• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री के समक्ष छात्रों ने साझा की अपनी सफलता की प्रेरक कहानियां

Writer D by Writer D
25/01/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजनाएं हजारों जरूरतमंद और मेधावी विद्यार्थियों के जीवन में बदलाव की नई इबारत लिख रही हैं। इसी क्रम में रविवार को छात्रवृत्ति प्राप्त कर शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर शिवम चंद्र, श्रुति शुक्ला, अंकित यादव, सौमित्र यादव, मोहम्मद अनस अहमद एवं शुभम कुमार को सम्मानित किया गया, जिन्होंने छात्रवृत्ति का सदुपयोग कर न केवल अपनी पढ़ाई पूरी की, बल्कि आत्मनिर्भर बनकर समाज के लिए प्रेरणा भी प्रस्तुत की।

योजना का लाभ पाकर श्रुति बनी कंप्यूटर सहायक-

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री (CM Yogi) का आभार जताते हुए अपनी सफलता की कहानियां भी साझा कीं। उन्होंने सरकार की छात्रवृत्ति योजना को अपनी सफलता का महत्वपूर्ण हिस्सा करार दिया। सम्मानित छात्रा श्रुति शुक्ला ने कहा कि आज का दिन उनके और उनके परिवार के लिए अत्यंत गर्व का दिन है। उन्होंने वर्ष 2020 में अटल बिहारी वाजपेई नगर निगम डिग्री कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी। उस दौरान सरकार द्वारा प्रदान की गई छात्रवृत्ति ने उन्हें आर्थिक संबल दिया, जिससे वह अपनी पढ़ाई को सुचारू रूप से पूर्ण कर सकीं। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम में कंप्यूटर सहायक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) और समाज कल्याण विभाग को देते हुए आभार व्यक्त किया।

छात्रवृत्ति से इंजीनियर बनने का सपना पूरा-

सम्मानित छात्र अंकित यादव ने अपनी संघर्षपूर्ण यात्रा साझा करते हुए बताया कि वह वर्तमान में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने वर्ष 2024 में इंटीग्रल यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। वह एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं और पारिवारिक आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं थी कि इंजीनियर बनने का सपना आसानी से पूरा हो सके। ऐसे समय में उत्तर प्रदेश सरकार की छात्रवृत्ति योजना उनके लिए सबसे बड़ा सहारा बनी। इसी सहायता के बल पर वह आज एक सफल सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन पाए हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) , समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण और उत्तर प्रदेश सरकार के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने इन छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए-

सुहानी जायसवाल

उदित किशन

उदित राज 

रूपाली साहू 

शौर्य सिंह 

इशिका गुप्ता 

अनूप सिंह 

रुकैया 

अमित कुमार 

आदित्य कुमार

Tags: cm yogi
Previous Post

बिहार-पूर्वांचल-मिथिलांचल स्नेह मिलन समारोह: पूर्व से पश्चिम तक एकजुटता का प्रतीक – केशव प्रसाद मौर्य

Next Post

गणतंत्र दिवस संविधान निर्माण का महापर्व है – मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गरीब कल्याण का मजबूत आधार बनी योगी सरकार की खाद्य सुरक्षा नीति

14/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

अयोध्या की आड़ में देश की अस्मिता व आस्था पर प्रहार: मुख्यमंत्री योगी

14/07/2026
Next Post
CM Dhami

गणतंत्र दिवस संविधान निर्माण का महापर्व है – मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

Pm modi

भारत में यह सभी विशेषताएं हैं, विदेशी निवेश के लिए अनुकूल स्थलों में से एक है : मोदी

04/09/2020

यूपी-गाजीपुर बॉर्डर NH-24 पर किसानों ने सर्विस लेन को खोला, राकेश टिकैत ने कही ये बात

21/10/2021
cm tirath singh rawat

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए CM तीरथ ने दिए सख्त निर्देश

30/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version