• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गुजरात के बिल्डर पर जानलेवा हमला करने वाले शूटर को STF ने दबोचा

Writer D by Writer D
15/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, वाराणसी
0
shooter arrested

shooter arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी एसटीएफ ने गुजरात के बिल्डर टीना उर्फ जयसुख देवराज भाई पर जानलेवा हमला करने वाले कुख्यात माफिया जयेश मूलजी भाई पटेल गैंग का अन्तर्राज्यीय शातिर शूटर पंकज कुमार को वाराणसी से गिरफ्तार किया है। पंकज आजमगढ़ का रहने वाला है।

दरअसल, जामनगर के प्रसिद्ध बिल्डर टीना उर्फ जयसुख देवराज भाई पेडड़िया के ऊपर कुख्यात माफिया जयेश मूलजी भाई पटेल द्वारा अपने गैंग के शातिर शूटरों से जानलेवा हमला करवाया गया था। इस संबंध में केस दर्ज किया गया था। इस घटना का वांछित शातिर शूटर पंकज कुमार निवासी बिलारी मडया थाना अतरौलिया आजमगढ फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए जामनगर (गुजरात) पुलिस द्वारा यूपी एसटीएफ से सम्पर्क किया गया।

बसपा नेता की गोली मारकर हत्या, पांच साल पूर्व भी हुआ था हमला

इस संबंध में एसटीएफ की एक टीम सुरागरसी में लगायी गयी थी। अभिसूचना संकलन के दौरान सूचना मिली कि गुजरात से वांछित अभियुक्त पंकज कुमार वाराणसी के थाना कैण्ट क्षेत्रान्तर्गत सेण्टमेरी स्कूल रोड कैण्टोमेण्ट क्षेत्र में मौजूद है, जो ट्रेन पकड़ने के लिये कैण्ट रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाला है। इस सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त पंकज कुमार द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि टीना उर्फ जयसुख देवराज भाई पेडड़िया जामनगर (गुजरात) के प्रसिद्ध बिल्डर है। जयसुख मूलजी भाई पटेल जामनगर का कुख्यात माफिया है, जिसके ऊपर हत्या, रंगदारी आदि के लगभग 50 से भी अधिक अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। वह अपना गैंग विदेश में बैठकर चलाता है। वह बड़े व्यापारियों से रंगदारी मांगता है और रंगदारी न देने पर अपने शूटरों के द्वारा उन पर जानलेवा हमले करवाता है। इसके गैंग में मुम्बई, हरियाणा, उत्तर प्रदेश व बिहार के कई शार्प शूटर हैं।

आठ मादक तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ढाई करोड़ का गांजा बरामद

बिल्डर टीना उर्फ जयसुख देवराज भाई पेडड़िया की हत्या के लिये इसने दो करोड़ रुपए की सुपारी स्थानीय कुख्यात अपराधी भरत उर्फ कच्चो करमसी भाई चोपड़ा व भीमसी उर्फ भीमो गोवा भाई करमो को दिया था। इन दोनों ने इस घटना को अंजाम देने के लिये आजमगढ़ के शातिर शूटर पंकज कुमार व मनिराम को सुपारी दिया गया था।

इसके लिये भीमसी ने मनिराम के खाते में पैसा ट्रान्सफर किया गया था। अक्टूबर 2020 में पंकज व मनिराम जामनगर गये थे जहॉं भीमसी ने इन्हें होटल प्रिन्स रेजीडेन्सी में रूकवाया था, परन्तु उस समय किन्हीं कारणों से घटना कारित नहीं कर पाये। बाद में 28 जनवरी 2021 को जामनगर के थाना सिटी ए डिविजन क्षेत्रान्तर्गत बिल्डर टीना उर्फ जयसुख देवराज भाई पेडड़िया पर हत्या करने के लिये जानलेवा हमला किया गया, परन्तु गोली लगने के बाद भी बिल्डर बच गया। घटना के बाद से पंकज कुमार फरार चल रहा था।

Tags: crime newsshooter arrestedup newsvaranasi news
Previous Post

मुम्बई से फरार असलहा तस्कर को एसटीएफ़ ने प्रतापगढ़ से किया गिरफ्तार

Next Post

अवैध शराब के दस कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

Boiler explodes at Vedanta Power Plant
Main Slider

वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 40 मजदूर घायल

14/04/2026
Samrat Chaudhary
Main Slider

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, कल लोकभवन में लेंगे शपथ

14/04/2026
PM Modi's love for Uttarakhand was evident in his speech.
Main Slider

मोदी के भाषण में दिखा उत्तराखंड प्रेम, लोकल कनेक्ट ने जीता दिल

14/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने कहा, सहारनपुर से दिल्ली व देहरादून की यात्रा अब बेहद कम समय में होगी पूरी

14/04/2026
minimum wage
Main Slider

सोशल मीडिया पर 20,000 न्यूनतम वेतन की खबर भ्रामक, सरकार ने जारी किया स्पष्टीकरण

14/04/2026
Next Post
illegal liquor

अवैध शराब के दस कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

यह भी पढ़ें

Bihar Elections

Bihar Elections: सुबह 11 बजे तक 27.65 फीसदी मतदान, सीएम नीतीश ने डाला वोट

06/11/2025
Hyderabadi Green Chicken

नॉन वेज के हैं शौकीन, घर पर ही बनाए लाजवाब हैदराबादी ग्रीन चिकन

26/02/2026
Pandey-Chintu-film-Piya-Milan-Chauraha

भोजपुरी फिल्म पिया मिलन चौराहा का ट्रेलर यू ट्यूब पर रिलीज

10/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version