• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एसटीएफ़ ने तीन मादक तस्करों को दबोचा, 50 लाख का गांजा बरामद

Writer D by Writer D
30/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गोरखपुर
0
drug dealer arrested

drug dealer arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनबीसी) ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए अन्तर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को आज गोरखपुर से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 225 किलो ग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है।

एसटीएफ प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसटीएफ को उत्तर भारत के राज्यों से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों के सक्रिय होने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं। जिसके सम्बन्ध में अभिसूचना संकलन कर कार्रवाई किये जाने के लिए एसटीएफ की टीमों को निर्देशित किया गया था। जिसके अनुपालन मे लखनऊ एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार नागर के पर्यवेक्षण में एक टीम द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्रवाई प्रारम्भ की गयी।

उन्होंने बताया कि अभिसूचना संकलन के दौरान जानकारी मिली कि अन्तर्राज्यीय स्तर पर अन्य राज्यों से मादक पदार्थाे की तस्करी कर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलो में लाकर बेचा जा रहा है। इसी क्रम में मुख्य आरक्षी अंजनी यादव द्वारा विश्वसनीय स्रोतों से सूचना प्राप्त की गयी, कि सनी कुमार यादव उर्फ सोनू यादव नामक तस्कर असम से गांजा तस्करों से सम्पर्क स्थापित कर गांजा की खेप मंगवा रहा है। वह 27 जनवरी को वाराणसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी होते हुये रंगिया असम गया है और वह जल्द ही वहां से गांजा लेकर लौटेगा।

पुण्यतिथि पर विशेष : महात्मा गांधी को जानें किसने दी ‘राष्ट्रपिता’ की उपाधि?

प्रवक्ता ने बताया कि इस सूचना एनसीबी लखनऊ के अधिकारियों से सूचना साझा कर एसटीएफ के उपिनिरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में एक टीम गोरखपुर रवाना की गयी। अभिसूचना संकलन पर ज्ञात हुआ कि सनी कुमार यादव उर्फ सोनू ट्रक में गांजा लेकर रंगिया आसाम से गोरखपुर आ रहा है, जो बेलीपार होते हुए कही जायेगा। इस पर एसटीएफ व एनसीबी की टीम ने संयुक्त रूप से बुद्धा होटल के पास से उक्त ट्रक को कब्जे में लेकर तलाशी ली तो तेल की टंकी के पास बनी कैविटी में छिपाकर रखा गया 225 किलो गांजा बरामद किया। मौके से तीनों तस्करों मऊ निवासी सनी कुमार यादव उर्फ सोनू यादव के अलावा बरेली निवासी रमेश कुमार और मो0 हुसैन को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ पर बताया कि भूटान के पहाड़ी इलाको में गांजे की खेती होती है और वहां से असम के रंगिया निवासी करीम द्वारा गांजा लाया जाता है, जो हम लगभग 6000/- प्रति किलो के हिसाब से बेचता है और पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में यही गांजा 11,000 प्रति किलो के हिसाब से बेचते है।

इस सिलसिले में एनसीबी द्वारा थाना बेलीपार पर मामला दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया।

Tags: crime newsgorakhpur newsup news
Previous Post

पुण्यतिथि पर विशेष : महात्मा गांधी को जानें किसने दी ‘राष्ट्रपिता’ की उपाधि?

Next Post

कुम्भ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को कोरोना जांच रिपोर्ट दिखानी अनिवार्य होगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Aadhar
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने दी ग्रामीणों को बड़ी राहत, 6 जिलों की 110 ग्राम पंचायतों में आधार सेवाएं शुरू

29/07/2026
The Yogi government will conduct two vaccination drives in August.
उत्तर प्रदेश

परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मिलेगा दोहरा सुरक्षा कवच, अगस्त में दो बड़े टीकाकरण अभियान चलाएगी योगी सरकार

29/07/2026
Sandeep Singh
उत्तर प्रदेश

स्कूल बंद करने के आरोप पर अखिलेश को संदीप सिंह का जवाब, ‘PDA नहीं, Propaganda Delivery by Akhilesh’

29/07/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

अब प्रतियोगिता से निखरेंगी गोशालाएं, उत्कृष्ट मॉडल को मिलेगा पुरस्कार

29/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

प्रदेश भर में हो स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन : मुख्य सचिव

29/07/2026
Next Post
kumbh mela 2021

कुम्भ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को कोरोना जांच रिपोर्ट दिखानी अनिवार्य होगी

यह भी पढ़ें

kisan samman nidhi scheme

किसान सम्मान निधि जांच में 4654 अपात्र चिन्हित, होगी वसूली

28/08/2020
cm yogi

प्रदेश के शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – सीएम योगी

05/03/2025
eyeliner

काजल और आईलाइनर लगाने का यह है सही तरीका, आंखों को दें आकर्षक लुक

15/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version