• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वजन घटाने में सहायक होता है पालक, जानिए इसके और भी फायदे

Writer D by Writer D
12/09/2021
in फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सर्दी के मौसम में मिलने वाली हरी पत्तेदार सब्जियां में एक है पालक. पालक को सुपरफूड भी कहा जाता है क्यूंकि इसमें आयरन, कैल्शियम, मैगनीज, कैरोटीन, आयोडीन, मैग्नीशियम, और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं. इसलिए स्वास्थ्य के लिए पालक खाना फायदेमंद होता है. आइये जानते हैं कि पालक किस तरह से आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है.

इम्यूनिटी बढ़ाता है- पालक में पाया जाने वाला विटामिन A सांस संबधी बीमारियों को दूर करता है और शरीर में बलगम नहीं बनने देता है. रोज एक कप पालक खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और शरीर पूरे समय एक्टिव रहता है.

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है- पालक में उच्च मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है, जो हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए जरूरी होता है. पोटेशियम शरीर से सोडियम की मात्रा कम करता है, इसलिए इसे हाई ब्लड प्रेशर में बहुत फायदेमंद माना जाता है.

कैंसर को रोकता है- पालक में उच्च मात्रा में जेक्सैंथिन और कैरोटीनॉयड पाया जाता है जो शरीर से फ्री रेडिकल्स को बाहर निकालने का काम करते हैं. ये फ्री रेडिकल्स शरीर में कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियों को जन्म देते हैं. इसलिए पालक खाने से शरीर इन बीमारियों से  काफ़ी हद तक बचा रहता है.

हड्डियों को मजबूत बनाता है-

 पालक में विटामिन K होता है जो हड्डियों के लिए अच्छा माना जाता है. एक कप पालक में  250 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है जो दांतों और हड्डियों के लिए जरूरी होता है. पालक खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और फ्रैक्चर का खतरा कम होता है.

आंखों के लिए अच्छा-

पालक में पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट आंखों के लिए बहुत अच्छा होता है. ये मोतियाबिंद और आंखों की अन्य समस्याओं से बचाता है. पालक में पाया जाने वाला विटामिन A आंखों की झिल्ली को बनाए रखने में मदद करता है, जिससे आंखों की रोशनी बनी रहती है.

वजन घटाने में सहायक-

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो अपने वेट लॉस डाइट में पालक जरूर शामिल करें. पालक में बहुत कम मात्रा में कैलोरी होती है और ये फाइबर से भरपूर होता है. रोज पालक खाने से पेट भरा रहता है और जल्दी भूख नहीं लगती है. इसलिए ये वजन को कंट्रोल रखता है.

बॉडी को रिलैक्स रखता है- 

पालक दिमाग को शांत रखता है और तनावमुक्त रहने में मदद करता है. इसमें जिंक और मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो कई तरह की मानसिक बीमारियों को ठीक करते हैं. रोज पालक खाने से बॉडी रिलैक्स रहती है और नींद अच्छी आती है.

दिमाग को तेज करता है-

पालक खाने से दिमाग तेज रहता है, खासतौर से बुढ़ापे में कमजोर यादाश्त की समस्या नहीं रहती है. इसमें विटामिन K पाया जाता है जो नर्वस सिस्टम को मजबूत बनाता है और दिमाग को एक्टिव रखता है.

दिल की बीमारियों को रोकता है- 

धमनियों में वसा जमने की वजह से स्ट्रोक और एथेरोस्क्लेरोसिस का खतरा बढ़ जाता है. पालक में पाया जाने वाला ल्यूटिन धमनियों को मोटा होने से बचाता है जिससे दिल संबंधी बीमारियां नहीं होती हैं.

मुंहासों को रोकता है- 

पालक स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. ये शरीर से सूजन को कम करता है जिससे मुंहासों की समस्या नहीं होती है और स्किन चमकदार बनती है. पालक खाने में ही नहीं बल्कि फेसपैक के रूप में भी काम आता है. पालक का पेस्ट बनाकर इसे फेस मास्क की तरह लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें. इससे स्किन के सारे धाग-दब्बे दूर हो जाते हैं.

Tags: 24ghanteonline.combenefits of spinach juicehealth benefits of spinachhealth tipsSpinachspinach benefitsspinach for skinsuperfoodwinter dietwinter foodwonderful benefits of spinach
Previous Post

जिनकी हथेली पर होते हैं इस तरह के शुभ निशान वे करते हैं विदेश यात्रा

Next Post

इंडो-इस्लामिक आर्किटेक्चर का बेहतरीन नमूना है कुतुब मीनार

Writer D

Writer D

Related Posts

Glowing Skin
Main Slider

फेस को ख़ूबसूरती दिलाएगा कटहल, जानकर हैरान रह जाएंगे

15/08/2026
Spice
Main Slider

बरसात में बिस्कुट रहेंगे क्रिस्पी, मसाले में भी नहीं लगेंगे कीड़े

15/08/2026
Peeli Sarso
धर्म

पीली सरसों से करें ये उपाय, दूर हो जाएगी पैसों की किल्लत

15/08/2026
house
Main Slider

किराए का घर लेते समय इन बातों का रखें ध्यान, परिवार में बना रहेगा प्यार

15/08/2026
Monsoon
फैशन/शैली

मॉनसून में ऐसे रखें घर का ध्यान, बचे रहेंगे नमी से

15/08/2026
Next Post
Qutub Minar

इंडो-इस्लामिक आर्किटेक्चर का बेहतरीन नमूना है कुतुब मीनार

यह भी पढ़ें

virat kohli

कोहली की प्राइवेसी में ‘घुसपैठ, होटल के कमरे का वीडियो लीक

31/10/2022
Mewa Paag

लड्डू गोपाल को लगाएं मेवा पाग का भोग, नोट करें रेसिपी

25/08/2024
cm yogi

होम आइसोलेशन में रह रहे है मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध कराए : योगी

06/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version