• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिवाली पर घर पर ही बालों को दें नया लुक, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

Writer D by Writer D
28/10/2024
in फैशन/शैली
0
Hair

Hair

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महिलाओं की सुन्दरता में निखार लाते हैं उनके बाल (Hair) । स्ट्रैट बालों (Straight Hair) का चलन हमेशा रहता हैं और हर पहनावे पर सूट करता हैं। इसके अलावा स्ट्रैट बालों की देखभाल करना बहुत ही आसान होता हैं। हर कोई चाहता हैं कि उनके बाल स्ट्रैट हो और अपना निखार लाते रहे। वेसे तो बालों को स्ट्रैट करने के कई उत्पाद बाजार में उपलब्ध होते है लिकिन इनमें केमिकल होने की वजह से ये बालों को नुकसान भी पहुंचाते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे बालों को स्ट्रैट करने के लिए किये जाने वाली कुछ घरेलू उपायों (Natural Hair Straightening) के बारे में।

* हॉट ऑयल ट्रीटमेंट :

हर रोज बालों में गर्म तेल अप्लाई करने से बाल बहुत जल्दी सीधे हो जाते हैं। साथ ही इनमें नमी भी बनी रहती है। गर्म तेल बालों की ऐंठन और कर्ल को सीधा करने का काम करता है। अगर आपके पास नारियल तेल, ऑलिव ऑयल या फिर बादाम का तेल है तो उसी का इस्तेमाल करें। इसके अलावा आप तिल के तेल का भी प्रयोग कर सकती हैं।

* दूध :

दूध बालो के लिए वरदान माना जाता है इसके उपयोग से आपके बालो को वे सभी आवश्यक तत्व मिल जाते है जिनकी उन्हें आवश्यकता होती है क्योकि दूध में कई तरह के पोषक तत्व पाएं जाते है। इसके लिए एक बोतल में दूध डालिये और उसमे थोड़ा सा पानी मिलाइये। पानी मिलाने के पश्चात एक स्प्रे की मदद से बाल धोने से पूर्व दूध को अपने बालो की लंबाई में लगाए। कुछ देर लगे रहने दे और बाद में शैम्पू की मदद से बालों को धो लें। ऐसा करने से आपके बालों में चमक आने लगेगी और वे सीधे होने लगेंगे।

* मुल्तानी मिट्टी :

1 अंडा और 5 चम्मच चावल के आटे में 1 कप मुल्तानी मिट्टी को अच्छी तरह मिला ले। अब एक बडे़ दातों वाली कंघी ले कर बालों को अच्छे से झाड़ लें। फिर बालों में यह पेस्ट लगाएं और बालों को सीधा रखने की कोशिश करें। इस पेस्ट को बालों में 40 मिनट तक लगा रहने दे उसके बाद बालों को सादे पानी से धो लें। इस पेस्ट का प्रयोग हर दूसरे दिन करें। ऐसा करने से पहले बालों में एक रात पहले तेल लगाएं। इससे आपके बाल स्ट्रेट होने लगेंगे तथा मजबूत भी होंगे।

* अंडा :

अंडा बालों में कंडीशनर का काम करता है जबकि जैतून का तेल और पोषण प्रदान करता है। यदि इन दोनों गुणकारी पदार्थो को एक साथ मिलाकर बालों में लगाया जाए तो इसके क्या कहने। जब आपके बालों को पूर्ण पोषण और कंडीशनर एक साथ मिलता है तो वे अपने आप ही सीधे हो जाते है। इसके लिए 2 अंडो का पिला भाग निकाल कर उसमे तेल मिलाए। अच्छी तरह से मिलाने के बाद इस मिश्रण को अपने बालों में लगाएं। 1 घंटे सूखने के लिए छोड़ देने के पश्चात् बालो को धो दें। लेकिन एक बात का ध्यान रखे बालो से अंडे की बदबू को निकालने के लिए शैम्पू का प्रयोग अवश्य करें। ऐसा करने से आपके बाल सीधे हो जाएंगे।

* एलोवेरा :

एलोवेरा के इस्तेमाल से भी बालों को स्ट्रेट किया जा सकता है। इसके साथ ही ये बालों को मॉइश्चराइज करने का भी काम करता है। आधा कप एलोवेरा जेल और ऑलिव ऑयल आपस में मिला लें। इस मिक्सचर से बालों पर अच्छी तरह मसाज कर लें। हल्के गर्म पानी में तौलिया डुबोकर बालों पर बांध लें। बालों को किसी माइल्ड शैंपू से साफ कीजिए। उसके बाद जब बाल हल्के गीले हो तभी कंघी कर लीजिए।

Tags: Beauty tipsbeauty tips for hairbest hair straightenerbest hair straightening treatmentbest way to straighten hairhair smoothening at homeHair straightenerhair straightening tipshome tips to make hair straightnatural hair straightening productspermanent hair straightening at homeऑलिव ऑयलदूधबादाम का तेलबालस्ट्रैट बालहॉट ऑयल ट्रीटमेंट
Previous Post

मुख्यमंत्री ने वेब सीरीज ‘ग्राम-चिकित्सालय’ के मुहूर्त-शॉट का दिया क्लैप

Next Post

नरक चतुर्दशी के दिन इस दिशा में जलाएं यम दीप, मिलेगा लंबी आयु का वरदान

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

करवा चौथ 2026: कब निकलेगा चांद, क्या है पूजा मुहूर्त?

25/10/2026
Karwa Chauth
Main Slider

करवा चौथ की पूजा में करवे का खास महत्व, जानें मिट्टी के बर्तन से जुड़ी परंपरा

25/10/2026
Sharad Purnima
धर्म

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

23/10/2026
Glowing Face
फैशन/शैली

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

23/10/2026
Karwa Chauth
Main Slider

Karwa Chauth 2026: पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? कपल जरूर जानें ये जरूरी बातें

22/10/2026
Next Post
Narak Chaturdashi

नरक चतुर्दशी के दिन इस दिशा में जलाएं यम दीप, मिलेगा लंबी आयु का वरदान

यह भी पढ़ें

Ajay Kumar Lallu

प्रदेश में अपराधियों को सरकारी संरक्षण मिलने से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है : लल्लू

09/01/2021
mohammad siraj

लॉर्ड्स में इंग्लैंड के फैंस ने सिराज से पूछा- स्कोर क्या हुआ है? प्लेयर ने दिया करारा जवाब

26/08/2021
Face Masks

गर्मियों में निखरी स्किन के लिए लगाएं होममेड डीप फेस मास्क

15/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version