• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फरमानी नाज़ के घर के बाहर से ही मिला चोरी सामान, पिता और जीजा फरार

Writer D by Writer D
09/11/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मनोरंजन, मेरठ
0
Farmani Naaz

Farmani Naaz

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। सिंगिंग सेंसेशन फरमानी नाज (Farmani Naaz) इन दिनों अपने पिता और भाई की हरकत की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। फरमानी के भाई को डकैती के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। डकैती के मामले में फरमानी के पिता और जीजा का नाम भी शामिल है। अब फरमानी के घर के बाहर से ही चोरी का सामान बरामद हुआ है, जिससे फरमानी का परिवार सवालों के घेरे में है।

फरमानी के घर के बाहर मिला लूटपाट का सामान

नई जानकारी के मुताबिक, फरमानी नाज के घर के बाहर एक तालाब है। इस तालाब से मेरठ पुलिस ने लूटा गया लगभग 2 कुंटल सरिया बरामद किया है। चोरी किया हुआ सरिया फरमानी के घर के बाहर ही मिला है, जो फरमानी के भाई, पिता और जीजा पर लगे डकैती के आरोपों की पुष्टि कर रहा है।

सिंगर फरमानी नाज के सगे भाई अरमान को मेरठ की सरधना पुलिस ने डकैती के मामले में गिरफ्तार किया है, जबकि फरमानी के पिता और जीजा अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है और उनको पकड़ने के लिए दबिश भी जारी है। वहीं मेरठ की सरधना पुलिस ने मंगलवार को मुजफ्फरनगर जाकर फरमानी नाज के घर के बाहर बने तालाब से लूटा गया लगभग दो कुंटल सरिया भी बरामद किया है।

फरार हैं फरमानी के पिता और जीजा

दरअसल, मेरठ के हर्रा कस्बे के गांव में पानी की सरकारी टंकी बननी थी, जिसके बाद टंकी का निर्माण शुरू किया गया था। लेकिन इसी बीच वहां से 10 अक्टूबर की रात को आठ बदमाशों ने दो गार्ड्स को बंधक बनाकर सरिया और अन्य सामान गाड़ी में भरकर लूट लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और तलाश शुरू कर दी है।

मेरठ पुलिस ने सोमवार को खिर्व चौराहे से 8 लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें से एक सोशल मीडिया गायक फरमानी नाज का सगा भाई अरमान है। पुलिस ने बताया कि फरमानी नाज के पिता आरिफ और जीजा इरशाद भी वारदात में शामिल हैं।

90 घंटे चली IT की रेड, मीट कारोबारी ने स्वीकारी 100 करोड़ की अघोषित आय, मायावती से है कनेक्शन

पुलिस ने पकड़े गए आठों आरोपियों के पास से लूटा हुआ 200 किलों सरिया भी बरामद किया था और इसी कड़ी मे मंगलवार को मेरठ की सरधना पुलिस मुजफ्फरनगर में फरमानी नाज के घर पहुंची। बताया जा रहा है कि फरमानी के घर के पास ही एक तालाब में लूटा गया सरिया छिपाया गया था, जिसमें से लगभग दो कुंटल सरिया पुलिस ने वहां से बरामद किया है। फरमानी नाज के पिता और जीजा की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

Tags: Entertainment newsFarmani Naaz merrut news
Previous Post

90 घंटे चली IT की रेड, मीट कारोबारी ने स्वीकारी 100 करोड़ की अघोषित आय, मायावती से है कनेक्शन

Next Post

ठाकुर की जी पूजा अर्चना से की सीएम योगी ने दिन की शुरुआत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

परिजनों से बिछड़े बच्चों की वापसी के बाद भी उनका पूरा ख्याल रखेगी योगी सरकार

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती

26/09/2026
Main Slider

यूपी में बारिश का रेड अलर्ट, 8 जिलों में भारी बारिश का खतरा; CM ने DM को दिए फील्ड में रहने के निर्देश

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट

26/09/2026
Suspicious death of Premanand Maharaj's disciple
Main Slider

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला खून लगा ग्राइंडर

26/09/2026
Next Post
CM Yogi

ठाकुर की जी पूजा अर्चना से की सीएम योगी ने दिन की शुरुआत

यह भी पढ़ें

Ravi Verma

अखिलेश यादव को तगड़ा झटका, चार बार के सांसद ने पार्टी से दिया इस्तीफा

03/11/2023
fire at bokaro steel plant

बोकारो स्टील प्लांट में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, करोड़ो के नुक्सान की आशंका

23/07/2021

राहुल गांधी का आरोप, बोले- पहली बार राज्यसभा में सांसदों की पिटाई हुई

12/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version