्वप्निल संजय पाटिल (पैरा स्विमिंग), जेरलिन अनिका जे (बधिर बैडमिंटन)।

द्रोणाचार्य पुरस्कार (नियमित श्रेणी में कोचों के लिए): जीवनजोत सिंह तेजा (तीरंदाजी), मोहम्मद अली कमर (मुक्केबाजी), सुमा सिद्धार्थ शिरूर (पैरा शूटिंग), सुजीत मान (कुश्ती)।

द्रोणाचार्य पुरस्कार (लाइफटाइम कैटेगरी): दिनेश जवाहर लाड (क्रिकेट), बिमल प्रफुल्ल घोष (फुटबॉल), राज सिंह (कुश्ती)।

खेलों में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार: अश्विनी अकुंजी सी (एथलेटिक्स), धर्मवीर सिंह (हॉकी), बीसी सुरेश (कबड्डी), नीर बहादुर गुरुंग (पैरा एथलेटिक्स)।

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2022: ट्रांस स्टेडिया इंटरप्राइजेस प्राइवेट लिमिटेड, कलिंगा सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, लद्दाख स्की और स्नोबोर्ड संघ।

मौलाना अबुल कलाम आजाद (MACA) ट्रॉफी: गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर।

Tags: sports awardsSports awards 2022sports newssports news in hindi
Previous Post

रणवीर सिंह के पीछे प्रोड्यूसर ने छोड़ दिया था कुत्ता, स्ट्रगल स्टोरी शेयर करते हुए छलका एक्टर का दर्द

Next Post

पुलिस लाइन में जहरीला पदार्थ खाने वाले निलंबित दरोगा की हुई मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Online Betting Apps
खेल

अवैध ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स: क्रिकेटरों से पूछताछ, हुआ ये बड़ा खुलासा

17/06/2025
South Africa won the ICC trophy after 27 years
खेल

साउथ अफ्रीका ने WTC जीतकर रचा इतिहास… 27 साल का सूखा हुआ समाप्त

14/06/2025
Gautam Gambhir
खेल

गौतम गंभीर के करीबी पर आयी बड़ी मुसीबत, इंग्लैंड दौरे से वापस भारत लौटे हेड कोच

13/06/2025
Nicholas Pooran
खेल

विस्फोटक बल्लेबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, 29 वर्ष की उम्र में ले लिया संन्यास

10/06/2025
Virat Kohli
खेल

बेंगलुरु भगदड़ मामले में विराट कोहली के खिलाफ पुलिस कंप्लेंट दर्ज

06/06/2025
Next Post
inspector

पुलिस लाइन में जहरीला पदार्थ खाने वाले निलंबित दरोगा की हुई मौत

यह भी पढ़ें

मन्दिरों का जीर्णोद्धार सबसे पुनीत कार्य: विधायक

11/03/2025
Naga Chaitanya

एक-दूजे के हुए शोभित-नागा चैतन्य, सामने आई न्यूली कपल की क्यूट तस्वीरें

04/12/2024

मोदी सरकार MSP को कानून में जोड़ने से क्यूं भाग रही है?

20/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version