• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में गिरावट, लाल निशान पर खुला सेंसेक्स

Writer D by Writer D
30/04/2021
in Main Slider
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घरेलू शेयर बाजार में इस सप्ताह जारी तेजी का बुलबुला शुक्रवार को आखिरी कारोबारी दिन फूट गया। चार दिन तक लगातार तेजी दिखाने के बाद सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन मुनाफा वसूली के दबाव में शेयर बाजार लगातार टूटता चला गया। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने खरीददारी कर शेयर बाजार को संभालने की कोशिश भी की, लेकिन बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार नरमी बनी रही।

आज बीएसई के सेंसेक्स ने 405.05 अंक का गोता लगाकर 49360.89 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। गिरकर खुले बाजार में शुरुआती दौर में लिवाली का रुख भी बना और सेंसेक्स ने अगले आधे घंटे में ही करीब दो सौ अंकों की रिकवरी भी कर ली। दिन के दस बजे सेंसेक्स 49569.42 के स्तर पर पहुंचकर कारोबार कर रहा था। उस समय लगने लगा था कि बाजार रिकवरी कर कुछ देर में हरे निशान में आ सकता है। लेकिन दस बजे के बाद फिर बिकवाली का जोर बढ़ गया और थोड़ी ही देर में सेंसेक्स लुढ़ककर कर 49340 अंक के स्तर पर पहुंच गया।

हालांकि इसके बाद एक बार फिर खरीदारी का जोर बना लेकिन ये जोर भी देर तक नहीं टिक सका। लगातार बाजार में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रही। कभी लेवाल हावी होते तो कभी बिकवालों का बाजार पर जोर बन जाता। उतार चढ़ाव के बीच दोपहर बारह बजे सेंसेक्स 431.02 अंक टूटकर 49334.92 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की मृत्यु दुखद, आश्रित को नौकरी दे सरकार : मायावती

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी आज 147.55 अंक फिसलकर 14747.35 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार शुरू होने के बाद निफ्टी एक बार तो खरीदारी के बल पर 49569.42 अंक के स्तर तक पहुंच गया, लेकिन उसके बाद बिकवाली के दबाव में वो एक बार फिर नीचे लुढ़क गया। दोपहर बारह बजे निफ्टी 103 अंक नीचे गिरकर 14791.90 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

आज अभी तक के कारोबार में बीएसई मिडकैप इंडेक्स लाल और स्मॉलकैप इंडेक्स हरे निशान में नजर आया है। वहीं बीएसई बैंकेक्स और फाइनेंस इंडेक्स ने 1.5 फीसदी तक की कमजोरी दिखाई है। मेटल, आईटी और हेल्थकेयर इंडेक्स ने 0.72 फीसदी से 1 फीसदी तक का उछाल दर्ज किया है।

CM योगी ने कोरोना को दी मात, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

बीएसई सेंसेक्स पर एचडीएफसी बैंक के शेयर 2.82 फीसदी तक का गोता लगाकर 1,430.90 रुपये तक फिसले हैं। इसी तरह बजाज फिनसर्व के शेयरों ने 1.58 फीसदी, टाइटन कंपनी के शेयरों ने 1.53 फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों ने 1.50 फीसदी की गिरावट दर्ज की है।

दूसरी ओर ओएनजीसी के शेयर 2.40 फीसदी तक की छलांग लगाकर 106.55 रुपये के हो गए। डॉ. रेड्डीज लैब्स के शेयर 1.51 फीसदी की तेजी के साथ 5,176.50 रुपये तक पहुंचे। इसी तरह बजाज ऑटो के शेयर 1.34 फीसदी, इंफोसिस के शेयर 0.97 फीसदी और सन फार्मा के शेयर 0.88 फीसदी तक की उछाल लेकर कारोबार कर रहे हैं।

Tags: 24ghante online.comall moneycontrolbombay stock exchangebusiness news on shares and dividendsLatest Share Market Newsmarket news this weekmoney news indiamoneycontrol stock newsshare market in hindishare market live chart todayshare market newsshare market news in hindishare market tipsshares newsstock market news today
Previous Post

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने की फेर बदल

Next Post

हाईकोर्ट से जमानत मिलने के 12 दिन बाद जेल से बाहर निकले लालू यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये 4 हेल्दी स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

09/08/2026
Guru Brahaspati
Main Slider

12 अगस्त को उदित होंगे देवगुरु बृहस्पति, इन 6 राशियों की बदलेगी किस्मत!

09/08/2026
Kamika Ekadashi
Main Slider

आज रखा जाएगा कामिका एकादशी व्रत, जानें पूजा विधि और उपाय

09/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

Raksha Bandhan 2026: बहन को दें ये शुभ तोहफे, घर आएगी खुशहाली

09/08/2026
Devshayani Ekadashi
Main Slider

कामिका एकादशी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, पापों से मिल जाएगी मुक्ति

09/08/2026
Next Post
lalu prasad

हाईकोर्ट से जमानत मिलने के 12 दिन बाद जेल से बाहर निकले लालू यादव

यह भी पढ़ें

seema upadhyay

पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी आज BJP में होंगी शामिल

15/05/2021
Etawah Safari Park

इटावा सफारी पार्क में शेर बाहुबली और केसरी की बिगड़ी हालत

26/11/2023
CM Dhami

‘प्रोएक्टिव अप्रोच’ से आपदा के प्रकोप को न्यून किया जा सकता: सीएम धामी

21/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version