• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कारगिल विजय दिवस पर आन लाइन छाया चित्र प्रदर्शनी एव सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

राजकीय बौद्ध संग्रहालय पिपरहवा कपिलवस्तु द्वारा आयोजित हुआ कार्यक्रम

Jai Prakash by Jai Prakash
26/07/2022
in उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिद्धार्थनगर। आजादी का अमृत महोत्सव एवं संग्रहालय की शिक्षा प्रसार सेवा के अंतर्गत दिनांक मंगलवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऑनलाइन छायाचित्र प्रदर्शनी, संग्रहालय भ्रमण एवं महात्मा बुद्ध से संबंधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय बौद्ध संग्रहालय पिपरहवा द्वारा संग्रहालय सभागार में किया गया। प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद स्कूल बर्डपुर, सिद्धार्थनगर के कुल 50 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभागिता की। समस्त प्रतिभागियों ने अभिरूचि पूर्वक महात्मा बुद्ध के जीवन से संबंधी दिए गए प्रश्नों के उत्तर दिए। प्रतियोगिता के पश्चात पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसका आरम्भ भगवान बुद्ध को पुष्प-दीप अपर्ण कर किया गया ।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में मानव सेवा संस्थान के केंद्र प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा की आज के दिन ही हमारे देश के सैनिकों ने कारगिल ग्लेशियर पर झंडा फहराया था, इस दिन हमारे देश के जवानों ने अपने प्राणों की आहुति देते हुए कारगिल पर विजय प्राप्त किया था। इसके साथ ही उन्होंने अपने उद्बोधन में वर्तमान समय के प्रतिस्पर्धात्मक परिवेश में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें अपने अतीत एवं वर्तमान परिवेश की गतिविधियों के प्रति सजग रहना होगा और नौनिहालों के उज्जवल भविष्य का निर्माण शैक्षिक गतिविधियों द्वारा किया जाना चाहिए। सभी छात्र-छात्राओं की प्रतिभागिता सराहनीय रही। विजयी प्रतिभागियों को उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत भी किया गया। जिसमे प्रथम पुरस्कार नैन्सी चौरसिया, द्वितीय पुरस्कार मधुमिता यादव, तृतीय पुरस्कार गरिमा चौबे, सांत्वना पुरस्कार मीनाक्षी चौधरी एवं मैत्रेय दीप गौतम को मिला।
राजकीय बौद्ध संग्रहालय पिपरहवा सिद्धार्थनगर के संग्रहालयाध्यक्ष डॉ0 तृप्ति राय ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं, इनमें छिपी बौद्धिक क्षमता एवं प्रतिभा को निखारना हमारा उद्देश्य है और इसी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए संग्रहालय द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के समय सेवानिवृत्त शिक्षक विशम्भर नाथ पाण्डेय, अजय चौधरी, रमाकांत,नीलू मोदनवाल, वृजलाल यादव, संदीप मद्धेशिया, ध्रुव यादव, सीताराम यादव की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। अंत में संग्रहालयाध्यक्ष डॉ तृप्ति राय ने मुख्य अतिथि, शिक्षक बंधु, अभिभावक गण, प्रतिभागियों, पत्रकार बंधुओं एवं संग्रहालय सहयोगियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Previous Post

सीएम योगी ने कौशाम्बी व भदोही में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर जताया शोक

Next Post

महिला को घर में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर

Jai Prakash

Jai Prakash

District Correspondant Siddharthnagar www.24GhanteOnline.com

Related Posts

Main Slider

सीएम योगी ने यूपी में एक लाख नई नौकरियों का किया ‘श्रीगणेश’

19/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी के हाथों 21 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजना में ऋण वितरण की गति बढ़ाने पर जोर

19/09/2026
Main Slider

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी

19/09/2026
Main Slider

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

19/09/2026
Next Post
Shot

महिला को घर में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर

यह भी पढ़ें

सोनिया गांधी Sonia Gandhi

राष्‍ट्रीय संपत्ति को भी बेचने की जल्‍दबाजी न करे मोदी सरकार : सोनिया गांधी

04/03/2021
Bathroom

नकारात्मकता ऊर्जा का कारण बनती हैं आपके बाथरूम में रखी ये चीजें

11/04/2023
Indradev Maharaj

कथावाचक इंद्रदेव महाराज ने रामलीला के पात्रों पर की शर्मनाक टिप्पणी, मचा बवाल

27/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version