• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बसपा नेता की गोली मारकर हत्या, पांच साल पूर्व भी हुआ था हमला

Writer D by Writer D
15/02/2021
in Main Slider, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, क्राइम, राजनीति
0
accused of killing BSP leader arrested

accused of killing BSP leader arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश केआजमगढ़ में मेंहनगर के खुंदनपुर गांव के पास सोमवार की शाम बसपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय वह स्कार्पियों से घर लौट रहे थे। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस घटना का कारण पुरानी रंजिश बता रही है। स्थानीय लोग इसे पंचायत चुनाव से भी जोड़ रहे हैं। तीन साल पहले गांव के प्रधान बबलू को दौड़ाकर गोली मारी गई थी। इस मामले में भी कलामुद्दीन नामजद थे।

बसपा नेता 55 वर्षीय कलामुद्दीन पुत्र जलालुद्दीन निवासी खुंदनपुर थाना मेंहनगर पार्टी के काफी पुराने कार्यकर्ता हैं। शहर के रोडवेज क्षेत्र में उनकी ट्रैक्टर एजेंसी भी है। रोज की भांति सोमवार की शाम भी वह अपने चार पहिया से घर जा रहे थे। अभी वे गांव के पास ही नहर पटरी पर पहुंचे थे कि पहले से घात लगा कर बैठे बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

मेंहनगर थाना क्षेत्र के खुंदनपुर गांव निवासी 55 वर्षीय कलामुद्दीन पुत्र जमालुद्दीन निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर दो बार चुनाव लड़ चुके हैं। कलामुद्दीन को सोमवार की शाम एक बाइक सवार दो लोगों ने गाड़ी को रोककर बात करने लगे। इसी दौरान उनमें से एक बदमाश ने बसपा नेता पर ताबड़तोड़ फायर कर दिया। कलामुद्दीन को कुल चार गोली लगी। इससे पहले की गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटते, दोनों बदमाश भाग निकले। लोगों ने बसपा नेता को मेहनगर सीएचसी पहुंचाया, जहां से वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाने के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

कमालुद्दीन बसपा के काफी पुराने नेता है और दो बार निजामाबाद विधान सभा सीट से चुनाव भी लड़ चुके है। वहीं घटना से गांव में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंच कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

आठ मादक तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ढाई करोड़ का गांजा बरामद

कलामुद्दीन की अदावत काफी दिनों से गांव में चल रही है। पांच साल पूर्व भी इन पर हमला हुआ था। उस समय यह नमाज पढ़ने मस्जिद जा रहे थे। हमले में कलामुद्दीन तो बाल-बाल बच गए थे, लेकिन इनका पुत्र घायल हो गया था।

बसपा नेता कलामुद्दीन का लंबा चौड़ा कारोबार है। शहर में रोडवेज क्षेत्र में ट्रैक्टर व आटो एजेंसी है। इसके साथ ही ये प्रापर्टी का भी काम करते है। आजमगढ़, लखनऊ से लेकर दुबई तक में इनका कारोबार फैला है। घटना के पीछे कारण क्या है यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

माफिया कुंटू को किया कासगंज जेल में शिफ्ट, एनकाउंटर के ‘डर’ से परिजन आए साथ

कलामुद्दीन का गांव में भी विवाद चल रहा था। लगभग तीन साल पूर्व गांव के प्रधान बबलू को दौड़ा कर गोली मारी गई थी। इस मामले में भी कलामुद्दीन नामजद थे। राजनैतिक पैठ के चलते इनकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी। शुरू से ही ये बसपा से जुड़े हुए हैं और वर्तमान में भी पार्टी के सदस्य हैं। वाहन पर बसपा का झंडा लगा कर चलते हैं।

Tags: azamgarh newsbsp leader Kalamuddincrime newsup news
Previous Post

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, तीन की मौत

Next Post

मुम्बई से फरार असलहा तस्कर को एसटीएफ़ ने प्रतापगढ़ से किया गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Gorakhpur shines in NITI Aayog's ABP ranking.
उत्तर प्रदेश

नीति आयोग की एबीपी रैंकिंग में गोरखपुर का बजा डंका, बांसगांव ब्लॉक नंबर वन

12/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का भूमाफियाओं पर प्रहार, अवैध कब्जे से मुक्त कराई 2 लाख एकड़ जमीन

12/08/2026
CM Dhami released the book Mountain Melodies of Narendra Singh Negi
Main Slider

उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान, संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री धामी

12/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 11 दिनों में 89.35 फीसदी शिकायतों का निस्तारण

12/08/2026
Union Education Minister congratulates CM Dhami.
Main Slider

उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने CM धामी को दी बधाई

12/08/2026
Next Post
journalist arrested

मुम्बई से फरार असलहा तस्कर को एसटीएफ़ ने प्रतापगढ़ से किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

journalist arrested

पत्नी की हत्या कर साधू बना 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

01/03/2021
फैशन डिजाइनर शरबरी दत्ता

फैशन डिजाइनर शरबरी दत्ता की संदिग्ध हालात में मौत, बाथरूम में मिला शव

18/09/2020
promotion

काम से खुश होकर सीएम योगी ने दिया तोहफा, 104 एसडीएम की बढ़ी सैलरी और पद

22/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version