• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संभल जामा मस्जिद विवाद: सर्वे के दौरान पथराव… वाहन फूंके, इलाके में तनाव

Writer D by Writer D
24/11/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, संभल
0
sambhal jama masjid survey

sambhal jama masjid survey

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संभल। संभल की जामा मस्जिद विवाद (Jama Masjid Survey) को लेकर रविवार को लोग हिंसक हो गए। मस्जिद के सर्वे से नाराज भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया और अधिकारियों के वाहन फूंक दिए। पुलिस ने भी भीड़ पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। पथराव की घटना तब हुई जब एक सर्वेक्षण टीम मस्जिद का सर्वेक्षण करने के लिए शाही जामा मस्जिद (Jama Masjid) पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों से सर्वेक्षण टीम के पहुंचने पर पथराव न करने की अपील की है। पथराव के बाद पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है।

संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार उस स्थान पर पहुंचे, जहां एक सर्वे टीम मस्जिद का सर्वेक्षण करने के लिए शाही जामा मस्जिद पहुंची (Jama Masjid) थी। वहीं पर पथराव की घटना हुई है। इलाके में हालात तनावपूर्ण हैं। शासन ने जामा मस्जिद के चारों ओर बैरिकेडिंग कर इलाके को सील कर दिया है। मौके पर डीएम, एसपी और एडीएम समेत जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। आसपास के थानों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है।

मस्जिद की सुरक्षा बढ़ाई गई

पथराव और हंगामे के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। प्रशासन ने जामा मस्जिद के चारों ओर बैरिकेडिंग कर इलाके को सील कर दिया है। मौके पर डीएम, एसपी और एडीएम समेत जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। आसपास के थानों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है।

दो घंटे चला सर्वे, रिपोर्ट 29 नवंबर को पेश होगी

मस्जिद के अंदर सुबह 7:30 बजे से लगभग दो घंटे तक सर्वे चला। कोर्ट कमिश्नर रमेश राधव की अगुवाई में टीम ने मस्जिद के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। सर्वे पूरा होने के बाद टीम वहां से निकल गई। इस मामले की अगली सुनवाई 29 नवंबर को होनी है, जिसमें सर्वेक्षण की प्रारंभिक रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाएगी।

आपत्तिजनक पोस्ट पर कार्रवाई तय

पुलिस की एक टीम सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर निगरानी कर रही है। भड़काऊ या विवादित पोस्ट करने पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि इस तरह की पोस्ट से अशांति फैल सकती है। इसलिए टीम को निगरानी पर लगाया हुआ है। एक मामला प्रकाश में आया था तो कार्रवाई की गई थी। इसी तरह लोगों को पाबंद भी करने की कार्रवाई जारी है।

जामा मस्जिद (Jama Masjid) का यह है मामला

हिंदू पक्ष की ओर से न्यायालय में जो वाद दायर किया गया है। उसमें उन्होंने हरिहर मंदिर होने का दावा किया है। न्यायालय ने कोर्ट कमिश्नर नियुक्त कर दिया है। मंगलवार को कोर्ट कमिश्नर ने मस्जिद पहुंचकर सर्वे भी किया था। करीब दो घंटे तक वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गई थी। कोर्ट कमिश्नर 29 नवंबर को न्यायालय में रिपोर्ट पेश करेंगे। इस सर्वे के बाद से जामा मस्जिद के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस वाद को दायर करने में वादीगण में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता हरिशंकर जैन, पर्थ यादव, महंत ऋषिराज गिरि, राकेश कुमार, जीतपाल सिंह यादव, मदनपाल, वेदपाल और दीनानाथ शामिल हैं। हरिशंकर जैन के बेटे विष्णु शंकर जैन इस मामले में अधिवक्ता के तौर शामिल हैं।

यह विवाद 19 नवंबर को शुरू हुआ था, जब मस्जिद पर हरिहर मंदिर होने का दावा किया गया और सर्वे किया गया। इसके बाद से ही मामला कोर्ट में है और क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। मस्जिद की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Tags: jama masjidjama masjid surveysambhal jama masjidsambhal news
Previous Post

राहुल गांधी, भूपेश बघेल जहां भी जाएंगे वहां कांग्रेस का बंटाधार होगा: विष्णुदेव साय

Next Post

निर्माणाधीन पुल से नदी में गिरी कार, तीन लोगों की मौके पर मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Dearness Allowances
Main Slider

सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बढ़ाया दो फीसदी महंगाई भत्ता

21/05/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 9 सीनियर IPS अफसरों के तबादले, ए सतीश गणेश की बढ़ी जिम्मेदारी

21/05/2026
AYUSH Colleges
Main Slider

योगी सरकार देगी आयुष छात्रों को स्मार्ट क्लास की सौगात, स्मार्ट होगी आयुर्वेद और होम्योपैथी की पढ़ाई

21/05/2026
Hamza Burhan
Main Slider

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान ढेर! पीओके में ‘अज्ञात हमलावरों’ ने गोलियों से भूना

21/05/2026
UPPSC
Main Slider

UPSC ने जारी किया साल 2027 का परीक्षा कैलेंडर, देखें पूरा शेड्यूल

21/05/2026
Next Post
Accident

निर्माणाधीन पुल से नदी में गिरी कार, तीन लोगों की मौके पर मौत

यह भी पढ़ें

हवाई हमले

इजरायल : वायुसेना ने गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर हवाई हमले किये

13/08/2020
CM Yogi

जहां दुर्दांत अपराधी, माफिया व दुष्कर्मी पैदा होते हैं, अखिलेश उस प्रोडक्शन हाउस के सीईओ और शिवपाल ट्रेनर हैंः योगी

10/11/2024
पल्सर खरीदने का शानदार मौका! बजाज के हैट्रिक ऑफर से होगी जमकर बचत

पल्सर खरीदने का शानदार मौका! बजाज के हैट्रिक ऑफर में होगी जबरदस्त बचत

04/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version