• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कचहरी परिसर से फरार पचास हजार का ईनामी को STF ने किया गिरफ्तार

Writer D by Writer D
30/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, झाँसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के झांसी में चार साल पहले कचहरी परिसर से फरार 50 हजार के ईनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

यहां पुलिस लाइन में पत्रकारों को जानकारी देते हुए रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शिवहरि मीणा ने बताया कि चार साल पहले कचहरी परिसर से लॉकअप की जाली तोड़कर भागे शातिर अपराधी होशियार सिंह को नवाबाद पुलिस और एसटीएफ की टीम ने शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। होशियार सिंह पर 50 हजार का ईनाम था।

वर्ष 2014 में होशियार सिंह को अपने ही गांव में हुई हत्या के आरोप में झांसी जिला कारागार में बंद किया गया था। वर्ष 2016 में वह पेशी पर न्यायालय आया हुआ था। न्यायालय परिसर में लगभग पांच आरोपियों के साथ होशियार सिंह भी लॉकअप में बंद था लेकिन इसी दौरान सभी आरोपी लॉकअप की जाली तोड़कर भाग गये। तीन को तो पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया था लेकिन होशियार सिंह और सूरज अहिरवार फरार थे, इसमें एक अभी फरार है। सूरज की तलाश जारी है।

विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी अनुराग अवस्थी और मंडी चौकी प्रभारी जितेन्द्र सिंह तक्खर अपनी टीम के साथ गश्त करते हुए फरार बदमाशों की तलाश के लिए चैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें पता चला कि न्यायालय अभिरक्षा से फरार चल रहा आरोपी बस स्टैंड पर है। सूचना को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस टीम बताये गये स्थान पर पहुंची। पुलिस को देख वह भागने लगा। पुलिस ने किसी प्रकार उसे पकड़ लिया और थाने ले गई। जहां पूछताछ में उसने अपना नाम होशियार सिंह उर्फ रघुवा निवासी सरवां थाना बबीना बताया। भागने के बाद वह मध्य प्रदेश में जिला भिंड के लहार पहुंच गया, जहां मजदूरी करता था। आज वह अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने के लिए गांव जा रहा था।

आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

Tags: crime newsJhansi news
Previous Post

दो बच्चों का अपहरण कर दस लाख रुपये की फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार

Next Post

CM योगी ने दी आगरा की शिक्षिका हिमानी बुंदेला को दी करोड़पति की जीत पर बधाई

Writer D

Writer D

Related Posts

UPPCL
उत्तर प्रदेश

ऊर्जा निगमों में निदेशक पदों के लिए इंटरव्यू, इकलौते दलित निदेशक ने भी दिया इस्तीफा

01/08/2026
Heavy Rain
उत्तर प्रदेश

यूपी में मानसून रहेगा मेहरबान, सात दिनों तक झमाझम बारिश की चेतावनी

01/08/2026
Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Several major rules changed from August 1st.
Business

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
CM Vishnudev Sai met Nitin Nabin.
Main Slider

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

01/08/2026
Next Post

CM योगी ने दी आगरा की शिक्षिका हिमानी बुंदेला को दी करोड़पति की जीत पर बधाई

यह भी पढ़ें

Neet exam 2020

NEET Counselling 2020: रिजल्ट के बाद अब काउंसलिंग डेट का इंतजार हुआ खत्म

21/10/2020
Karwa Chauth

करवा चौथ पर ऐसे डेकोरेट करें करवा और छलनी, देखने वालों की नहीं हटेंगी निगाहें

01/10/2025
Suicide Attack

सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 10 जवानों समेत 29 घायल

28/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version