• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीजीआईएमएस रोहतक में शुरू होगा स्टेट ट्रांसप्लांट सेंटर: नायब सिंह

Writer D by Writer D
18/06/2024
in राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Nayab Singh Saini

CM Nayab Singh Saini

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह (CM Nayab Singh Saini) ने कहा कि पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीजीआईएमएस), रोहतक में जल्द ही स्टेट ट्रांसप्लांट सेंटर शुरू किया जाएगा ताकि किडनी सहित अन्य अंगों के ट्रांसप्लांट को सुगम बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीजीआईएमएस, रोहतक को और बेहतर बनाने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh Saini) मंगलवार को यहां पीजीआईएमएस, रोहतक की गुर्दा प्रत्यारोपण टीम के सम्मान में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुर्दा प्रत्यारोपण करने वाली समस्त टीम को सम्मानित भी किया।

गुर्दा प्रत्यारोपण की समस्त टीम को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि आने वाले समय में उनकी इस सफल पद्धति का लाभ प्रदेश के जरूरतमंद लोगों को ही नहीं बल्कि देश और दुनिया को भी मिलेगा।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh Saini)  ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। प्रदेश की जनता को सस्ता और सुगम इलाज उपलब्ध करवाना हमारी प्राथमिकता है। जिस प्रकार पिछले 10 वर्षों में देश में 24 एम्स संचालित हो गए हैं उसी प्रकार हरियाणा में भी स्वास्थ्य की आधारभूत सेवाओं में अभूतपूर्व विकास सुनिश्चित किया गया है। आज हरियाणा में 2 एम्स हैं जिसमे से एक झज्जर जि़ले में संचालित है तो दूसरे एम्स की आधारशिला रेवाड़ी जि़ले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रखी जा चुकी है।

उन्होंने (CM Nayab Singh Saini) कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करना चाहती है ताकि अच्छे डॉक्टर तैयार किये जा सकें और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। वर्तमान में प्रदेश में लगभग 18 मेडिकल कॉलेज स्थापित हो चुके हैं तथा अन्य की स्थापना प्रक्रियाधीन है। इस अवसर पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर कमल गुप्ता ने कहा कि प्रदेश का नागरिक उड्डयन मंत्री होने के नाते मैंने आदेश दे दिए हैं कि सभी मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों में हेलीपैड भी बनाया जाए ताकि जरूरत पड़ने पर रिसर्च आदि से सम्बंधित कार्यों और ट्रांसप्लांट के मामले में ऑर्गन्स और मरीज़ों को एयरलिफ्ट किया जा सके। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा, मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च विभाग के निदेशक डॉ.साकेत कुमार, पीजीआईएमएस, रोहतक के निदेशक डॉ.एस एस लोहचब,पीजीआईएमएस, रोहतक की वाइस चांसलर प्रोफेसर अनीता सक्सेना सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

Tags: Chandigarh NewsCM Nayab Singh Sainiharayana newsNational news
Previous Post

हिसार में राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए तैयारियां पूरी

Next Post

मुख्यमंत्री साय ने खेतों में बीज का छिड़काव कर किया खेती-किसानी का शुभारंभ

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

नंदा राजजात और 2027 कुंभ की तैयारी पर CM धामी का फोकस

19/05/2026
Bageshwar
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी की सोच है कि विकास की रोशनी प्रदेश के अंतिम छोर तक पहुंचे: डॉ. आर. राजेश कुमार

19/05/2026
CM Dhami
राजनीति

उत्तराखंड के 13 जिलों को ₹1018 करोड़ की सौगात, जिला योजना के लिए धामी सरकार ने जारी किया बजट

19/05/2026
Vladimir Putin
Main Slider

रूसी राष्ट्रपति पुतिन सितंबर में आएंगे भारत: BRICS शिखर सम्मेलन 2026 में होंगे शामिल

19/05/2026
Savin Bansal
राजनीति

जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने कुख्यात बिल्डर पुनीत अग्रवाल को किया 6 माह के लिए जिला बदर

19/05/2026
Next Post
CM Vishnu dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने खेतों में बीज का छिड़काव कर किया खेती-किसानी का शुभारंभ

यह भी पढ़ें

uddhav thakrey

… गिर गई महाराष्ट्र सरकार, उद्धव ठाकरे ने सीएम पद से दिया इस्तीफा

29/06/2022
Nokia

धांसू फीचर्स के साथ धमाल मचाने आया Nokia का ये फोन, कीमत है काफी कम

15/12/2022

परिवार वाले ही समझ सकते है घर के सदस्यों का दर्द : अखिलेश

02/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version