• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हॉस्पिटल में डबल मर्डर से मचा हड़कंप, ऑपरेशन थियेटर से मिली लाश

Writer D by Writer D
21/12/2022
in Main Slider, क्राइम, गुजरात, राष्ट्रीय
0
murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के प्राइवेट हॉस्पिटल में डबल मर्डर (Double Murder) से हड़कंप मच गया है। अस्पताल में मां-बेटी के शव मिले हैं, जिसके बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर अस्पताल में करीब 30 साल की महिला का शव मिला। शव को अस्पताल के अंदर छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि महिला अपनी मां के साथ अस्पताल पहुंची थी। इसके बाद जांच की गई तो अस्पताल के एक कमरे में उसकी मां का शव भी बरामद हुआ।

यह घटना अहमदाबाद के मणीनगर इलाके के प्राइवेट अस्पताल की है। पुलिस के अनुसार, बेटी का शव ऑपरेशन थियेटर में था, वहीं मां का शव अलग कमरे से मिला है। पुलिस को शक है कि बेटी और मां दोनों को एनेस्थीसिया का ओवरडोज देकर मारा गया है। पुलिस ने यह भी कहा कि मां के शरीर पर गला घोंटने के निशान हैं। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

बेटी की पहचान भारती बेन वाली और मां की पहचान चंपा बेन के रूप में हुई है। मृतका के भाई का कहना है कि आज सुबह मां और बहन दोनों घर से दांत के ट्रीटमेंट के लिए निकली थीं। उसने बताया कि जिस अस्पताल से लाशें मिली हैं, वहां उनका कोई ट्रीटमेंट नहीं चल रहा था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, कागडापीठ पुलिस थाना क्षेत्र में भुलाभाई पार्क के पास अस्पताल से काफी बदबू आ रही थी। जब अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर की अलमारी को खोला तो उसमें एक महिला की लाश थी। इसके बाद जांच की गई तो पता चला कि मृतका का नाम भारती है।

मुस्लिम से हिंदू बने पुजारी की निर्मम हत्या, शव के किए कई टुकड़े

पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला तो पता चला कि मृतका एक अन्य महिला के साथ अस्पताल आई थी। इसके बाद छानबीन में मृतका भारती की मां की लाश भी अस्पताल से मिल गई। पुलिस फिलहाल अस्पताल के स्टाफ से पूछताछ कर रही है। अस्पताल में काम करने वाले मनसुख नाम के एक शख्स को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

FSL की जांच के मुताबिक, दोनों की हत्या इंजेक्शन देकर की गई है। हालांकि दोनों के अस्पताल में आने के बाद करीब एक घंटे तक सीसीटीवी भी बंद था। एसीपी मिलाप पटेल के मुताबिक, मनसुख नाम का शख्स भारती वाला नाम की महिला के पति का दोस्त है। महिला उसे अच्छी तरह जानती थी। पुलिस जांच कर रही है कि जिस वक्त ये पूरा मामला हुआ, तब डॉक्टर कहां थे। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Tags: ahmdabad newscrime newsDouble murderguajarat news
Previous Post

सीएम योगी से भारतीय उद्यमियों के समूह ने की भेंट

Next Post

खाद की किल्लत पर किसानों और पुलिस में झड़प, लाठी से फोड़ा दारोगा का सिर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

भाजपा की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ 7 अक्टूबर को, प्रदेश प्रभारी, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष करेंगे नेतृत्व

07/10/2026
Main Slider

PM मोदी के 25 साल के राष्ट्रसेवा सफर पर CM धामी ने काशी विश्वनाथ में की पूजा

07/10/2026
Main Slider

PM मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर CM धामी ने दी बधाई

07/10/2026
Main Slider

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

07/10/2026
Main Slider

25 वर्ष की सेवा पर प्रधानमंत्री मोदी ने दिया नया नारा- विकसित भारत का संकल्प, वी विल डू इट

07/10/2026
Next Post
Clashes

खाद की किल्लत पर किसानों और पुलिस में झड़प, लाठी से फोड़ा दारोगा का सिर

यह भी पढ़ें

Karwa Chauth

कब रखा जाएगा करवा चौथ व्रत, जानें पूजन सामग्री

08/10/2024
Smriti Irani

स्मृति ईरानी ने अमेठी में कराई आवास के लिए जमीन की रजिस्ट्री, इतने लाख का किया भुगतान

22/02/2021
Shot

बीरभूमि हिंसा के बीच TMC नेता को गोलियों से भूना, हालत गंभीर

24/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version