• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुनील गावस्कर : टी20 मैचों में किसे करनी चाहिए भारत के लिए ओपनिंग

Desk by Desk
03/12/2020
in Categorized
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| कैनबरा के मानुका ओवल स्टेडियम में खेले गए आखिरी वनडे मैच में 13 रनों से जीत हासिल कर भारतीय क्रिकेट टीम अब ऑस्ट्रेलिया से टी20 सीरीज में दो-दो हाथ करने को तैयार है। तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहले मैच शुक्रवार को केनबरा के मनुका ओवल में खेला जाएगा और भारत के कप्तान रहे सुनील गावस्कर को भरोसा है कि पहले टी20 मुकाबले में भारत के प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव को जगह मिलेगी, जिन्होंने बुधवार (2 दिसंबर) को खेले गए तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी।

अगले साल इन महीनों में होगी रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा

कुलदीय यादव को साथी खिलाड़ी और स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल के स्थान पर टीम में शामिल किया गया था। चहल ने पहले दो वनडे मैचों में 89 और 71 रन लुटाए थे। वहीं कुलदीप ने आखिरी वनडे मैच में गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 57 रन दिए और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला मैच खेलने वाले कैमरन ग्रीन का विकेट भी हासिल किया।

गावस्कर का मानना है कि भारत को कम-से-कम पहले टी20 मैच के लिए कुलदीप यादव पर भरोसा दिखाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर हार्दिक पांड्या दो से तीन ओवर कर सकते हैं, तो यह टीम इंडिया और कप्तान विराट कोहली के लिए काफी फायदेमंद होगा। पांड्या ने दूसरे वनडे मैच में चार ओवर फेंके थे और भारत के लिए खतरनाक साबित हो रहे स्टीव स्मिथ का विकेट चटकाया था।

गावस्कर ने इंडिया टुडे से कहा, “कुलदीप ने बढ़िया लय से गेंदबाजी की। उन्होंने काफी लंबे वक्त के बाद गेंदबाजी की। मेरे ख्याल में कम-से-कम पहले अंतरराष्ट्रीय टी20 के लिए उन्हें मौका दिया जाना चाहिए और फिर देखते हैं क्या होता है।” उन्होंने कहा, “यदि पांड्या टी20 मैचों में कुछ ओवर गेंदबाजी कर देते हैं, तो ना सिर्फ दूसरे गेंदबाजों पर कम दबाव पड़ेगा बल्कि कोहली को गेंदबाजी के लिए एक और विकल्प भी मिल जाएगा।”

Tags: India Australia T20 MatchIndia Australia T20 SeriesLokesh Rahul Shikhar Dhawansunil gavaskarTeam India Opening Pairटीम इंडिया ओपनिंग जोड़ीभारत ऑस्ट्रेलिया टी20 मैचभारत ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीजलोकेश राहुल शिखर धवनसुनील गावस्कर
Previous Post

मृतक आश्रित कोटे के पदों पर भर्ती के लिए PET के प्रवेश पत्र जारी

Next Post

माइकल वॉन : कोई भी टीम ग्लेन मैक्सवेल को अपनी टीम में लेना चाहेगी

Desk

Desk

Related Posts

Suresh Khanna
Categorized

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

28/09/2026
CM Dhami
Categorized

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

10/09/2026
forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Next Post

माइकल वॉन : कोई भी टीम ग्लेन मैक्सवेल को अपनी टीम में लेना चाहेगी

यह भी पढ़ें

वजन घटाने में सहायक होता है पालक, जानिए इसके और भी फायदे

12/09/2021
eye makeup

आंखों के रंग के अनुसार करें आईशैडो का चुनाव

01/05/2026
CM Bhajanlal Sharma

पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा

23/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version