• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नये कलेवर में नजर आएगी स्टेट स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम

Writer D by Writer D
25/04/2023
in उत्तर प्रदेश
0
SSIT will be seen in new look

SSIT will be seen in new look

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही योगी सरकार स्टेट स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम उत्तर प्रदेश (SSIT) को और प्रभावशाली और मजबूत बनाने जा रही है। दरअसल, हाल में ही सीएम योगी (CM Yogi) ने यूपी पुलिस की एसएसआईटी विंग की समीक्षा बैठक में शासन को विंग के खाली पदों को भरने और उन्हे जरूरत के अनुसार अन्य आवश्यक चीजें उपलब्ध कराने के लिए खाका तैयार करने को कहा है। साथ ही विंग को पहले से मजबूत और प्रभावशाली बनाने के लिए एसआईटी के जीओ को संशाधित करने पर जल्द निर्णय लिया जा सकता है। इससे जहां एसएसआईटी विंग पूरी तरह से आत्मनिर्भर होगी, वहीं दूसरी ओर विभागीय जांच में तेजी आएगी।

उल्लेखनीय है कि सीएम योगी (CM Yogi) के नेतृत्व में पिछले 6 वर्षों में प्रदेश में अपराध की घटनाओं में काफी कमी आयी है। वहीं योगी सरकार ने अपराध को कम करने के लिए यूपी पुलिस को हर संभव संसाधन, मैनपॉवर उपलब्ध कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समय-समय पर गृह विभाग और यूपी पुलिस की विभिन्न विंग्स की समीक्षा बैठकों में निर्देश देते रहे हैं।

192 नये पदों पर होगी भर्ती

SSIT की डीजी रेणुका मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने हाल में ही एसएसआईटी की समीक्षा बैठक की थी। बैठक में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विभाग को मजबूत करने के साथ जांचों में तेजी लाने और विवेचना को शत-शत प्रतिशत समयबद्ध तरीके से निपटाने के लिए मैनपॉवर की मांग रखी थी।

अपराधियों के लिए यूपी में कोई जगह नहीं: सीएम योगी

इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हे आवश्यक मैनपॉवर का खाका तैयार कर शासन को रिपोर्ट सौंपने को कहा था। डीजी ने बताया कि वर्तमान में विभाग में 82 पद स्वीकृत हैं, जिसमें से 41 पद खाली चल रहे हैं। वहीं 192 नये पद स्वीकृत करने की जरूरत है। इसकी रिपोर्ट शासन को सौंप दी गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ की उक्त रिपोर्ट पर हरी झंडी मिलते ही पदों को भरने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

इन पदों को बढ़ाने की है जरूरत

SSIT डीजी रेणुका मिश्रा ने बताया कि विभाग में वर्तमान में 1 पुलिस अधीक्षक, 1 अपर पुलिस अधीक्षक, 2 पुलिस उपाधीक्षक, 1 ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी, 1 सहायक अभियोजन अधिकारी, 1 अभियोजन अधिकारी, 20 निरीक्षक ना. पु., 21 उप निरीक्षक ना. पु., 7 उप निरीक्षक गोपनीय, 1 उप निरीक्षक लिपिक, 1 उप निरीक्षक लेखा, 7 सहायक उप निरीक्षक लिपिक, 4 सहायक उप निरीक्षक लेखा, 4 कंप्यूटर ऑपरेटर, 40 मुख्य आरक्षी ना. पु., 49 कांस्टेबल ना. पु., 21 कांस्टेबल चालक, 10 चतुर्थ श्रेणी के पद बढ़ाने की जरूरत है। इसके साथ ही विभाग में 4 पुलिस उपाधीक्षक, 1 सहायक अभियोजन अधिकारी, 1 अभियोजन अधिकारी, 1 उप निरीक्षक ना. पु., 6 उप निरीक्षक गोपनीय, 1 उप निरीक्षक लिपिक, 1 उप निरीक्षक लेखा, 25 कांस्टेबल ना. पु. एवं 1 चतुर्थ श्रेणी का पद खाली चल रहा है, जिसे भी भरने की आवश्यकता है। इन पदों के खाली होने से मामलों की जांच में देरी हो रही है।

Tags: cm yogiSSITstate soecial investigation teamup news
Previous Post

मात्र 67 दिन में जारी हुआ UP Board का रिजल्ट, टूटा 100 साल का रिकॉर्ड

Next Post

माफिया कहता है जान बख्श दो, ठेला लगाकर जी लूंगा: योगी आदित्यनाथ

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Mandir
अयोध्या

अयोध्या में आस्था बरकरार, रामलला दरबार में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

07/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी

07/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

डिप्टी CM का निर्देश, हर ब्लॉक में खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं की प्रदर्शनी करें आयोजित

07/07/2026
Ram Gopal Yadav
उत्तर प्रदेश

राम गोपाल यादव को WhatsApp ने रोका, सामने आई बड़ी वजह

07/07/2026
Bhatkhande University of Culture's new campus to be built in Kakarabad
उत्तर प्रदेश

भारतीय कला-संस्कृति को मिलेगा विश्वस्तरीय मंच, भातखंडे के नए परिसर की रूपरेखा पर हुआ मंथन

06/07/2026
Next Post
cm yogi

माफिया कहता है जान बख्श दो, ठेला लगाकर जी लूंगा: योगी आदित्यनाथ

यह भी पढ़ें

Cheese Cutlets

क्रिस्पी कटलेट्स के साथ बढ़ जाएगा मानसून की चाय का मजा

10/07/2024

‘यास’ ने जमकर मचाया तांडव, एक करोड़ लोग प्रभावित, तीन लाख मकान क्षतिग्रस्त

26/05/2021
Pradosh Vrat

इस दिन पड़ रहा है माघ मास दूसरा प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त

15/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version