• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वंदे भारत पर फिर पथराव, टूटे खिड़की के कांच

Writer D by Writer D
21/01/2023
in राष्ट्रीय
0
Vande Bharat

Stones pelted again on Vande Bharat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। पहली स्वदेश निर्मित सेमी हाई स्पीड ट्रेन ”वंदे भारत” (Vande Bharat) पश्चिम बंगाल और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार पथराव का शिकार हो रही है। शनिवार सुबह एक बार फिर इस पर पथराव हुआ है जिसकी वजह से ट्रेन की खिड़की के कांच टूट गए हैं।

रेलवे सूत्रों ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा के लिए रवाना हुई वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat) पर पथराव हुआ है। कोच संख्या 6-सी की दाहिनी ओर की खिड़की का शीशा टूट गया है। हमले में ट्रेन के अंदर बैठे लोग बाल-बाल बच गए हैं। घटना की सूचना तुरंत एस्कॉर्ट टीम को दी गई थी जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) की टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

पता चला है कि ट्रेन जब कटिहार के दालखोला से गुजर रही थी, उसी समय पथराव हुआ है। घटना शुक्रवार शाम 5:51 बजे के करीब की है। कटिहार के तेतला और दालखोला स्टेशनों के बीच पथराव हुआ। घटनास्थल कटिहार जिले के बलरामपुर थाना क्षेत्र में पड़ता है।

जीआरपी की ओर से पूरी जानकारी स्थानीय थाने और कटिहार के एसपी जितेंद्र कुमार को दी गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है। कटिहार रेल मंडल के आरपीएफ के बरिया सुरक्षा आयुक्त कमल सिंह ने बताया कि ट्रेन के हावड़ा पहुंचने के बाद उसके रेक पर लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए हमलावरों की शिनाख्त कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

नमकीन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की छह गाड़ियां मौके पर

उल्लेखनीय है कि यह चौथी बार है जब वंदे भारत को निशाना बनाया गया है। 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्वी भारत की पहली बहुप्रतीक्षित वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इसके बाद एक जनवरी से ट्रेन का सफर शुरू हुआ था और दूसरे ही दिन दो जनवरी को बिहार से सटी सीमा के पास से जब ट्रेन गुजर रही थी तब पहली बार पथराव हुए थे।

Tags: Bengal NewsNational newsVande Bharat Train
Previous Post

नमकीन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की छह गाड़ियां मौके पर

Next Post

आतंकियों ने किए दो बम धमाके, छह लोग घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार

19/09/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी का सख्त एक्शन

19/09/2026
Main Slider

महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत:स्फूर्त गीत गाए

19/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित

19/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित

19/09/2026
Next Post
Terrorists Attack

आतंकियों ने किए दो बम धमाके, छह लोग घायल

यह भी पढ़ें

जेसन रॉय

IPL: गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका, इस दिग्गज खिलाड़ी ने छोड़ा टीम का साथ

01/03/2022
Joshimath

जोशीमठ आपदा पर बड़ा ट्विस्ट, भू-धंसाव पर ISRO की रिपोर्ट गायब

14/01/2023
Release Back pain with ball

अगर आप भी हैं कमर व पीठ दर्द से परेशान तो जरूर अपनाएं ‘बॉल एक्सरसाइज’

04/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version