• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी : शिवराज

Desk by Desk
12/11/2020
in Main Slider, क्राइम, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आम नागरिकों द्वारा उपयोग में लाई जाने वाली वस्तुओं में मिलावट न सिर्फ स्वास्थ्य के ‍लिए घातक है बल्कि मानव समाज के विरूद्ध बड़ा अपराध भी है। ऐसे मिलावटखोरों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाना चाहिए।

श्री चौहान ने अाज मंत्रालय में बताया कि प्रदेश में आम नागरिकों के सहयोग से मिलावट से मुक्ति अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। मिलावट के संबंध में उन्होंने कहा कि प्रमाणिक जानकारी देने वाले व्यक्तियों के नाम उजागर नहीं किए जाएंगे और इस दंश को समाप्त करने के पूरे प्रयास होंगे।

उन्होंने मंत्रालय परिसर से प्रदेश के संभागों के लिए स्वास्थ्य विभाग की अगुवाई में 9 चलित प्रयोगशाला वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अत्याधुनिक उपकरणों से लैस इन वातानुकूलित वाहनों में मिल्क स्केनर, पी.एच. मीटर, रेफ्रेक्टोमीटर, टी.पी.आर. मीटर, पैथौजिन किट के साथ-साथ बैलेंस, मिक्सर ग्राइंडर, हॉट एयर ओवन, गैस सिलेण्डर और कम्प्यूटर प्रिंटर उपलब्ध हैं।

आईटीआई की खाली सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन कल तक

इन उपकरणों की मदद से यूरिया, डिटर्जेंट, पीने के पानी, शक्कर, खाद्य तेल और दैनिक उपयोग की वस्तुओं जैसे मावा, पनीर, दूध, मिर्च-मसाले आदि का प्रारंभिक परीक्षण कर मौके पर रिपोर्ट दी जा सकेगी। इन वाहनों में टेलीविजन और लाउडस्पीकर भी स्थापित किए गए हैं, जो भ्रमण कर खाद्य पदार्थों में होने वाली मिलावट और उसके त्वरित परीक्षण की व्यवस्था के बारे में आमजन को जागरूक करने का माध्यम बनेंगे। यह आधुनिक प्रयोगशालाएं कुल 102 प्रकार के प्रारंभिक परीक्षण में सक्षम हैं।

श्री चौहान ने आशा व्यक्त की है कि प्रदेश के नागरिकों को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण आहार मुहैया कराने में यह प्रयोगशालाएं उपयोगी सिद्ध होंगी। उन्होंने कहा कि मिलावट से कैंसर जैसे रोग की आशंका भी होती है। आम लोगों की जिन्दगी से खिलवाड़ करने वाले तत्वों को किसी भी स्थिति में नहीं बख्शा जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे दोषियों की जड़ों पर प्रहार करें। उन्होंने ऐसे छोटे व्यापारियों और ठेले वालों को मिलावटी सामग्री के लिये परेशान न करते हुए मिलावट के स्रोत तक पहुँचकर दोषी लोगों के विरूद्ध कदम उठाने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य डॉ. संजय गोयल, जनसंपर्क आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े उपस्थित रहे।

Tags: Latest Madhya Pradesh News in Hindimp crime newsmp newsmpnewsshivraj singh chauhan
Previous Post

शिवराज ने कहा- नगरों के विकास के लिए नहीं होगी धनराशि की कमी

Next Post

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश ही होंगे, इसमें कहीं कोई भ्रम नहीं : सुशील

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Next Post
susheel modi

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश ही होंगे, इसमें कहीं कोई भ्रम नहीं : सुशील

यह भी पढ़ें

Kerosene

LPG Crisis: फिर शुरू होगा केरोसिन, पेट्रोल पंपों से भी होगी सप्लाई

30/03/2026
जितेंद्र अव्हाड़

महाराष्ट्र के मंत्री का विवादित बयान, DGP गुप्तेश्वर पांडे बिहार के अगले गृहमंत्री होंगे

22/08/2020
cm yogi

श्रमिकों के लिए बड़ा तोहफा! CM योगी ने किया ऐसा ऐलान, बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी

01/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version